5 वर्षीय मासूम को सांप ने काटा डॉक्टरों की सूझबूझ से मासूम की बच्ची जान घाटमपुर क्षेत्र के मुगुलपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से बच्चे की जान बचा ली गई। परिजनों ने सांप की फोटो मोबाइल में खींच ली थी, जिससे इलाज में काफी मदद मिली। जानकारी के अनुसार, मुगुलपुर निवासी सौरभ सचान के 5 वर्षीय पुत्र सात्विक सचान घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना घबराए सबसे पहले सांप की एक फोटो अपने मोबाइल में खींची। इसके बाद वे मासूम सात्विक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर लेकर भागे। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने डॉक्टरों को मोबाइल में खींची गई सांप की फोटो दिखाई। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज करने में बड़ी मदद मिली। डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल एंटी स्नेक वेनम देकर बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। त्वरित इलाज मिलने से बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की इस सूझबूझ की अस्पताल परिसर में सभी ने सराहना की।

- सुरक्षा व्यवस्था परखकर अधिकारियों को दिए सतर्कता के जरूरी आदेश1
- बिहार: मंत्री के सामने ही मांग ली 50 हज़ार की रिश्वत | इसके बाद तुरंत उसे सस्पेंड कर दिया गया बिहार में एक ऑपरेटर मंत्री के सामने ही रिश्वत मांगने लगा. इसके बाद तुरंत उसे सस्पेंड कर दिया गया1
- यूपी : ग्रेटर नोएडा में पुलिस कस्टडी से भागा चेन स्नेचर एक सोसाइटी में घुस गया। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।1
- कांवड़ यात्रा तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण1
- उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर ही रहूंगा के उद्गगाता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिलक सही अर्थों में एक राष्ट्रवादी नेता थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये उग्रवादी आन्दोलन के प्रणेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 गंगाधर रामचन्द्र तिलक के घर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इन्होंने स्वदेशी , बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा का अभियान चलाया था। इन्होंने कष्ट भरी जेल यात्रा भी की। कालांतर में इनका 1 अगस्त 1920 को निधन हो गया। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, दयाराम सोनकर, राहुल, पंकज सिंह, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।1
- बीमा क्लेम के लिए रची पत्नी की हत्या की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार हमीरपुर। ललपुरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात महिला हत्याकांड का सफल अनावरण कर चार आरोपियों को घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या बीमा क्लेम की रकम हासिल करने के उद्देश्य से सुनियोजित ढंग से की गई थी। पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई को पौथिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतका की पहचान रीता पत्नी अमर सिंह निवासी बमरौली, थाना मौदहा के रूप में हुई। 31 जुलाई को मृतका के पिता सर्वेश गुप्ता की तहरीर पर अमर सिंह व उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने अमर सिंह के साथ अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेन्द्र सोनी उर्फ साहिल तथा अभय सिंह उर्फ गोलू की संलिप्तता के साक्ष्य जुटाए। चारों आरोपियों को 31 जुलाई की शाम कुण्डौरा रोड स्थित साई दांता आश्रम के पास से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार व एक एयरटेल सिम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुष्पेन्द्र से बड़ी धनराशि उधार ले रखी थी। कर्ज चुकाने के लिए अमर सिंह को पत्नी रीता के नाम कराए गए जीवन बीमा का क्लेम हासिल करने की योजना में शामिल किया गया। योजना के तहत रीता को पौथिया नहर मार्ग पर बुलाया गया, जहां अर्टिगा कार से उसे कई बार कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।1