Shuru
Apke Nagar Ki App…
पतली कुल मेला 26/3/2026
Ram chand
पतली कुल मेला 26/3/2026
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- मंडी में 2100 दीपों से महाआरती | सिद्ध काली मंदिर में भव्य नवरात्र समापन | Ram Navami 20261
- रिपोर्ट 27 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): एकल अभियान दक्षिण हिमाचल द्वारा लारजी में एक भव्य 'सैनिक सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल्लू और मंडी जिला के सेवानिवृत्त सैनिकों और शहीद परिवारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य बातें: मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में रोहित जलोटा और सेवानिवृत्त वीओ टेक सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मान: अभियान प्रमुख भावना शर्मा के नेतृत्व में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सामाजिक अलख: सैंज क्षेत्र की इंचार्ज हिमानी ने बताया कि अभियान के तहत 30 गांवों में शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से सामाजिक जागरण किया जा रहा है। उद्देश्य: वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और 'मां भारती' की आरती के साथ हुआ।1
- सुजानपुर शीतला माता मंदिर वार्ड नंबर 1 सुजानपुर, में दुर्गा सप्तशती हवन का आयोजन किया गया, जिसमे विशेष पूजा पाठ एवं हवन पूर्णहोती भी करवाई गई इसके बाद दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें लोगों को आलू पूरी परोसी गई यहां सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।3
- 🥹🥹🥹1
- Post by Dev Raj Thakur1
- हमीरपुर मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 30 महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के समापन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न टीकाकरण अभियानों, टीबी मुक्त अभियान और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में आगे बढ़ सकता है। इसलिए, हमें दैनिक कार्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को एचआईवी-एड्स और टीबी इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले, संस्थान के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता से संबंधित भी कई महत्वूपर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में शिविर के मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा और लीला देवी, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, ट्रेनर कंचन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।1
- विकसित भारत 2047 सम्मेलन सरकाघाट | 260 युवाओं ने लिया संकल्प | Himachal News1
- Post by Dev Raj Thakur1
- हमीरपुर नगर निगम हमीरपुर के तहत आने वाले परिवार हाउस टैक्स जमा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। यही कारण है कि मार्च महीने की शुरूआत तक नगर निगम को लगभग 50 लाख के करीब हाउस टैक्स प्राप्त हुआ है। हालांकि यदि हम सालाना आंकड़े की बात करें तो यह एक करोड़ 47 लाख रुपए है। यानि की नगर निगम को हाउस टैक्स के रूप में वार्षिक इतनी राशि प्राप्त होती है। इस कारण काफी कम परिवारों ने गृहकर जमा करवाया है। नगर निगम हमीरपुर के तहत 4300 परिवार आते हैं जिनसे हाउस टैक्स लिया जाता है। इस बार इनमें से बहुत कम परिवारों ने अपना गृहकर जमा करवाया है। गृहकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अब 10 फीसदी छूट का प्रावधान किया है। 31 मार्च 2026 तक यह छूट गृहकर जमा करवाने वालों को दी जाएगी। सभी गृहकरदाता अपना हाउस टैक्स जमा करवाएं इसके लिए यह छूट प्रदान की गई है। यदि 31 मार्च को समय निकल गया तो फिर छूट नहीं मिलेगी तथा जितना गृहकर बनता है उतना चुकाना पड़ेगा। फिलहाल नगर निगम सभी परिवारों से गृहकर जमा करवाने की अपील कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो समय पर गृहकर की अदायगी होनी चाहिए। अधिक समय बीत जाने से जहां परिवारों को अधिक टैक्स चुकाना पड़ता है तो वही नगर निगम की कलेक्शन में भी कमी आती है। नगर निगम हमीरपुर में कमिशनर राकेश शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग5 50 लाख हाउस टैक्स जमा हुआ है। वार्षिक एक करोड़ 47 लाख के करीब गृहकर जमा होता है। उन्होंने नगर निगम के तहत आने वाले परिवारों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अपना गृहकर जमा करवाएं। 31 मार्च तक गृहकर जमा करवाने वालों को दस फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है। निर्धारित समयावधि के उपरांत यह छूट नहीं मिलेगी।2