कुरगाई से मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, माली पुलिस की बड़ी कार्रवाई नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के कुरगाई गांव में की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुरगाई गांव निवासी पप्पू यादव, संतोष यादव एवं सिकंदर यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मारपीट से जुड़े मामले में नामजद थे और घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। माली थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस टीम ने कुरगाई गांव में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटा रही है।#मारपीट #मारपीट_मामला #तीन_अभियुक्त_गिरफ्तार #माली_थाना #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #पुलिस_कार्रवाई #कुरगाई #अभियुक्त_गिरफ्तार #न्यायिक_हिरासत #माली_पुलिस #क्राइम_न्यूज #औरंगाबाद_न्यूज #नवीनगर
कुरगाई से मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, माली पुलिस की बड़ी कार्रवाई नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के कुरगाई गांव में की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुरगाई गांव निवासी पप्पू यादव, संतोष यादव एवं सिकंदर यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मारपीट से जुड़े मामले में नामजद थे और घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। माली थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस टीम ने कुरगाई गांव में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटा रही है।#मारपीट #मारपीट_मामला #तीन_अभियुक्त_गिरफ्तार #माली_थाना #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #पुलिस_कार्रवाई #कुरगाई #अभियुक्त_गिरफ्तार #न्यायिक_हिरासत #माली_पुलिस #क्राइम_न्यूज #औरंगाबाद_न्यूज #नवीनगर
- मदनपुर में ‘सेवा ही संकल्प एवं विकसित भारत 2047’ पर प्रतियोगिता, प्रतिभागी हुए सम्मानित मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सेवा ही संकल्प एवं विकसित भारत 2047’ विषय पर प्रखंड स्तरीय भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5, 6 से 8 तथा 9 से 12 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन में प्रखंड साधन सेवी विजय कुमार तथा नोडल शिक्षक सचिन कुमार सिंह, अजित कुमार राठौर, राकेश कुमार, राहुल कुमार एवं अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कक्षा 1 से 5 में भाषण में आरोही कुमारी और पेंटिंग में सौम्या कुमारी प्रथम रहीं। कक्षा 6 से 8 में भाषण में अर्पणा कुमारी तथा पेंटिंग में अरीशा फिरदौस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 में भाषण में पायल कुमारी और पेंटिंग में शिवा कुमार प्रथम रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। #BharatCrimeLiveNews #सेवाहीसंकल्प #विकसितभारत2047 #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षा #भाषणप्रतियोगिता #पेंटिंगप्रतियोगिता #बिहारशिक्षा #छात्रप्रतिभा1
- अवैध नर्सिंग होम पर जल्द कसेगा शिकंजा, जांच के लिए टीम गठित गुरुआ। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही क्षेत्र में जांच अभियान शुरू होने की बात कही जा रही है। गुरुआ सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी हरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जांच के दौरान संस्थानों के पंजीकरण, आवश्यक कागजात और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन की जांच की जाएगी। पूर्व में भी कई संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी और कार्रवाई हो चुकी है। कुछ मामलों में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आए लोगों द्वारा दोबारा काम शुरू करने की शिकायत भी सामने आई है। टीम गठित होते ही संचालकों में हड़कंप जांच की सूचना के बाद क्षेत्र के नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संचालकों को चेतावनी जांच अभियान जल्द शुरू होने की संभावना को देखते हुए संचालकों को अपने पंजीकरण, दस्तावेज और संचालन से जुड़े मानकों को दुरुस्त रखने की जरूरत है। अब जांच टीम की कार्रवाई पर क्षेत्र की नजर टिकी है।1
- रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित NDA कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती समारोह रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित NDA कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भोला पासवान शास्त्री के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, जदयू जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।1
- हसपुरा औरंगाबाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सभागार मे विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में छात्राओं को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किया गया1
- ye bidesh larki ankit name larka se sadi karne ke liye bidesh se chalkar hmare bihar me aa gayi hai jo bhi ankit nam ke hai wo comment me aapna nam likhe ye bidesh larki ankit name larka se sadi karne ke liye bidesh se chalkar hmare bihar me aa gayi hai jo bhi ankit nam ke hai wo comment me aapna nam likhe1
- सोहाद में धर्मांतरण की सूचना पर ग्रामीणों का विरोध,* *पैसे और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,* *पुलिस की हिदायत के बाद मौके से हटे लोग* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव में सोमवार को कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक घर में गरीब-मजदूर परिवार की महिलाओं को पैसे और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा था। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ग्रामीण नगीना देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। आरोप है कि इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कही जा रही थी। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर मौके पर मौजूद बाहरी महिलाओं को हिदायत दी। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। *पहले भी सामने आ चुके हैं मामले* ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। 24 अगस्त को डुमरी कला गांव में भी एक घर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुछ महिलाओं को थाना लाकर पूछताछ किए जाने तथा एक धार्मिक पुस्तक बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। इससे पहले 12 अगस्त को धारधारा में भी महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की शिकायत सामने आने का दावा किया गया था।लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- खभरा गांव में कृषि बिजली की समस्या से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि कृषि बिजली की लाइन बार-बार काटे जाने से खेतों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। खभरा गांव में कृषि बिजली की समस्या से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि कृषि बिजली की लाइन बार-बार काटे जाने से खेतों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। धान की फसल को इस समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, ऐसे में बिजली की अनियमित आपूर्ति से फसल खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से बिजली की समस्या की जांच कराकर सिंचाई के लिए नियमित बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों की मांग है—बिजली की समस्या का जल्द समाधान हो, ताकि उनकी मेहनत और धान की फसल बचाई जा सके।1
- सलैया पंचायत के गरीब व वंचित बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 50 बच्चों का ओलंपियाड के लिए कराया आवेदन समाज के गरीब, मध्यमवर्गीय तथा दलित-पिछड़े परिवारों के बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की पहल की गई है। सलैया पंचायत के 50 बच्चों का ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए फार्म भरवाया गया है। यह पहल समाजसेवी विपिन कुमार सिन्हा की ओर से की गई है, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है। समाजसेवी सह अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि समाज की अंतिम पंक्ति में रहने वाले परिवारों के बच्चों में भी प्रतिभा और विलक्षण क्षमता होती है। ऐसे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि उनमें हीनभावना न आए और उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कई प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे बच्चों का चयन कर उनका ओलंपियाड परीक्षा के लिए आवेदन कराया गया है। इस पहल से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने समाजसेवी विपिन कुमार सिन्हा की पहल की सराहना करते हुए इसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम बताया। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #सलैया #ओलंपियाड #प्रतियोगितापरीक्षा #छात्रप्रतिभा #प्रतिभानिखार #शिक्षा #गरीबबच्चे #ग्रामीणप्रतिभा #दलितपिछड़ावर्ग #सरकारीविद्यालय #बच्चोंकाउत्साह #शिक्षाजागरूकता #औरंगाबादबिहार1