logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए गूगल नहीं, बड़ों के अनुभव और ज्ञान की जरूरत :- साध्वीश्री वसुधा म.सा. उदयपुर। उपनगरीय क्षेत्र के दूधिया गणेश जी स्थित श्री वर्धमान पुष्कर गुरु ध्यान केंद्र के गुरु पुष्कर प्रवचन सभागार में आयोजित दैनिक व्याख्यान में 17 सितंबर को ओजस्वी वक्ता तप रत्नेश्वरी साध्वीश्री वसुधा म.सा. ने कहा कि जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए गूगल पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बड़ों के अनुभव और ज्ञान से सीखने पर ही जीवन की सच्चाई को समझा जा सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि पुण्य के उदय से जीवन में सुख और समृद्धि आती है, लेकिन पुण्य के क्षय से सब कुछ समाप्त भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोना जैसी मूल्यवान वस्तु भी व्यक्ति को चैन से जीने नहीं देती, इसलिए सच्चे ज्ञान और आत्म-संतुष्टि की प्राप्ति ही जीवन का सच्चा उद्देश्य होना चाहिए। व्याख्यान की शुरुआत साध्वीश्री वसुधा म.सा. एवं साध्वीश्री वंदिता म.सा. के भक्तिमय गीत से हुई। श्री संघ मीडिया प्रभारी विनोद कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर साध्वीश्री वसुधा म.सा. ने कहा कि 18 सितंबर को पार्श्वनाथ की साधना एवं मां पद्मावती की आराधना का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकासन होंगे। कार्यक्रम के समापन पर साध्वीश्री ने एक दिन भोजन से पूर्व पांच नवकार गिनने का प्रत्याख्यान करवाया। साथ ही सेवाभावी साध्वीश्री विजेता म.सा. के 16 उपवास की अनुमोदना की गई तथा उनकी सुखसाता पूछी गई। कार्यक्रम में रामपुरा, महावीर कॉलोनी, अस्सी फीट, हरिदास जी की मंगरी एवं न्यू हर्ष नगर से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

4 hrs ago
user_Padmavat Media
Padmavat Media
Newspaper publisher Jaipur, Rajasthan•
4 hrs ago
bef0f044-9165-43c2-a34a-5aa0ce6c0dd2

जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए गूगल नहीं, बड़ों के अनुभव और ज्ञान की जरूरत :- साध्वीश्री वसुधा म.सा. उदयपुर। उपनगरीय क्षेत्र के दूधिया गणेश जी स्थित श्री वर्धमान पुष्कर गुरु ध्यान केंद्र के गुरु पुष्कर प्रवचन सभागार में आयोजित दैनिक व्याख्यान में 17 सितंबर को ओजस्वी वक्ता तप रत्नेश्वरी साध्वीश्री वसुधा म.सा. ने कहा कि जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए गूगल पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बड़ों के अनुभव और ज्ञान से सीखने पर ही जीवन की सच्चाई को समझा जा सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि पुण्य के उदय से जीवन में सुख और समृद्धि आती है, लेकिन पुण्य के क्षय से सब कुछ समाप्त भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोना जैसी मूल्यवान वस्तु भी व्यक्ति को चैन से जीने नहीं देती, इसलिए सच्चे ज्ञान और आत्म-संतुष्टि की प्राप्ति ही जीवन का सच्चा उद्देश्य होना चाहिए। व्याख्यान की शुरुआत साध्वीश्री वसुधा म.सा. एवं साध्वीश्री वंदिता म.सा. के भक्तिमय गीत से हुई। श्री संघ मीडिया प्रभारी विनोद कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर साध्वीश्री वसुधा म.सा. ने कहा कि 18 सितंबर को पार्श्वनाथ की साधना एवं मां पद्मावती की आराधना का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकासन होंगे। कार्यक्रम के समापन पर साध्वीश्री ने एक दिन भोजन से पूर्व पांच नवकार गिनने का प्रत्याख्यान करवाया। साथ ही सेवाभावी साध्वीश्री विजेता म.सा. के 16 उपवास की अनुमोदना की गई तथा उनकी सुखसाता पूछी गई। कार्यक्रम में रामपुरा, महावीर कॉलोनी, अस्सी फीट, हरिदास जी की मंगरी एवं न्यू हर्ष नगर से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग, संकरी गलियों पची अफरा-तफरी जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेहद संकरी गलियों वाले इस बाजार में आग लगने से हालात चिंताजनक हो गए। आग की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। संकरी गलियों के कारण राहत और बचाव कार्य में चुनौती की स्थिति बनी। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।
    1
    जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग, संकरी गलियों पची अफरा-तफरी
जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेहद संकरी गलियों वाले इस बाजार में आग लगने से हालात चिंताजनक हो गए। आग की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। संकरी गलियों के कारण राहत और बचाव कार्य में चुनौती की स्थिति बनी। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूल्यांकन पर उठे सवाल, 0 अंक से रिवेल्यूएशन में 55 अंक होने पर पारदर्शिता की मांग जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। एक मामले में मुख्य परीक्षा में किसी विषय में 0 अंक दिए जाने के बाद रिवेल्यूएशन में वही अंक बढ़कर 55 हो जाने का दावा सामने आया है। इस मामले ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तर पुस्तिका का सही मूल्यांकन हुआ था, तो 0 से 55 अंक होने का कारण क्या है? वहीं, यदि रिवेल्यूएशन के बाद मिले 55 अंक सही हैं, तो प्रारंभिक मूल्यांकन में इतनी बड़ी गलती कैसे हुई? विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो। विद्यार्थियों का सवाल है कि 0 से 55 अंक होने की वजह क्या है और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी है?
    1
    राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूल्यांकन पर उठे सवाल, 0 अंक से रिवेल्यूएशन में 55 अंक होने पर पारदर्शिता की मांग
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर विद्यार्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। एक मामले में मुख्य परीक्षा में किसी विषय में 0 अंक दिए जाने के बाद रिवेल्यूएशन में वही अंक बढ़कर 55 हो जाने का दावा सामने आया है।
इस मामले ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि पहली बार उत्तर पुस्तिका का सही मूल्यांकन हुआ था, तो 0 से 55 अंक होने का कारण क्या है? वहीं, यदि रिवेल्यूएशन के बाद मिले 55 अंक सही हैं, तो प्रारंभिक मूल्यांकन में इतनी बड़ी गलती कैसे हुई?
विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो।
विद्यार्थियों का सवाल है कि 0 से 55 अंक होने की वजह क्या है और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी है?
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली चीज कौन सी होती है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर
    1
    सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली चीज कौन सी होती है देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जयपुर, बड़ी चौपड़, कटला बाजार में दुकानों में लगी आग... अनदेखी के चलते पुरोहितजी के कटले में लगी भीषण आग ! कह रहे हैं कि दुकानों के ऊपर अवैध रूप से बने होटल ने करवा दिया बड़ा नुकसान
    1
    जयपुर, बड़ी चौपड़, कटला बाजार में दुकानों में लगी आग...
अनदेखी के चलते पुरोहितजी के कटले में लगी भीषण आग ! 
कह रहे हैं कि दुकानों के ऊपर अवैध रूप से बने होटल ने करवा दिया बड़ा नुकसान
    user_Jitesh kumar
    Jitesh kumar
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • प्रोहित जी के कटले में लगी आग, बालमुकुंदाचार्य का बड़ा बयान #बालमुकुंदाचार्य #जयपुर #प्रोहितजी #कटला #आग #बड़ा_बयान #JaipurNews #BreakingNews #RajasthanNews #citycablenewsjaipur
    1
    प्रोहित जी के कटले में लगी आग, बालमुकुंदाचार्य का बड़ा बयान 
#बालमुकुंदाचार्य #जयपुर #प्रोहितजी #कटला #आग #बड़ा_बयान #JaipurNews #BreakingNews #RajasthanNews #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जयपुर के चार वार्डो के पांच बूथ केंद्रों पर हुई री-पोलिंग के बाद मतगणना संपन्न,चारों वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत की हासिल जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो का परिणाम आज जारी किया गया। जिन 4 वार्डो के 5 बूथों पर बुधवार को हुई री-पोलिंग पर कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस तरह अब 150 वार्डो में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। जबकि बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है। जानकारी के अनुसार आज हुई वोटों की गिनती में वार्ड 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी कैलाशी 764 मतों के अंतर से, वार्ड 18 से वंदिता 181 मतों के अंतर से, वार्ड 25 से रेखा देवी 397 मतों के अंतर से और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की आपको बता दें कि 14 सितंबर को मतगणना के दौरान इन चारों वार्डो के 5 बूथों पर लगी ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आई थी। इसके कारण इन ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा पोलिंग करवाने का फैसला किया था।
    1
    जयपुर के चार वार्डो के पांच बूथ केंद्रों पर हुई री-पोलिंग के बाद मतगणना संपन्न,चारों वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत की हासिल 
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो का परिणाम आज जारी किया गया। जिन 4 वार्डो के 5 बूथों पर बुधवार को हुई री-पोलिंग पर कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस तरह अब 150 वार्डो में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। जबकि बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है। जानकारी के अनुसार आज हुई वोटों की गिनती में वार्ड 9 से कांग्रेस की प्रत्याशी कैलाशी 764 मतों के अंतर से, वार्ड 18 से वंदिता 181 मतों के अंतर से, वार्ड 25 से रेखा देवी 397 मतों के अंतर से और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की आपको बता दें कि 14 सितंबर को मतगणना के दौरान इन चारों वार्डो के 5 बूथों पर लगी ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आई थी। इसके कारण इन ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा पोलिंग करवाने का फैसला किया था।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • मधोराजपुरा में गणेश चतुर्थी पर विशाल हिंदू रैली का आयोजन किया गया
    1
    मधोराजपुरा में गणेश चतुर्थी पर विशाल हिंदू रैली का आयोजन किया गया
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आधी रात BJP मुख्यालय पर धरना, वार्ड 108 की निर्दलीय पार्षद को BJP में शामिल करने का विरोध #BJP #वार्ड108 #मिनाक्षीपारीक #निर्दलीयपार्षद #भाजपामुख्यालय #जयपुर #RajasthanPolitics #JaipurNews #MadanRathore #BJPNEWS #bhajanlalsharmasanganer #citycablenewsjaipur
    1
    आधी रात BJP मुख्यालय पर धरना, वार्ड 108 की निर्दलीय पार्षद को BJP में शामिल करने का विरोध #BJP #वार्ड108 #मिनाक्षीपारीक #निर्दलीयपार्षद #भाजपामुख्यालय #जयपुर #RajasthanPolitics #JaipurNews #MadanRathore #BJPNEWS #bhajanlalsharmasanganer #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.