logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत पुलिस की बड़ी कामयाबी: पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 6 गिरफ्तार पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

5 hrs ago
user_Journalist Amit Dixit
Journalist Amit Dixit
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पीलीभीत पुलिस की बड़ी कामयाबी: पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 6 गिरफ्तार पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर - मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में बेटी हानिया आफिस एनुअल फंक्शन की तैयारी करती हुईं।
    1
    शाहजहांपुर - मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में बेटी हानिया आफिस एनुअल फंक्शन की तैयारी करती हुईं।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर की सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खाई खेड़ा चौराहा इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर यही सवाल उठता है कि क्या विकास सिर्फ कागजों और फाइलों तक ही सीमित रह गया है? करोड़ों रुपये की लागत से चमकाने का दावा करने वाले विभाग आज इस चौराहे की दुर्दशा पर आंखें मूंदे बैठे हैं। शाम ढलते ही यहां ऐसा अंधेरा छा जाता है मानो बिजली व्यवस्था ने भी इस इलाके से किनारा कर लिया हो।
    1
    उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर की सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खाई खेड़ा चौराहा इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर यही सवाल उठता है कि क्या विकास सिर्फ कागजों और फाइलों तक ही सीमित रह गया है? करोड़ों रुपये की लागत से चमकाने का दावा करने वाले विभाग आज इस चौराहे की दुर्दशा पर आंखें मूंदे बैठे हैं। शाम ढलते ही यहां ऐसा अंधेरा छा जाता है मानो बिजली व्यवस्था ने भी इस इलाके से किनारा कर लिया हो।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्राह्मणवाद पर खुलकर बोले मिथिलेश तिवारी विधायक आप भी सुने
    1
    ब्राह्मणवाद पर खुलकर बोले मिथिलेश तिवारी विधायक आप भी सुने
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस ‘माणिक जयंती’ खुदागंज क्षेत्र स्थित डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 40वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में ‘माणिक जयंती’ के रूप में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
    1
    डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 40वां स्थापना दिवस ‘माणिक जयंती’
खुदागंज क्षेत्र स्थित डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में 40वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में ‘माणिक जयंती’ के रूप में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम पंचायत हरियावां में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा, भंडारे का हुआ विशाल आयोजन जागो न्यूज हरदोई उ. प्र. हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने आयोजन समिति की सराहना की। ग्राम हरियावां में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जहां सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    1
    ग्राम पंचायत हरियावां में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा, भंडारे का हुआ विशाल आयोजन
जागो न्यूज हरदोई उ. प्र. 
हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।
यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने आयोजन समिति की सराहना की।
ग्राम हरियावां में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जहां सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जलालाबाद कस्बे की सड़कों पर हर दिन की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों की चहल-पहल दिखाई दे रही थी। मासूम चेहरे, कंधों पर टंगे भारी बस्ते और घर पहुंचने की जल्दी—सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन इसी सामान्य दृश्य के पीछे एक ऐसी लापरवाही छिपी थी, जो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक इको गाड़ी में क्षमता से कहीं अधिक छात्र-छात्राओं को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। देखने वालों को यह दृश्य किसी स्कूल वाहन से अधिक भूसे से भरी गाड़ी जैसा प्रतीत हो रहा था।
    1
    जलालाबाद कस्बे की सड़कों पर हर दिन की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों की चहल-पहल दिखाई दे रही थी। मासूम चेहरे, कंधों पर टंगे भारी बस्ते और घर पहुंचने की जल्दी—सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन इसी सामान्य दृश्य के पीछे एक ऐसी लापरवाही छिपी थी, जो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक इको गाड़ी में क्षमता से कहीं अधिक छात्र-छात्राओं को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। देखने वालों को यह दृश्य किसी स्कूल वाहन से अधिक भूसे से भरी गाड़ी जैसा प्रतीत हो रहा था।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लाट साहब के जुलूस में 'हुड़दंगियों' की कुंडली खंगाल रही पुलिस; डीआईजी साहनी बोले- निर्दोषों पर डंडा नहीं चलना चाहिए.. शाहजहांपुर की होली और लाट साहब का जुलूस ये दो ऐसी चीजें हैं जिनका मिजाज भांपना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं। यहाँ की आबो-हवा में रंग कम और रोमांच ज्यादा उड़ता है। लेकिन इस बार बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस रोमांच में 'अनुशासन' का तड़का लगाने की ठान ली है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जुलूस की रवायत बनी रहे, यह तो ठीक है, लेकिन छतों से बरसते जूते और कांच की बोतलें किसी भी सूरत में 'स्वस्थ परंपरा' का हिस्सा नहीं हो सकतीं। डीआईजी साहब ने जिले के कप्तान (एसपी) को दो-टूक शब्दों में फोर्स की ब्रीफिंग करने को कहा है। उनका इशारा साफ था पिछली बार जो लाठीचार्ज की 'किरकिरी' हुई थी, वो इस बार दोहराई न जाए। उन्होंने याद दिलाया कि होली उमंग का त्योहार है, लोग नशे की तरंग में भी हो सकते हैं, ऐसे में पुलिस अपना आपा न खोए। किसी भी शरीफ और निर्दोष आदमी की पीठ पर पुलिस का 'प्रसाद' नहीं पड़ना चाहिए। पुलिस का काम माहौल बनाना है, बिगाड़ना नहीं। लेकिन, जो लोग भीड़ की आड़ में अपनी 'गुंडई' का हुनर दिखाते हैं, उनके लिए डीआईजी के पास अलग ही 'ट्रीटमेंट' है। साल 2020, 2022 और 2023 की फाइलों को झाड़-पोछकर बाहर निकाला गया है। उन चेहरों की पहचान की जा रही है जिन्होंने पिछले सालों में पुलिसवालों को घेरकर पीटने की हिमाकत की थी। डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी मुकदमों की पैरवी तेज की जाए और ऐसे तत्वों को जुलूस से कोसों दूर रखा जाए, ताकि आम जनता चैन की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होने वाले सीएपीएफ और आरएएफ के जवान असम, बंगाल या तमिलनाडु जैसे सुदूर प्रांतों से आते हैं। उन्हें क्या पता कि यहाँ 'सम्मान' में छतों से जूते और टिन के कनस्तर फेंके जाते हैं! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह 'अमानवीय' कृत्य बंद होना चाहिए। कांच की बोतलें किसी का सिर फोड़ सकती हैं, पैर लहूलुहान कर सकती हैं। आखिर हम बाहर से आए जवानों को क्या संदेश दे रहे हैं? डीआईजी ने एक ऐसी तस्वीर पेश की जिसमें पुलिस और जनता के बीच 'इश्क' का पैगाम हो। उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा बनाओ कि अगले साल रेंज के बाकी जिलों के पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान खुद सिफारिश लगवाएं कि "सर, इस बार मेरी ड्यूटी शाहजहांपुर की होली में ही लगाना, वहां बड़ा मजा आता है।
    1
    लाट साहब के जुलूस में 'हुड़दंगियों' की कुंडली खंगाल रही पुलिस; डीआईजी साहनी बोले- निर्दोषों पर डंडा नहीं चलना चाहिए..
शाहजहांपुर की होली और लाट साहब का जुलूस ये दो ऐसी चीजें हैं जिनका मिजाज भांपना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं। यहाँ की आबो-हवा में रंग कम और रोमांच ज्यादा उड़ता है। लेकिन इस बार बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस रोमांच में 'अनुशासन' का तड़का लगाने की ठान ली है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जुलूस की रवायत बनी रहे, यह तो ठीक है, लेकिन छतों से बरसते जूते और कांच की बोतलें किसी भी सूरत में 'स्वस्थ परंपरा' का हिस्सा नहीं हो सकतीं।
डीआईजी साहब ने जिले के कप्तान (एसपी) को दो-टूक शब्दों में फोर्स की ब्रीफिंग करने को कहा है। उनका इशारा साफ था पिछली बार जो लाठीचार्ज की 'किरकिरी' हुई थी, वो इस बार दोहराई न जाए। उन्होंने याद दिलाया कि होली उमंग का त्योहार है, लोग नशे की तरंग में भी हो सकते हैं, ऐसे में पुलिस अपना आपा न खोए। किसी भी शरीफ और निर्दोष आदमी की पीठ पर पुलिस का 'प्रसाद' नहीं पड़ना चाहिए। पुलिस का काम माहौल बनाना है, बिगाड़ना नहीं।
लेकिन, जो लोग भीड़ की आड़ में अपनी 'गुंडई' का हुनर दिखाते हैं, उनके लिए डीआईजी के पास अलग ही 'ट्रीटमेंट' है। साल 2020, 2022 और 2023 की फाइलों को झाड़-पोछकर बाहर निकाला गया है। उन चेहरों की पहचान की जा रही है जिन्होंने पिछले सालों में पुलिसवालों को घेरकर पीटने की हिमाकत की थी। डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी मुकदमों की पैरवी तेज की जाए और ऐसे तत्वों को जुलूस से कोसों दूर रखा जाए, ताकि आम जनता चैन की सांस ले सके।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होने वाले सीएपीएफ और आरएएफ के जवान असम, बंगाल या तमिलनाडु जैसे सुदूर प्रांतों से आते हैं। उन्हें क्या पता कि यहाँ 'सम्मान' में छतों से जूते और टिन के कनस्तर फेंके जाते हैं! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह 'अमानवीय' कृत्य बंद होना चाहिए। कांच की बोतलें किसी का सिर फोड़ सकती हैं, पैर लहूलुहान कर सकती हैं। आखिर हम बाहर से आए जवानों को क्या संदेश दे रहे हैं?
डीआईजी ने एक ऐसी तस्वीर पेश की जिसमें पुलिस और जनता के बीच 'इश्क' का पैगाम हो। उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा बनाओ कि अगले साल रेंज के बाकी जिलों के पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान खुद सिफारिश लगवाएं कि "सर, इस बार मेरी ड्यूटी शाहजहांपुर की होली में ही लगाना, वहां बड़ा मजा आता है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनपद शाहजहांपुर न्यायाधीश गन्ना शोध परिषद में कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया
    1
    जनपद शाहजहांपुर न्यायाधीश गन्ना शोध परिषद में कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.