logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

2 hrs ago
user_पंकज यादव
पंकज यादव
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
1239b218-391e-4123-883a-8a138e41fab0

प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भाजपा पार्षद का फूटा गुस्सा: 5 दिन का काम 46 दिन में भी अधूरा, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप शाहजहांपुर। वार्ड संख्या 46 तारीन टिकली स्थित नई कॉलोनी में सड़क एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य में हो रही भारी देरी को लेकर भाजपा पार्षद लालू पुजारी ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कार्य को महज 5 दिनों में पूरा किया जाना था, वह 46 दिन बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। पार्षद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश जल निगम के तहत चल रहे पाइप लाइन कार्य में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। एई बरेली, एक्सईएन और प्रोजेक्ट मैनेजर की निगरानी में हो रहे इस कार्य की प्रगति बेहद धीमी है, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालू पुजारी ने ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शाहजहांपुर उनका गृह जनपद है। पार्षद के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य लंबित रहने के कारण क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने दावा किया कि खराब सड़क और अधूरे निर्माण के चलते एक गंभीर मरीज तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिससे कथित रूप से हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2027 के चुनाव को देखते हुए सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है, ताकि जनता के बीच गलत संदेश जाए कि मंत्री के गृह जनपद में ही विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पार्षद लालू पुजारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने वार्ड में सड़क और पाइप लाइन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    1
    भाजपा पार्षद का फूटा गुस्सा: 5 दिन का काम 46 दिन में भी अधूरा, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप
शाहजहांपुर। वार्ड संख्या 46 तारीन टिकली स्थित नई कॉलोनी में सड़क एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य में हो रही भारी देरी को लेकर भाजपा पार्षद लालू पुजारी ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कार्य को महज 5 दिनों में पूरा किया जाना था, वह 46 दिन बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है।
पार्षद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश जल निगम के तहत चल रहे पाइप लाइन कार्य में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। एई बरेली, एक्सईएन और प्रोजेक्ट मैनेजर की निगरानी में हो रहे इस कार्य की प्रगति बेहद धीमी है, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लालू पुजारी ने ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शाहजहांपुर उनका गृह जनपद है।
पार्षद के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य लंबित रहने के कारण क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने दावा किया कि खराब सड़क और अधूरे निर्माण के चलते एक गंभीर मरीज तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिससे कथित रूप से हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2027 के चुनाव को देखते हुए सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है, ताकि जनता के बीच गलत संदेश जाए कि मंत्री के गृह जनपद में ही विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
पार्षद लालू पुजारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने वार्ड में सड़क और पाइप लाइन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • रामनगरिया ढाई घाट मेला कुछ महिलाएं गाना गाते हुए
    1
    रामनगरिया ढाई घाट मेला कुछ महिलाएं गाना गाते हुए
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    2
    प्यार की कहानी या विवाद की पटकथा?” – ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक
    1
    शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है। प्रमुख बरामदगी: पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है: सोना: करीब 23 तोला चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम नकदी: 2,27,000 रुपये कैसे दिया घटना को अंजाम? वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे: अकील (खटीमा, उत्तराखंड) दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड) मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत) किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली) सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड) "पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।" — सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    1
    पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी बरामद की है।
प्रमुख बरामदगी:
पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है:
सोना: करीब 23 तोला
चांदी: करीब 2 किलो 450 ग्राम
नकदी: 2,27,000 रुपये
कैसे दिया घटना को अंजाम?
वल्लभनगर स्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। थाना सुनगढ़ी और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लदपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को दबोचा।
पुलिस के अनुसार, यह गैंग काफी शातिर है और रेकी करने के बाद बंद घरों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड और बरेली के अपराधी भी शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो चोरी के माल को ठिकाने लगाने और छिप़ाने में एक-दूसरे की मदद करते थे:
अकील (खटीमा, उत्तराखंड)
दीपक गुप्ता (शेरगढ़, बरेली)
रिजवान (खटीमा, उत्तराखंड)
मो. फैजान (सुनगढ़ी, पीलीभीत)
किरण गुप्ता (शेरगढ़, बरेली)
सिम्मी बी (खटीमा, उत्तराखंड)
"पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गिरोह को दबोचा है। इनके पास से बरामद आभूषणों और नकदी की पुष्टि पीड़ित परिवार द्वारा की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।"
— सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत
थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 और थाना कोतवाली के मुकदमा संख्या 64/2026 के तहत इन सभी पर बीएनएस (BNS) की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जानकारी मुताबिक शाहजहांपुर जनपद की ब्लॉक का भावलखेड़ा में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का किया गया आयोजन। यह आयोजन में गन्ना शोध परिषद के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें गन्ना बुवाई के संबंध किसानों को जानकारी दी गई साथ ही किसानों को अच्छी प्रजाति का गन्ना बोनें से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। वही इस मौके पर गन्ना शोध प्रभारी सहित, तमाम किसान मौजूद रहे।
    1
    जानकारी मुताबिक शाहजहांपुर जनपद की ब्लॉक का भावलखेड़ा में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का किया गया आयोजन। यह आयोजन में गन्ना शोध परिषद के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें गन्ना बुवाई के संबंध किसानों को जानकारी दी गई साथ ही किसानों को अच्छी प्रजाति का गन्ना बोनें से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। वही इस मौके पर गन्ना शोध प्रभारी सहित, तमाम किसान मौजूद रहे।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए फ़िल्म के निर्देशक का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन कांट थाना प्रभारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांट कोतवाली के पास एकत्रित हुए और यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म के निर्देशक का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया की यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में यादव समाज की महिलाओं के सम्मान के साथ साथ साथ हिन्दू समाज की सभी महिलाओं की छवि धूमिल की गई है। इस फ़िल्म के रिलीज होने से देश में भाईचारे की भावना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और राष्ट्रीय सम्प्रभुता ,एकता व अखंडता भी प्रभावित हो सकती है। कार्यकर्ताओ ने फ़िल्म के रिलीज़ होने पर रोक लगाने तथा फ़िल्म के निर्देशक व अन्य लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और जिलाधिकरी को सम्बोधित ज्ञापन कांट प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
    1
    शाहजहांपुर, 23 फरवरी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने ' यादव जी की लव स्टोरी ' फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए फ़िल्म के निर्देशक का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन कांट थाना प्रभारी को सौंपा। 
जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांट कोतवाली के पास एकत्रित हुए और यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म के निर्देशक का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया की यादव जी की लव स्टोरी फ़िल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में यादव समाज की महिलाओं के सम्मान के साथ साथ साथ हिन्दू समाज की सभी महिलाओं की छवि धूमिल की गई है। इस फ़िल्म के रिलीज होने से देश में भाईचारे की भावना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और राष्ट्रीय सम्प्रभुता ,एकता व अखंडता भी प्रभावित हो सकती है।
कार्यकर्ताओ ने फ़िल्म के रिलीज़ होने पर रोक लगाने तथा फ़िल्म के निर्देशक व अन्य लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और जिलाधिकरी को सम्बोधित ज्ञापन कांट प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • होली से पहले कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त तेज शाहजहाँपुर, 23 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा जुलूस एवं आवागमन मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और निगरानी प्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर ने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान नियमित गश्त बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही आश्वस्त किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय और सतर्क है।
    1
    होली से पहले कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त तेज
शाहजहाँपुर, 23 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा जुलूस एवं आवागमन मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और निगरानी प्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान नियमित गश्त बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही आश्वस्त किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय और सतर्क है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.