ग्राम पंचायत हरियावां में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा, भंडारे का हुआ विशाल आयोजन जागो न्यूज हरदोई उ. प्र. हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने आयोजन समिति की सराहना की। ग्राम हरियावां में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जहां सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

- ग्राम पंचायत हरियावां में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली बाबा खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा, भंडारे का हुआ विशाल आयोजन जागो न्यूज हरदोई उ. प्र. हरदोई जनपद के ग्राम पंचायत हरियावां में बाबा खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी की झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर सेवा कार्य में भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने आयोजन समिति की सराहना की। ग्राम हरियावां में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया, जहां सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- हरदोई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल, दोनों घायलों को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। थाना शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।1
- शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक1
- पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।1
- जानकारी मुताबिक शाहजहांपुर जनपद की ब्लॉक का भावलखेड़ा में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का किया गया आयोजन। यह आयोजन में गन्ना शोध परिषद के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें गन्ना बुवाई के संबंध किसानों को जानकारी दी गई साथ ही किसानों को अच्छी प्रजाति का गन्ना बोनें से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। वही इस मौके पर गन्ना शोध प्रभारी सहित, तमाम किसान मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर। ऑनलाइन मार्केटिंग के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय बाजारों को हो रहे नुकसान को लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद Arun Sagar से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे और मध्यम व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट, चुनिंदा विक्रेताओं को प्राथमिकता और एल्गोरिदम आधारित मूल्य निर्धारण के जरिये बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने Competition Act 2002 की धारा 3 और 4 का हवाला देते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो पारंपरिक व्यापार और स्वरोजगार पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उनका कहना था कि छोटे व्यापारी देश की रोजगार व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने से सामाजिक असंतुलन भी बढ़ सकता है। व्यापारियों ने सांसद से मांग की कि पंजीकृत पारंपरिक व्यापारियों के लिए आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए। साथ ही आग, दुर्घटना या अन्य आपदा की स्थिति में राहत राशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांसद अरुण सागर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आवास पर पहुंचे अन्य फरियादियों की भी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।1
- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने के विरोध में आज जलालाबाद में यादव समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन2
- शाहजहांपुर - चौक कोतवाली क्षेत्र के बेरी चौकी के ठीक पीछे एक दुकानदार पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया। आसपास जब लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं।1