logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़मेर जिला कलेक्टर ने अस्पताल की कमियों और मॉक ड्रिल पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर के इस एक्शन से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ध्यान बढ़ा है।

7 hrs ago
user_Nathu_parmar Mali
Nathu_parmar Mali
Salesperson बाड़मेर, बाड़मेर, राजस्थान•
7 hrs ago

बाड़मेर जिला कलेक्टर ने अस्पताल की कमियों और मॉक ड्रिल पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर के इस एक्शन से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ध्यान बढ़ा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालोर के सायला उपखंड में रेलवे ट्रैक पर एक पोल खतरनाक तरीके से झुका हुआ है। इससे कभी भी बड़ा रेल हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
    1
    जालोर के सायला उपखंड में रेलवे ट्रैक पर एक पोल खतरनाक तरीके से झुका हुआ है। इससे कभी भी बड़ा रेल हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
    user_Apna jalor
    Apna jalor
    Video Creator सायला, जालोर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जालौर शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत गांव में लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी दी *ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक* *मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल* *कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की* जालोर 9 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। *संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश* राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल, श्रीमती मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। *संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक* इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा। *शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ* शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा। *13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी* ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
    2
    जालौर शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत गांव में लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी दी
*ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक*
*मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल*
*कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की*
जालोर 9 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। 
संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै।
उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। 
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। 
*संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल, श्रीमती मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
*संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक*
इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा।
*शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ*
शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत  में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा।  
*13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी*
ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मालवाड़ा चार रास्ता बना कचरे का अड्डा, गौवंश पर मंडरा रहा खतरा मालवाड़ा चार रास्ता बना कचरे का अड्डा रानीवाड़ा क्षेत्र के मालवाड़ा चार रास्ता के पास इन दिनों कचरा, गंदगी और पॉलीथिन का बड़ा ढेर लगा हुआ है। खुले में पड़े इस कचरे को गायें खा रही हैं, जिससे गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलीथिन खाने से कई गायें बीमार हो चुकी हैं और कुछ गायों की मौत होने की आशंका भी जताई जा रही है। एक तरफ सरकार और समाज गौ संरक्षण की बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थानों पर फैला कचरा गौवंश के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मालवाड़ा चार रास्ता पर फैली गंदगी से राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 📢 ग्रामीणों की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कचरा हटाने, नियमित सफाई करवाने और खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 🛑 अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है।
    1
    मालवाड़ा चार रास्ता बना कचरे का अड्डा, गौवंश पर मंडरा रहा खतरा
मालवाड़ा चार रास्ता बना कचरे का अड्डा 
रानीवाड़ा क्षेत्र के मालवाड़ा चार रास्ता के पास इन दिनों कचरा, गंदगी और पॉलीथिन का बड़ा ढेर लगा हुआ है। खुले में पड़े इस कचरे को गायें खा रही हैं, जिससे गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलीथिन खाने से कई गायें बीमार हो चुकी हैं और कुछ गायों की मौत होने की आशंका भी जताई जा रही है।
एक तरफ सरकार और समाज गौ संरक्षण की बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थानों पर फैला कचरा गौवंश के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मालवाड़ा चार रास्ता पर फैली गंदगी से राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
📢 ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कचरा हटाने, नियमित सफाई करवाने और खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
🛑 अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MDMA और 32 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। इस अभियान के तहत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई। जिला पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    2
    राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MDMA और 32 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। इस अभियान के तहत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई। जिला पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • स्कूल से ही बालिकाओं के भविष्य के लिए करियर सबसे बड़ी चुनौती है। यदि करियर खो जाए तो उनका पूरा जीवन उजड़ सकता है, इसलिए माता-पिता के साथ-साथ जागरूकता लाना अत्यंत अनिवार्य है।
    1
    स्कूल से ही बालिकाओं के भविष्य के लिए करियर सबसे बड़ी चुनौती है। यदि करियर खो जाए तो उनका पूरा जीवन उजड़ सकता है, इसलिए माता-पिता के साथ-साथ जागरूकता लाना अत्यंत अनिवार्य है।
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    Farmer जालोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जैसलमेर के पोकरण में अधिवक्ता फिरोज खान के कृषि फार्म में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
    1
    जैसलमेर के पोकरण में अधिवक्ता फिरोज खान के कृषि फार्म में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जैसलमेर के बस परिचालक महिपाल सिंह सोढ़ा ने ईमानदारी दिखाते हुए एक यात्री को ₹10,000 और सोने-चांदी के गहनों से भरा खोया हुआ बैग लौटाया। शिव से जैसलमेर आने वाली बस में यह बैग छूट गया था, जिसे परिचालक ने फोन कर उसके असली मालिक को वापस बुलाया। यात्री ने इस नेक काम के लिए सोढ़ा का तहे दिल से धन्यवाद किया।
    1
    जैसलमेर के बस परिचालक महिपाल सिंह सोढ़ा ने ईमानदारी दिखाते हुए एक यात्री को ₹10,000 और सोने-चांदी के गहनों से भरा खोया हुआ बैग लौटाया। शिव से जैसलमेर आने वाली बस में यह बैग छूट गया था, जिसे परिचालक ने फोन कर उसके असली मालिक को वापस बुलाया। यात्री ने इस नेक काम के लिए सोढ़ा का तहे दिल से धन्यवाद किया।
    user_पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    शेओ, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • जालौर के प्रणव देवड़ा स्पेन में गुजराती गरबा और मारवाड़ी नृत्य सिखाकर भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहे हैं। उनकी लगन और मेहनत से विदेश में देश का नाम रोशन हो रहा है।
    1
    जालौर के प्रणव देवड़ा स्पेन में गुजराती गरबा और मारवाड़ी नृत्य सिखाकर भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहे हैं। उनकी लगन और मेहनत से विदेश में देश का नाम रोशन हो रहा है।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डीएसटी की रेड, अफीम-दोडा पोस्त का जखीरा और हथियार बरामद, दो वाहन जब्त, BNC, जोधपुर जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के बिराणी गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अफीम दूध, डोडा पोस्त, हथियार और लग्जरी वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दिनेश विश्नोई के घर से 3.246 किलोग्राम अवैध अफीम दूध, 4.092 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और एक .315 बोर बोल्ट एक्शन राइफल मय 5 कारतूस बरामद किए। जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ और हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को भोपालगढ़ वृत्ताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में डीएसटी और भोपालगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिराणी गांव स्थित हीरादेसर रोड पर आरोपी दिनेश पुत्र बीरबलराम विश्नोई के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ और हथियार बरामद हुआ। कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ और हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, कमांडो सोहनराम, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, अशोक भाटी, पपूराम और श्रवणसिंह सहित भोपालगढ़ थाना प्रभारी राजूराम बामणिया एवं पुलिस टीम के अन्य जवानों की विशेष भूमिका रही।
    2
    डीएसटी की रेड, अफीम-दोडा पोस्त का जखीरा और हथियार बरामद, दो वाहन जब्त,
BNC, जोधपुर
जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के बिराणी गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अफीम दूध, डोडा पोस्त, हथियार और लग्जरी वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दिनेश विश्नोई के घर से 3.246 किलोग्राम अवैध अफीम दूध, 4.092 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और एक .315 बोर बोल्ट एक्शन राइफल मय 5 कारतूस बरामद किए।
जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ और हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को भोपालगढ़ वृत्ताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में डीएसटी और भोपालगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिराणी गांव स्थित हीरादेसर रोड पर आरोपी दिनेश पुत्र बीरबलराम विश्नोई के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ और हथियार बरामद हुआ।
कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार और चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ और हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, कमांडो सोहनराम, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, अशोक भाटी, पपूराम और श्रवणसिंह सहित भोपालगढ़ थाना प्रभारी राजूराम बामणिया एवं पुलिस टीम के अन्य जवानों की विशेष भूमिका रही।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.