logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रास्ता मांगने पर दंपती पर हमला, अस्पताल तक पहुंचे दबंग; मुकदमे की मांग वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने दंपती के साथ मारपीट की, कार क्षतिग्रस्त कर दी और घायल को अस्पताल तक पहुंचने के बाद भी धमकाया। मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता प्रियंका राय की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 31 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने पति अनुराग राय के साथ कार से घर लौट रही थीं। आजम सारा चक्की के पास राज पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर कुछ युवकों ने वाहन खड़े कर रखे थे। रास्ता देने का अनुरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि भीम सोनकर, शिवम सोनकर उर्फ बाबू, करन सोनकर समेत अन्य युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया और अनुराग राय को बाहर खींचकर डंडों व ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं प्रियंका राय के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान कार में मौजूद उनकी तीन वर्षीय बेटी भी सहम गई। घायल अनुराग राय को पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां भी आरोपी पहुंच गए और हमला करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो होने का भी दावा किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह ने पीड़िता की ओर से थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, तत्काल गिरफ्तारी, वीडियो साक्ष्य को विवेचना में शामिल करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों से पुरानी रंजिश है और पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

12 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
12 hrs ago

रास्ता मांगने पर दंपती पर हमला, अस्पताल तक पहुंचे दबंग; मुकदमे की मांग वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने दंपती के साथ मारपीट की, कार क्षतिग्रस्त कर दी और घायल को अस्पताल तक पहुंचने के बाद भी धमकाया। मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता प्रियंका राय की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 31 जुलाई की रात

करीब 8 बजे वह अपने पति अनुराग राय के साथ कार से घर लौट रही थीं। आजम सारा चक्की के पास राज पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर कुछ युवकों ने वाहन खड़े कर रखे थे। रास्ता देने का अनुरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि भीम सोनकर, शिवम सोनकर उर्फ बाबू, करन सोनकर समेत अन्य युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया और अनुराग राय को बाहर खींचकर डंडों व ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर

दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं प्रियंका राय के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान कार में मौजूद उनकी तीन वर्षीय बेटी भी सहम गई। घायल अनुराग राय को पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां भी आरोपी पहुंच गए और हमला करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो होने का भी दावा किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह ने पीड़िता की ओर से थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ

सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, तत्काल गिरफ्तारी, वीडियो साक्ष्य को विवेचना में शामिल करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों से पुरानी रंजिश है और पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर कल शाम को रात में हुई जमकर बारिश मौसम सुनहरा हुआ जौनपुर जिला में रात में हुई जमकर बारिश कल भी शाम को हुई थी बारिश
    1
    जौनपुर कल शाम को रात में हुई जमकर बारिश मौसम सुनहरा  हुआ
जौनपुर जिला में रात में हुई जमकर बारिश कल भी शाम को हुई थी बारिश
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही स्थित 50 बेड फील्ड अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली (पोषण किट) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी के सौजन्य से किया गया, जिसमें 101 पुरुष एवं महिला टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने मरीजों को पोषण किट प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक आहार से इसका पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने मरीजों से बिना किसी रुकावट के दवा लेने और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भदोही बनाने का संकल्प भी दिलाया तथा समाज से अपील की कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं और उपचार में सहयोग करें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार (आईएएस), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव एवं सीएमएस डॉ. सरोज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी देते हुए मरीजों को नियमित उपचार और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, आरती सिंह, पूनम मौर्या, राम आशीष सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों को नि:शुल्क जांच, दवाएं, पोषण सहायता और समय-समय पर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि भदोही को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद बनाया जा सके।
    1
    राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही स्थित 50 बेड फील्ड अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली (पोषण किट) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी के सौजन्य से किया गया, जिसमें 101 पुरुष एवं महिला टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने मरीजों को पोषण किट प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक आहार से इसका पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने मरीजों से बिना किसी रुकावट के दवा लेने और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भदोही बनाने का संकल्प भी दिलाया तथा समाज से अपील की कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं और उपचार में सहयोग करें।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार (आईएएस), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव एवं सीएमएस डॉ. सरोज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी देते हुए मरीजों को नियमित उपचार और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, आरती सिंह, पूनम मौर्या, राम आशीष सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों को नि:शुल्क जांच, दवाएं, पोषण सहायता और समय-समय पर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि भदोही को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद बनाया जा सके।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है।
शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप
    1
    चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिनदहाड़े विद्यालय परिसर में दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी फोटो नम्बर-महगांव स्थित विद्यालय में दुर्गा मंदिर आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर चोरों ने दुर्गा मंदिर में 3 किलो के 5,6 घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय दोपहर करीब 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। शनिवार को बलुआ थाने तहरीर दिया विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर वहां लगा घंटा लेकर फरार हो गये । शनिवार को जब विद्यालय खुला तो घण्टा गायब मिला । सीसी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध घूमते नजर आया । ग्रामीणों का कहना है कि इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव गांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोर लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है । घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को प्रबन्धक ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।
    1
    दिनदहाड़े विद्यालय परिसर में दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी फोटो नम्बर-महगांव स्थित विद्यालय में दुर्गा मंदिर

आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर चोरों ने दुर्गा मंदिर में 3 किलो के 5,6  घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय दोपहर करीब 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। शनिवार को बलुआ थाने तहरीर दिया विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर वहां लगा घंटा लेकर फरार हो गये । शनिवार को जब विद्यालय खुला तो घण्टा गायब मिला । सीसी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध घूमते नजर आया । ग्रामीणों का कहना है कि इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव गांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोर लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है । घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को प्रबन्धक ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    1
    वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर  डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    22 hrs ago
  • *युवाओं को आजादी का असली मतलब नहीं भूलना चाहिए।* आजादी का मतलब कुछ भी करना नहीं होता है, इस आजादी को पाने के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, इसलिए इसे हल्के में कभी मत लीजिए। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
    1
    *युवाओं को आजादी का असली मतलब नहीं भूलना चाहिए।*

आजादी का मतलब कुछ भी करना नहीं होता है, इस आजादी को पाने के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, इसलिए इसे हल्के में कभी मत लीजिए।

: अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • जौनपुर देर रात से हो रही है बारिश रात में हुई जमकर बारिश जौनपुर शुक्रवार को देर रात बारिश हुई जिससे मौसम एकदम सुनहरा है कांवरिया को भी जाने में भोलेनाथ के दरबार में आराम हो रहे हैं
    1
    जौनपुर देर रात से हो रही है बारिश रात में हुई जमकर बारिश
जौनपुर शुक्रवार को देर रात बारिश हुई जिससे मौसम एकदम सुनहरा है कांवरिया को भी जाने में भोलेनाथ के दरबार में आराम हो रहे हैं
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चौबेपुर के गौर डीह गांव में रेलवे लाइन किनारे 3 मूर्तियां क्षतिग्रस्त पुलिस ने तुरंत नई मूर्ति स्थापित कराई सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्वों की तलाश जारी क्षेत्र में शांति बरकरार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के ग्राम सभा गौर डीह गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर,भगवान बुद्ध और माता काली की मूर्तियों को शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मुरती को क्षतिग्रस्त कर दिया सुचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वही चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ विजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में एसीपी ने बताया की जो भी मुरती को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं दुसरी मुरती को प्रशासन के द्वारा अस्थापीत किया गया
    1
    चौबेपुर के गौर डीह गांव में रेलवे लाइन किनारे 3 मूर्तियां क्षतिग्रस्त पुलिस ने तुरंत नई मूर्ति स्थापित कराई सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्वों की तलाश जारी क्षेत्र में शांति बरकरार

आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के ग्राम सभा गौर डीह गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर,भगवान बुद्ध और माता काली की मूर्तियों को शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मुरती को क्षतिग्रस्त कर दिया सुचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वही चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ विजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में एसीपी ने बताया की जो भी मुरती को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं दुसरी मुरती को प्रशासन के द्वारा अस्थापीत किया गया
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.