फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026 का खिताब देबस्मिता के नाम अब 61वें राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा का करेंगी प्रतिनिधित्व मुंबई। मेहनत, आत्मविश्वास और बहुआयामी व्यक्तित्व की मिसाल बनीं देबस्मिता ने 16 फरवरी 2026 को मुंबई में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अब वे 61वें फेमिना मिस इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच देबस्मिता ने कठिन चयन प्रक्रिया को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया। चयन की शुरुआत नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय स्क्रीनिंग राउंड से हुई, जिसके बाद मुंबई में तीन दिन तक चले अंतिम चरण में प्रतिभागियों की सोच, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और सामाजिक दृष्टिकोण की गहन परीक्षा ली गई। अजमेर की परवरिश, हरियाणा की पहचान हरियाणा के सलावाहस गांव से जुड़ी देबस्मिता का बचपन राजस्थान के अजमेर में बीता। वे मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा हैं, जहां उन्होंने खेलकूद और नेतृत्व दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। आगे की शिक्षा उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राप्त की और वर्तमान में क्राइस्ट विश्वविद्यालय से सतत विकास विषय में स्नातकोत्तर अध्ययन कर रही हैं। साथ ही मानवशास्त्र विषय में भी अध्ययनरत हैं। सेना चयन प्रक्रिया में भी दर्ज कराई सफलता देबस्मिता की उपलब्धियां केवल सौंदर्य मंच तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग स्तर की परीक्षा तथा सेवा चयन बोर्ड की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग और विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। मॉडलिंग, सिनेमा और सामाजिक सरोकार मॉडलिंग जगत में भी देबस्मिता एक उभरता चेहरा हैं। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए कार्य कर चुकी हैं तथा कन्नड़ फिल्म ब्लडी बाबू में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी वे सक्रिय रही हैं। बेंगलुरु में जल विषाक्तता विषय पर शोध तथा परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास जैसे प्रयासों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। जिम्मेदारी का एहसास, राष्ट्रीय मंच पर नजर अपनी जीत के बाद देबस्मिता ने कहा कि यह ताज उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच उन्हें समाजहित में कार्य करने और अपने सपनों को नई दिशा देने का अवसर देगा। अब उनकी नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर हैं, जहां वे हरियाणा की संस्कृति, आत्मविश्वास और नई सोच का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी। —०—

- सीमलवाड़ा न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर गंभीर स्थिति डूंगरपुर। सीमलवाड़ा स्थित जेएम न्यायालय में न्यायाधीश का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में न्यायालय में लगभग 2023 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 85 सिविल मुकदमे, 1892 आपराधिक मामले तथा 46 एफआईआर से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत 15 दिन में एक बार कैंप कोर्ट आयोजित किया जाता है, जिससे माह में केवल दो बार ही सुनवाई हो पाती है। शेष दिनों में वादियों को एसीजेएम सागवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस विषय को लेकर चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सरकार से जवाब मांगा। मंत्री ने उत्तर में कहा कि क्षेत्र में केवल 11 मामले लंबित हैं, जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सीमलवाड़ा में एसीजेएम कोर्ट क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, किंतु वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता नहीं होने का कारण बताते हुए इसे स्वीकृति नहीं दी गई। विधायक ने आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जेएम न्यायालय के रिक्त पद को शीघ्र भरने तथा एसीजेएम न्यायालय स्वीकृत करने की मांग दोहराई, ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।1
- surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई1
- Post by DiNESH Damor1
- Post by Jayantilal roat2
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के मंदेसर गांव में लोगो की आस्था के केंद्र संत भगवान लाल गाडरी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदेसर सहित आस-पास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोड़ी के पूर्व उपसरपंच एवं भामाशाह सुरेश जोशी के सहयोग से मंदिर परिसर में यह प्रतिमा स्थापित होगी। भामाशाह जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा का निर्माण उदयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिल्पी हेमंत जोशी द्वारा किया जाएगा। गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने शिल्पी जोशी से मिलकर प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर गांव में दो दिवसीय भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की स्थापना होगी। साथ ही गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि जागरण एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। हवन-अनुष्ठान के बाद विधिविधान से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भामाशाह सुरेश जोशी, भगवान लाल गाडरी, दुदाराम गाडरी, सुखलाल गाडरी, मानाराम डांगी, टीलाराम डांगी तथा केबीसी फेम नाथू सिंह सहित कई प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने और आगामी कार्य योजना पर विस्तार से मंथन किया गया।1
- Post by Kamlesh1
- आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide) 🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़? आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services) 1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ✔ वास्टि (Basti) ✔ वमन (Vamana) ✔ विरेचन (Virechana) ✔ नेति, धनुर इत्यादि #Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital 2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक। #BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment 3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध। #SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda 4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे। #ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation 5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility) स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह। #WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen 6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार। #SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare 7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना। #DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda ⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features) ✔ NABH प्रमाणित अस्पताल गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप। #NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors) डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं। #ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing ✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans) हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट। #CustomizedCare #HolisticTreatment ✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ 100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं। #HerbalMedicine #PureAyurveda 📣 हम किसके लिए बेहतर हैं? ✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए ✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं ✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं #NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation 📍 संपर्क (Contact & Location) 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स! #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment1
- आश्रितों को मिले चार लाख रुपये बेड़ा में मनीवाइज़ चौपाल में गूंजा वित्तीय सुरक्षा का मंत्र, 252 ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग की बारीकियां संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन के सहयोग से जिला लीड बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रयासों से दो परिवारों को दुख की घड़ी में बड़ा संबल मिला है। जिले के झोथरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेड़ा में आयोजित वित्तीय साक्षरता चौपाल के दौरान भारत आदिवासी पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दिवंगत लाभार्थियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के क्लेम चेक प्रदान किए। - दावा भुगतान से मिला परिवारों को संबल पगारा निवासी जयंतीलाल और ऊटिया निवासी चंदूलाल अहारी की सामान्य मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया था। दोनों ही मृतक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े थे। मनीवाइज़ केंद्र बिछीवाड़ा के रणछोड़लाल रोत और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी नटवरलाल डामोर ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर एसबीआई पाडली और बैंक ऑफ बड़ौदा गैंजी शाखा में जमा करवाए। कार्यक्रम में सांसद रोत ने नॉमिनी लक्ष्मणलाल डामोर और जशोदा अहारी को 2-2 लाख रुपये के चेक सौंपे। - वित्तीय साक्षरता से सशक्त हुए 252 ग्रामीण चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ना अनिवार्य है। उन्होंने दावा निपटान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित बचत और सही निवेश पर जोर दिया। इस दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने खेती में यूरिया-डीएपी के नुकसान बताकर देशी खाद के उपयोग का भी आह्वान किया। - मौके पर ही योजनाओं से जुड़ाव जागरूकता का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लिया। इसमेंप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा में 123 सदस्य, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 29 सदस्य, अटल पेंशन योजना में 12 सदस्य, नॉमिनी पंजीकरण में 15 सदस्यों ने लाभ लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से आगाह करते हुए आधार नंबर और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने झौथरी में एटीएम की आवश्यकता और मंगला पशु बीमा योजना पर भी चर्चा की। समाजसेवी पोपटलाल ने बैंक योजनाओं की जानकारी रखने पर बल दिया ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन एरिया मैनेजर दीपक जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष ननोमा, क्रिसिल फाउंडेशन से नरेश यादव, कांतिलाल रोत, गहरीदास, प्रियांशु, प्रवीण सहित बैंक बीसी रमेशचन्द्र, भारती डामोर, नटवरलाल, उप सरपंच, पूर्व उप सरपंच लक्ष्मणलाल, समाजसेवी दिलीप रोत, प्रकाशचन्द्र, मुकेश, महिपाल, पेमा और जीवा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1