logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे

14 hrs ago
user_पंकज यादव
पंकज यादव
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
24e370fd-0261-4cd3-832b-2d7b704e3e89

जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लाट साहब जुलूस में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: 👉डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कसी व्यवस्था की लगाम शाहजहांपुर, 09 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाले ऐतिहासिक बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक पूरे जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारी, जुलूस आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए ढीले एवं लटके तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढंग से कवर कराने तथा जुलूस मार्ग में अवरोध पैदा करने वाली अस्थायी एवं स्थायी बाधाओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरकर मार्ग को सुगम बनाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा जुलूस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
    2
    लाट साहब जुलूस में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: 
👉डीएम-एसपी ने पैदल मार्च कर कसी व्यवस्था की लगाम
शाहजहांपुर, 09 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाले ऐतिहासिक बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक पूरे जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित क्षेत्राधिकारी, जुलूस आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए ढीले एवं लटके तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढंग से कवर कराने तथा जुलूस मार्ग में अवरोध पैदा करने वाली अस्थायी एवं स्थायी बाधाओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरकर मार्ग को सुगम बनाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा जुलूस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद करते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • ​पीलीभीत, सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी चौराहे के पास एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गई है। ​दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी ​मोहल्ला मोहतसिम खान निवासी शिवम रस्तोगी, जिनकी जमुनी चौराहे के पास 'रस्तोगी ज्वैलर्स' के नाम से दुकान है, ने पुलिस को तहरीर दी। शिवम के अनुसार, 7 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला आसफजान निवासी विशाल रस्तोगी उनकी दुकान पर आए। आरोप है कि विशाल ने दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज की और शिवम के साथ जमकर मारपीट की। हमलावर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ​हंगामे को देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर जमा हो गए, जिसे देख आरोपी वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ​छेड़छाड़ का भी लगा आरोप ​मामले में मोड़ तब आया जब दूसरे पक्ष (विशाल रस्तोगी) ने भी पुलिस को तहरीर दी। विशाल ने सर्राफा व्यापारी शिवम रस्तोगी पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शिवम के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ​पुलिस की कार्रवाई ​कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ​जांच अधिकारी: ठेका चौकी प्रभारी मनवीर सिंह को विवेचना सौंपी गई है। ​वर्तमान स्थिति: पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। ​पुलिस का कथन: "मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    1
    ​पीलीभीत, सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी चौराहे के पास एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गई है।
​दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी
​मोहल्ला मोहतसिम खान निवासी शिवम रस्तोगी, जिनकी जमुनी चौराहे के पास 'रस्तोगी ज्वैलर्स' के नाम से दुकान है, ने पुलिस को तहरीर दी। शिवम के अनुसार, 7 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला आसफजान निवासी विशाल रस्तोगी उनकी दुकान पर आए। आरोप है कि विशाल ने दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज की और शिवम के साथ जमकर मारपीट की। हमलावर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
​हंगामे को देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर जमा हो गए, जिसे देख आरोपी वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
​छेड़छाड़ का भी लगा आरोप
​मामले में मोड़ तब आया जब दूसरे पक्ष (विशाल रस्तोगी) ने भी पुलिस को तहरीर दी। विशाल ने सर्राफा व्यापारी शिवम रस्तोगी पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शिवम के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
​पुलिस की कार्रवाई
​कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
​जांच अधिकारी: ठेका चौकी प्रभारी मनवीर सिंह को विवेचना सौंपी गई है।
​वर्तमान स्थिति: पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
​पुलिस का कथन: "मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    user_अमित दीक्षित
    अमित दीक्षित
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 09 फरवरी। तिलहर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार , टीम ने बीते शनिवार को अक्षय कदम को महाराष्ट्र के जनपद सातारा के एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय कराड के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। पुलिस टीम सोमवार को उसे साथ लेकर शाहजहांपुर पहुंची। गौरतलब हो कि अक्षय कदम और उसके साथियों ने बीते 19 दिसम्बर को नगरीय मोड़ स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल में घुस कर उनके साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद से अक्षय कदम फरार चल रहा था।
    3
    शाहजहांपुर, 09 फरवरी। तिलहर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस के अनुसार , टीम ने बीते शनिवार को अक्षय कदम को महाराष्ट्र के जनपद सातारा के एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय कराड के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। पुलिस टीम सोमवार को उसे साथ लेकर शाहजहांपुर पहुंची। 
गौरतलब हो कि अक्षय कदम और उसके साथियों ने बीते 19 दिसम्बर को नगरीय मोड़ स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल में घुस कर उनके साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद से अक्षय कदम फरार चल रहा था।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वंदे भारत की चपेट में आए किशोर की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पानी की टंकी पर चढ़े परिजन शाहजहाँपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर अंकित सिंह की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
    1
    वंदे भारत की चपेट में आए किशोर की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पानी की टंकी पर चढ़े परिजन
शाहजहाँपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर अंकित सिंह की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोला रायपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी सीमा राजपूत पत्नी मदनपाल पर ग्रामीणों ने अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव व बिरादरी की छवि लगातार धूमिल हो रही है, जिससे पूरे गांव में रोष व्याप्त है।
    2
    जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे
जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोला रायपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी सीमा राजपूत पत्नी मदनपाल पर ग्रामीणों ने अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव व बिरादरी की छवि लगातार धूमिल हो रही है, जिससे पूरे गांव में रोष व्याप्त है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • chune se Kai bimariyan dur hoti hain video ko like karo share karo follow karo
    1
    chune se Kai bimariyan dur hoti hain video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर,09 फरवरी। शाहजहांपुर - अल्लहगंज हाइवे पर कोठा मंझा गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए। सभी लोग हददफ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाला है। बताया जा रहा है कार सवार लोग तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे उनके साथ यह हादसा हो गया।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    3
    शाहजहांपुर,09 फरवरी। शाहजहांपुर - अल्लहगंज हाइवे पर कोठा मंझा गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगो की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए। सभी लोग हददफ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाला है। बताया जा रहा है कार सवार लोग तिलक चढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। लेकिन रास्ते मे उनके साथ यह हादसा हो गया।पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.