Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंचाई विभाग के विरुद्ध डोलरिया तहसील में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन ने तहसील डोलरिया मैं जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों के साथ भेद भाव और सौतेला व्यवहार किए जाने का विरोध किया किसानों को बैठक में नहीं बुलाया गया योजना की जानकारी के अभाव में किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं संगठन ने मांग की की आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए और जल्दी ही तहसीलदार महोदय के समक्ष कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत मंडल एवं अन्य विभागों के साथ बैठक बुलाई जाए डोलरि या तहसील में जिससे किसानों को योजनाओं की जानकारी मिल सके उपस्थित किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के सदस्य मुकेश बघेल, नरेंद्र राजपूत ,सुरेंद्र राजपूत राजेश परिहार,कठिन सिंह , सिल्लू बुंदेला
Surendra rajput
सिंचाई विभाग के विरुद्ध डोलरिया तहसील में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन ने तहसील डोलरिया मैं जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों के साथ भेद भाव और सौतेला व्यवहार किए जाने का विरोध किया किसानों को बैठक में नहीं बुलाया गया योजना की जानकारी के अभाव में किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं संगठन ने मांग की की आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए और जल्दी ही तहसीलदार महोदय के समक्ष कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत मंडल एवं अन्य विभागों के साथ बैठक बुलाई जाए डोलरि या तहसील में जिससे किसानों को योजनाओं की जानकारी मिल सके उपस्थित किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के सदस्य मुकेश बघेल, नरेंद्र राजपूत ,सुरेंद्र राजपूत राजेश परिहार,कठिन सिंह , सिल्लू बुंदेला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर ले गए करीब 40 हजार रुपये सिवनी मालवा नगर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर ने सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से मंदिर ट्रस्ट और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर ट्रस्टी महेश राठौर पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 65 वर्ष निवासी मस्जिद मोहल्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में अशोक शर्मा पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन रात करीब 9 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। 9 मार्च की रात को भी वे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब अशोक शर्मा मंदिर का ताला खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अन्य ट्रस्टी राजू राठौर, देवनारायण राठौर और मदनलाल राठौर को सूचना दी। सभी ट्रस्टी मौके पर पहुंचे और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर दानपेटी में रखे करीब 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और डायल 112 व एम्बुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें दैनिक सत्याग्रह न्यूज़ के साथ।1
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खंडवा जिले के पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर में स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। यह अवसर दादा गुरुजी की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन का था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर मंदिर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा की। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- वॉशिंग पाउडर निरमा (ओरिजिनल जिंगल): यह निरमा का सबसे पुराना और ऐतिहासिक विज्ञापन है जिसमें सफेद फ्रॉक वाली लड़की और मशहूर जिंगल "सबकी पसंद निरमा" है।1
- पिपरिया में आज मंगलवार को 11:00 बजे से 1:30 बजे तक जनपद सभागार में आयोजित। जनसुनवाई में नागरिकों की, विभिन्न समस्याओं से संबंधित 23 लिखित आवेदन प्रशासन को प्राप्त हुए एसडीएम और तहसीलदार ने गांव और शहर से आए नागरिकों की शिकायतें सुनी मटकुली के आदिवासी गांव चिलोद के ग्रामीणों ने पेयजल के संकट को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा उन्होंने गांव में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की । पिपरिया की बैंक कॉलोनी के निवासियों ने नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया उनका कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी वासी मुख्य मार्ग पर आगमन में दिक्कत झेल रहे हैं अनिल और पांच अन्य लोगों ने सांवरिया कॉलोनी में नियमों के उल्लंघन की शिकायत की वही लाखन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने गाड़ाघाट में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी मटकुली के आदिवासी छात्रावास की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए किशन और 10 अन्य लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन एसडीएम को दिया तरुण कला की जीवन भाई ने पटवारी उमेश बरेली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि उनके पति की भूमि को फर्जी तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में किसी और के नाम दर्ज कर दिया गया है महेश विश्वकर्मा ने राशि की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की गोपाल चौरसिया ने अपनी निजी भूमि से अतिक्रमा हटाने का आग्रह किया जयराम और पांच अन्य ग्रामीणों ने डांडिया गांव में मुख्य मार्ग में शांति वतन तक सड़क निर्माण की मांग रखी धनश्री के हेमंत पटेल और अन्य मैं नल जल योजना के तहत कर वसूली न होने पर दोबारा आवेदन दिया इस पर एसडीएम ने जनपद के संबंध सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए लखन ओमकार में झूठी शिकायत करने की शिकायत दर्ज कराई एसडीएम आकिप खान ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए जनसुनवाई में तहसीलदार वैभव बैरागी नायब तहसीलदार मनोज नामदेव नीरज बेस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे1
- कन्नौद अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय के परिसर मे भारी अव्यवस्था . कन्नौद, अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय परिसर मे बेतरिब तरिके से खडे दो पहिया और चार पहिया वाहनो के कारण यातायात अवरोध की स्थिति बन जाती है पैदल चलने को भी जगह नही रहती है, मंगलवार दोपहर 3 बजे जागरूक नागरिक ने बताया कि आश्चर्य की बात है अनुविभागीय अधिकारी की सरकारी गाडी निर्धारित स्थान पर सडक से एक तरफ खडी रहती है . लेकिन यहां दिन भर आने वाले वाहनो को बीच मे खडे करने से परेशानी होती है जबकि इसी परिसर जनपद पंचायत भूमि भवन पंजीयक रोज गार गारन्टी तहसील खाद्य . लोकसेवा महिला बाल विकास सहित कई विभाग है और अब तो अपर कलेक्टर भी प्रत्येक गुरुवार को कन्नौद मे बैठते है ऐसी स्थिति मे यहां बाहर गांव से और कन्नौद से ही आने वाले रहवासियो की काफी भीड रहती है लेकिन वाहन पार्किग का कोई स्थान निर्धारित नही होने से यहां आने वाले व्यक्ति परेशान हो जाते है जबकि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के पीछे रोजगार गारंटी के भवन के सामने काफी खाली जगह पडी है यदि वहां वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित करके बोर्ड लगा दिया जाये जिससे यहां वाहन खडे नही होगे1
- नर्मदापुरम के प्रतिभूति कागज कारखाना परिसर स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 57वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपीएम के सीजीएम वेंकटेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सीआईएसएफ जवानों ने परेड और विभिन्न सुरक्षा प्रदर्शनों के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। वही देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों सहित कई संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की अहम भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य परेड के साथ हुई, जिसमें सीआईएसएफ जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जवानों ने ब्लाइंड फोल्ड ड्रिल और फायर डेमोंस्ट्रेशन का भी प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर यूनिट कमांडेंट श्रीमती प्रविर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसपीएम के अधिकारी, पुलिस, एसबीआई, केवी स्कूल के प्रतिनिधि और सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।1
- शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।1