बालोतरा मुख्य बाजार में नियमों की धज्जियां, खुलेआम जलाया जा रहा कचरा, लोगों का सांस लेना हुआ दुश्वार बालोतरा मुख्य बाजार में नियमों की धज्जियां, खुलेआम जलाया जा रहा कचरा, लोगों का सांस लेना हुआ दुश्वार जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्त और प्रमुख क्षेत्र शास्त्री चौक में इन दिनों सफाई व्यवस्था के नाम पर गंभीर लापरवाही देखने को मिल रही है। मुख्य बाजार में खुलेआम कचरा जलाए जाने से पूरे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे आमजन, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मी कचरे को डंपिंग यार्ड तक पहुंचाने के बजाय अपनी सुविधा के लिए बाजार में ही आग लगा देते हैं। दिन-दहाड़े जलते कचरे से उठने वाला काला धुआं दुकानों और सड़कों तक फैल रहा है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि शास्त्री चौक शहर का मुख्य चौराहा होने के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है।

- *- शराब का ठेका लेकिन मयखाना बनाया हुआ जबकि नियमानुसार मयखाना नहीं होना चाहिए मयखाना दिखा पुलिस कप्तान ने लिया एक्शन।* *- पुलिस कप्तान लवाजमे के साथ नई सड़क का जायजा लिया व्यापार मंडल के साथ....* *- पुलिस कप्तान आज शहर की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लेने पहुंचे घंटाघर नई सड़क।* *- व्यवस्थाओं को लेकर जायजा ले रहे तो वही एक शराब का ठेका दिखा इस शराब के ठेके में चल रहा था मयखाना दिन में या यू कहे शराबियों के लिए सुविधाओं के लिए बनाया हुआ मयखाना।*1
- गोरा होटल के पास बट्टी में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी शहर के गोरा होटल के पास स्थित एक बट्टी में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से सामान को काफी नुकसान हुआ है।1
- गोरा होटल के पास लगी आग अरोड़ा नमकीन के भट्टी में आग पर काबू पा लिया गया कोई जान माल की हानि नहीं हुई2
- बाड़मेर जिला कलेक्टर ने अस्पताल की कमियों और मॉक ड्रिल पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर के इस एक्शन से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ध्यान बढ़ा है।1
- राजस्थान के बाड़मेर में 'बाय नोट' का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हुआ है। इस प्लांट से निर्मित उत्पादों की पूरे भारत में डिलीवरी की जा रही है।1
- राजस्थान के बाड़मेर की गायत्री कॉलोनी में सड़कों का निर्माण न होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लंबे समय से सड़क का काम रुका पड़ा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।1
- जालौर की जानी-मानी समाजसेविका स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी को उनके तिलक द्वारा स्थित निवास स्थान पर भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल सिदावत की धर्मपत्नी कमला देवी के निधन के बाद आयोजित इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।4
- खाद्य सुरक्षा टीम की मोकलसर रेलवे स्टेशन के सामने मावा बनाने की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई l रेलवे स्टेशन के सामने रंजीत रेस्टोरेंट ने घर में बना रखी थी फैक्ट्री l शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई l फैक्ट्री में नहीं पाया गया फूड लाइसेंस l लंबे समय से दूध को फैट करके गुणवत्ता खत्म कर बनाया जा रहा था मावा l टीम ने मौके पर लिए सैंपल l सैंपल को भेजा जाएगा लैब टेस्टिंग के लिए l तत्पश्चात होगी कार्रवाई l1
- श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिव प्रांत के मातेश्वरी शाखा भियाड़ में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । शिव प्रांत प्रमुख राजेंद्र सिंह भियाड़ द्वितीय ने कार्यक्रम की शुरुआत प्रताप के चित्र के समक्ष धूप बत्ती व पुष्पांजलि से की । राजेंद्र सिंह भियाड़ द्वितीय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है । कहा जाता है कि महान लोगों की अनेकों पहचानें होती है महाराणा प्रताप एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने मृत्यु की नाद पर जीवन को थिरकना सिखाया। जिन्होंने वीरता के प्रतिमानों को कई नए आयाम दिए। महाराणा प्रताप का संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा। राणा प्रताप के समक्ष दो रास्ते थे, एक अन्य शासकों की भाँति स्वाभिमान का समर्पण कर शाही जिंदगी जीना, दूसरा इनका संघर्ष-पूर्वक जीवन जो उन्होंने जीया और आज हमें 450 वर्ष बाद भी प्रेरणा दे रहा है। विश्व के अद्यतन इतिहास में शायद ही कोई ऐसा शासक रहा हो जिसकी जनता इतनी विकट परिस्थितियों के बावजूद भी अत्यंत प्रतिबद्धता से शासक के साथ खङी रही। 9 मई 1540 को जन्में महाराणा प्रताप मात्र 57 वर्ष की आयु में विश्व के समक्ष अनेकों आदर्शात्मक उदाहरण छोड़ कर चले गए। आज महाराणा प्रताप एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा बन गये जो मानव जाति को सामाजिक समानता, समरसता, समावेशी विकास, दलित-उद्धार, नारी-रक्षा तथा स्वाभिमान एवं स्वाधीनता की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग की युगों युगों तक प्रेरणा देती रहेगी । स्वयंसेवकों ने पुष्पांजलि भी की ।शाखा प्रमुख सुमेर सिंह खारा बाल स्वयंसेवकों से प्रताप की सुंदर कलाकृति को मानव श्रृंखला द्वारा बनवाया । इस अवसर पर ईश्वर दान देथा, दीपिका शेखावत , यशपाल सिंह , ईश्वर सिंह , गिरवर सिंह राजपुरोहित, सहित कई लोग उपस्थित रहे ।1