नो-मैपिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण शाहजहांपुर, 24 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 135- विधानसभा सदर के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक की गई। विधानसभा सदर में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश तथा सुपरवाइजर विकास पाण्डेय से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई देवेंद्र कुमार सहाय की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित कार्य भी निरंतर किया जाए तथा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज ऐप पर अपलोड कराकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नो-मैपिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण शाहजहांपुर, 24 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 135- विधानसभा सदर के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक की गई। विधानसभा सदर में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश तथा सुपरवाइजर विकास पाण्डेय से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई देवेंद्र कुमार सहाय की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने तथा
बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित कार्य भी निरंतर किया जाए तथा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज ऐप पर अपलोड कराकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर - चौक कोतवाली क्षेत्र के बेरी चौकी के ठीक पीछे एक दुकानदार पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया। आसपास जब लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं।1
- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने के विरोध में आज जलालाबाद में यादव समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन2
- शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए फ़िल्म के निर्देशक का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन कांट थाना प्रभारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांट कोतवाली के पास एकत्रित हुए और यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म के निर्देशक का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया की यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में यादव समाज की महिलाओं के सम्मान के साथ साथ साथ हिन्दू समाज की सभी महिलाओं की छवि धूमिल की गई है। इस फ़िल्म के रिलीज होने से देश में भाईचारे की भावना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और राष्ट्रीय सम्प्रभुता ,एकता व अखंडता भी प्रभावित हो सकती है। कार्यकर्ताओ ने फ़िल्म के रिलीज़ होने पर रोक लगाने तथा फ़िल्म के निर्देशक व अन्य लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और जिलाधिकरी को सम्बोधित ज्ञापन कांट प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस ‘माणिक जयंती’ खुदागंज क्षेत्र स्थित डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 40वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में ‘माणिक जयंती’ के रूप में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।1
- भाजपा पार्षद का फूटा गुस्सा: 5 दिन का काम 46 दिन में भी अधूरा, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप शाहजहांपुर। वार्ड संख्या 46 तारीन टिकली स्थित नई कॉलोनी में सड़क एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य में हो रही भारी देरी को लेकर भाजपा पार्षद लालू पुजारी ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कार्य को महज 5 दिनों में पूरा किया जाना था, वह 46 दिन बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। पार्षद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश जल निगम के तहत चल रहे पाइप लाइन कार्य में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। एई बरेली, एक्सईएन और प्रोजेक्ट मैनेजर की निगरानी में हो रहे इस कार्य की प्रगति बेहद धीमी है, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालू पुजारी ने ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शाहजहांपुर उनका गृह जनपद है। पार्षद के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य लंबित रहने के कारण क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने दावा किया कि खराब सड़क और अधूरे निर्माण के चलते एक गंभीर मरीज तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिससे कथित रूप से हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2027 के चुनाव को देखते हुए सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है, ताकि जनता के बीच गलत संदेश जाए कि मंत्री के गृह जनपद में ही विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पार्षद लालू पुजारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने वार्ड में सड़क और पाइप लाइन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।1
- शाहजहांपुर। ऑनलाइन मार्केटिंग के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय बाजारों को हो रहे नुकसान को लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद Arun Sagar से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे और मध्यम व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट, चुनिंदा विक्रेताओं को प्राथमिकता और एल्गोरिदम आधारित मूल्य निर्धारण के जरिये बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने Competition Act 2002 की धारा 3 और 4 का हवाला देते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो पारंपरिक व्यापार और स्वरोजगार पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उनका कहना था कि छोटे व्यापारी देश की रोजगार व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने से सामाजिक असंतुलन भी बढ़ सकता है। व्यापारियों ने सांसद से मांग की कि पंजीकृत पारंपरिक व्यापारियों के लिए आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए। साथ ही आग, दुर्घटना या अन्य आपदा की स्थिति में राहत राशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांसद अरुण सागर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आवास पर पहुंचे अन्य फरियादियों की भी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर की सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खाई खेड़ा चौराहा इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर यही सवाल उठता है कि क्या विकास सिर्फ कागजों और फाइलों तक ही सीमित रह गया है? करोड़ों रुपये की लागत से चमकाने का दावा करने वाले विभाग आज इस चौराहे की दुर्दशा पर आंखें मूंदे बैठे हैं। शाम ढलते ही यहां ऐसा अंधेरा छा जाता है मानो बिजली व्यवस्था ने भी इस इलाके से किनारा कर लिया हो।1