logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दर्जनों मुकदमो का गैंगस्टर आरोपी ग्राम दौलतपुर बहादराबाद निवासी श्रवण चोरी की गई आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों के साथ हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की। दिनांक 14/09/26 को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया। संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी- श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष। अपराधी इतिहास- 1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून । 2- मु.अ.सं. 312/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना उपरोक्त। 3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा 309(5) 3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 4- मु.अ.सं. 264/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार । 5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार। 6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार। 7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल। 8- मु.अ.सं. 93/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार । 9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा 309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 10- मु.अ.सं. 1221/24 धारा 109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 11- मु.अ.सं. 729/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 12- मु.अ.सं. 730/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 13- मु.अ.सं. 904/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 14- मु.अ.सं. 325/20 धारा 394,411भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स पुलिस टीम- 1- थानाध्यक्ष अजय शाह 2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी 4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक 5- हे0का0 संजय 6- हे0का0 सोहन राणा 7- का0 प्रमोद गोस्वामी 8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा 9- होमगार्ड आफताब मलिक

7 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
7 hrs ago

दर्जनों मुकदमो का गैंगस्टर आरोपी ग्राम दौलतपुर बहादराबाद निवासी श्रवण चोरी की गई आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों के साथ हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की। दिनांक 14/09/26 को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया। संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़ा गया आरोपी- श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष। अपराधी इतिहास- 1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून । 2- मु.अ.सं. 312/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना उपरोक्त। 3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा 309(5) 3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 4- मु.अ.सं. 264/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार । 5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार। 6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार। 7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल। 8- मु.अ.सं. 93/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार । 9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा 309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 10- मु.अ.सं. 1221/24 धारा 109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार। 11- मु.अ.सं. 729/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 12- मु.अ.सं. 730/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 13- मु.अ.सं. 904/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । 14- मु.अ.सं. 325/20 धारा 394,411भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 । कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स पुलिस टीम- 1- थानाध्यक्ष अजय शाह 2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी 4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक 5- हे0का0 संजय 6- हे0का0 सोहन राणा 7- का0 प्रमोद गोस्वामी 8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा 9- होमगार्ड आफताब मलिक

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है।  हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया।
अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    28 min ago
  • बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    1
    बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। 
नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई।  
इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।  
*विवरण आरोपी संचालक-* 
फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    1
    शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 day ago
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    1
    लोकेशन लक्सर से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork
    1
    खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद
लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही।
बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे।
अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी?
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय
#ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • *एसएसपी दून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन* *अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब हुई बरामद* *शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने किया सीज* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध। प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:- *1- कोतवाली ऋषिकेश* *लगभग 04 पेटी अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज :-* कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक: 15-09-24 को चैकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने एवं परशुराम चौक ऋषिकेश से 03 अभियुक्तों 01: रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, 02: सौरब पुत्र रमेश कुमार तथा 03: भोले पुत्र सुरेश को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या: यू0के0-14-सीए -2855 को सीज किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 40 वर्ष। 2- सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 25 वर्ष। 3- भोले पुत्र सुरेश निवासी। गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी:* (1) अभियुक्त रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब (2) अभियुक्त सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब (3) अभियुक्त भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब (4) टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या यू0के0-14-सीए-2855 *2- कोतवाली पटेलनगर* *86 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:* पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउण्ड आईएसबीटी पटेलनगर के पास से 01 अभियुक्त अमित पुत्र मुकेश कुमार को 86 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-639/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- अमित पुत्र मुकेश कुमार निवासी टर्नर रोड, लेन नम्बर 01, क्लेमनटाउन, उम्र 38 वर्ष *बरामदगी:* 86 टैट्रा पैक देसी शराब
    3
    *एसएसपी दून के नेतृत्व में शराब तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन*
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* 
*अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटी से अधिक अवैध देसी शराब हुई बरामद* 
*शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने किया सीज* 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध। प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में दून पुलिस
द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:- 
*1- कोतवाली ऋषिकेश*
*लगभग 04 पेटी अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज :-*
कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक: 15-09-24 को चैकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने एवं परशुराम चौक ऋषिकेश से 03 अभियुक्तों 01: रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, 02: सौरब पुत्र रमेश कुमार तथा     03: भोले पुत्र सुरेश को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या: यू0के0-14-सीए -2855 को सीज किया गया। 
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 
1- रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
2- सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
3- भोले पुत्र सुरेश निवासी। गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष।
*बरामदगी:* 
(1) अभियुक्त रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब 
(2) अभियुक्त सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब 
(3) अभियुक्त भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब
(4) टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या यू0के0-14-सीए-2855
*2- कोतवाली पटेलनगर*
*86 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार:*
पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउण्ड आईएसबीटी पटेलनगर के पास से  01  अभियुक्त अमित पुत्र मुकेश कुमार को 86 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-639/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 
1- अमित पुत्र मुकेश कुमार निवासी टर्नर रोड, लेन नम्बर 01, क्लेमनटाउन, उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी:* 
86 टैट्रा पैक देसी शराब
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    1
    वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
 लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत करने वाला अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया । एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम-* 1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी 2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 3- कानि0 गम्भीर तोमर, 4- कानि0 करम सिंह
    1
    गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत करने वाला अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0  पंजीकृत किया गया ।
एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी  निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3- कानि0 गम्भीर तोमर,
4- कानि0 करम सिंह
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.