Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJ SINGH
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दुर्गा मंदिर के पास बदहाली, नगर निगम और पार्षद मौन शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 अंतर्गत लोदीपुर में दुर्गा मंदिर के आसपास हालात बदतर होते जा रहे हैं। इलाके में गंदगी का अंबार लगा है, नालियां जाम हैं और सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में विकास और स्वच्छता के बड़े-बड़े वादे किए गए थे। मगर जीत के बाद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही किसी ठोस विकास कार्य की शुरुआत दिखाई दे रही है। दुर्गा मंदिर के पास फैली गंदगी से श्रद्धालुओं और आसपास के निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई और पार्षद को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और विकास कार्य शुरू नहीं हुए, तो वे नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि नगर निगम प्रशासन और संबंधित पार्षद कब तक मौन रहते हैं और कब लोदीपुर की बदहाल तस्वीर बदलने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है।1
- शाहजहांपुर, 24 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 135- विधानसभा सदर के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक की गई। विधानसभा सदर में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश तथा सुपरवाइजर विकास पाण्डेय से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई देवेंद्र कुमार सहाय की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित कार्य भी निरंतर किया जाए तथा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज ऐप पर अपलोड कराकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- रामनगरिया ढाई घाट मेला कुछ महिलाएं गाना गाते हुए1
- प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन2
- शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक1
- पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।1
- जानकारी मुताबिक शाहजहांपुर जनपद की ब्लॉक का भावलखेड़ा में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का किया गया आयोजन। यह आयोजन में गन्ना शोध परिषद के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें गन्ना बुवाई के संबंध किसानों को जानकारी दी गई साथ ही किसानों को अच्छी प्रजाति का गन्ना बोनें से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। वही इस मौके पर गन्ना शोध प्रभारी सहित, तमाम किसान मौजूद रहे।1
- राजधानी में ज्ञान की उड़ान: पीएम श्री विद्यालयों के छात्रों का लखनऊ शैक्षिक भ्रमण शाहजहांपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मथाना (मदनापुर) एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर अफगान (जलालाबाद) के विद्यार्थियों को आज शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के अंतर्गत राजधानी के लिए रवाना किया गया। इस संयुक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अपने अध्यापकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी स्थलों का अवलोकन करेंगे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कक्षा-कक्ष की सीमाओं से बाहर निकालकर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सामाजिक समझ का विस्तार हो सके। राजधानी पहुंचने को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। अध्यापकों ने बताया कि ऐसे शैक्षिक दौरों से बच्चों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक संस्थानों की जानकारी मिलती है। साथ ही, वे अपने भविष्य के प्रति नई सोच और लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा भी प्राप्त करते हैं। संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम को शिक्षा विभाग की एक सराहनीय पहल माना जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को व्यापक अनुभव प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।1