सोहाद में धर्मांतरण की सूचना पर ग्रामीणों का विरोध,* *पैसे और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,* *पुलिस की हिदायत के बाद मौके से हटे लोग* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव में सोमवार को कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक घर में गरीब-मजदूर परिवार की महिलाओं को पैसे और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा था। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ग्रामीण नगीना देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। आरोप है कि इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कही जा रही थी। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर मौके पर मौजूद बाहरी महिलाओं को हिदायत दी। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। *पहले भी सामने आ चुके हैं मामले* ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। 24 अगस्त को डुमरी कला गांव में भी एक घर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुछ महिलाओं को थाना लाकर पूछताछ किए जाने तथा एक धार्मिक पुस्तक बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। इससे पहले 12 अगस्त को धारधारा में भी महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की शिकायत सामने आने का दावा किया गया था।लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

- सोहाद में धर्मांतरण की सूचना पर ग्रामीणों का विरोध,* *पैसे और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,* *पुलिस की हिदायत के बाद मौके से हटे लोग* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव में सोमवार को कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक घर में गरीब-मजदूर परिवार की महिलाओं को पैसे और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा था। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ग्रामीण नगीना देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। आरोप है कि इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कही जा रही थी। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर मौके पर मौजूद बाहरी महिलाओं को हिदायत दी। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। *पहले भी सामने आ चुके हैं मामले* ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। 24 अगस्त को डुमरी कला गांव में भी एक घर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुछ महिलाओं को थाना लाकर पूछताछ किए जाने तथा एक धार्मिक पुस्तक बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। इससे पहले 12 अगस्त को धारधारा में भी महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की शिकायत सामने आने का दावा किया गया था।लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- 🔥 भाजपा नेता राजू दास ने थामा RJD का दामन, बरियातू में सियासी हलचल! चतरा: बरियातू पंचायत प्रांगण में रविवार को राजद की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान भाजपा नेता राजू दास राजद में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, सह प्रभारी मुरारी साह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।1
- गया का वार्ड 38 बना राशन घोटाले का केंद्र: DSO जांच में गड़बड़ी उजागर, फिर भी फाइलें दबाने में जुटा विभाग1
- मदनपुर में भगवान सिध्दि विनायक भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन मदनपुर में महाकाल मंडली द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन समारोह के पाश्चात्य सोमवार की संध्या करीब छः घंटे भव्य रुप से श्रद्धा भक्ति से भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन को लेकर जुलुस निकाली गई।गाजे बाजे और भक्ति पूर्ण नारों और गीतों से भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। शांति सौहार्द बनाए रखने और सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के पुलिस बल तैनात थे। जिसमें महिला पुलिस बल भी तैनात थी। मुख्य बाजार दूर्गा चौक से जुलुस निकल कर संघत रोड, कचहरी रोड, मुख्य बाजार, एन एच आई रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय,खिरियावां मोड़, शिवनाथ विगहा से सूर्य कुंड तालाब में श्रद्धा भक्ति व धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से मूर्ति का विसर्जन किया गया। महाकाल मंडली समिति के अध्यक्ष ज्ञानदत्त पाण्डेय मौजूद थे।1
- ATM कार्ड फंसते ही शुरू हो जाता था साइबर खेल! दो शातिर गिरफ्तार, 40 हजार कैश समेत 32 सिम और 11 ATM बरामद #Navgachia #Bhagalpur #BiharNews #CyberCrime #CyberFraud #ATMFraud #ATMCard #CyberCrimeNews #NavgachiaPolice #BiharPolice #CyberPolice #CrimeNews #BreakingNews #BiharNewsUpdate #FraudAlert #CyberCriminal #SadhanaNews #ViralNews #LatestNews #NewsUpdate1
- रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित NDA कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती समारोह रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित NDA कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भोला पासवान शास्त्री के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, जदयू जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।1
- 🗣️ 𝗜𝘁'𝘀 𝗴𝗼𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝗯𝗲 𝗮 𝘁𝗵𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗮𝗻𝗱 𝗲𝘅𝗰𝗶𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗳𝗼𝗿 𝘂𝘀 *🎥 #TeamIndia have arrived in Japan and Captain Shreyas Iyer is looking forward to the historic one-off T20I 🇮🇳🤝🇯🇵* 🗣️ 𝗜𝘁'𝘀 𝗴𝗼𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝗯𝗲 𝗮 𝘁𝗵𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗮𝗻𝗱 𝗲𝘅𝗰𝗶𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗳𝗼𝗿 𝘂𝘀 *🎥 #TeamIndia have arrived in Japan and Captain Shreyas Iyer is looking forward to the historic one-off T20I 🇮🇳🤝🇯🇵*1
- *जमुई कांड पर बिहार के नेताओं का घिनौना बयान. क्या जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पर कार्रवाई होगी?* जमुई कांड पर बिहार की सियासत गरम! जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के “छिटपुट घटना” वाले बयान पर सवाल उठ रहे हैं। उनके बयान पर विपक्ष ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि बाद में उमेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए घटना को शर्मनाक और अमानवीय बताया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही। ❓ अब बड़ा सवाल—क्या इस बयान को लेकर जेडीयू नेतृत्व की ओर से कोई कार्रवाई होगी? #Jamui #JamuiCase #UmeshKushwaha #JDU #BiharNews #BiharPolitics #JamuiNews #BreakingNews1