logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, हर शुक्रवार लगेंगे स्वास्थ्य व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर डिंडौरी, - कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तेज गति से संचालित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि जिले में प्रत्येक शुक्रवार नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा जिले के चारों विकासखंडों में आम नागरिकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम कीमत पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता अभियान को गति देने, अधिक से अधिक आजीवन सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने पर भी सहमति बनी। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोगी कल्याण समिति के सहयोग से जनसेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव श्री प्रवीण दास, कोषाध्यक्ष श्री सचिन जैन, सदस्य श्री शुभांशु चंद्रोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री श्री एम.एस. धुर्वे, डीपीएम श्री विक्रम सिंह, डॉ. जयश्री मरावी, सुश्री सुरुचि पराते सहित स्वास्थ्य विभाग एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_खमोद चंदेल
खमोद चंदेल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
cf3563cb-f95e-4f64-a51d-a4bdff5b1efc

रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, हर शुक्रवार लगेंगे स्वास्थ्य व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर डिंडौरी, - कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तेज गति से संचालित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि जिले में प्रत्येक शुक्रवार नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा जिले के चारों विकासखंडों में आम नागरिकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम कीमत पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता अभियान को गति देने, अधिक से अधिक आजीवन सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने पर भी सहमति बनी। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोगी कल्याण समिति के सहयोग से जनसेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव श्री प्रवीण दास, कोषाध्यक्ष श्री सचिन जैन, सदस्य श्री शुभांशु चंद्रोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री श्री एम.एस. धुर्वे, डीपीएम श्री विक्रम सिंह, डॉ. जयश्री मरावी, सुश्री सुरुचि पराते सहित स्वास्थ्य विभाग एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करें : कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया डिंडौरी, - जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, जनमन योजना अंतर्गत जनमन आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन तथा स्मार्ट फिश पार्लर सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्यों में मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित एवं उपयोगी बने रहें। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत भवन सहित सभी निर्माणाधीन परिसरों के आसपास फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कराया जाए। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक निर्माण स्थल पर सोकपिट तथा जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नाडेप निर्माण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपयंत्री तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    निर्माणाधीन पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करें : कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया

डिंडौरी, - जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, जनमन योजना अंतर्गत जनमन आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन तथा स्मार्ट फिश पार्लर सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्यों में मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित एवं उपयोगी बने रहें।
कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत भवन सहित सभी निर्माणाधीन परिसरों के आसपास फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कराया जाए। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक निर्माण स्थल पर सोकपिट तथा जैविक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नाडेप निर्माण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपयंत्री तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भिम्माडोगरी में वेस्ट ऑफ शहडोल कोल माइन की जनसुनवाई संपन्न, 'शून्य विस्थापन और 20 गुना वृक्षारोपण' का दावा उमरिया | रिपोर्टर श्याम गुप्ता ग्राम पंचायत भिम्माडोगरी में 31 जुलाई 2026 को मेसर्स जेके सीमेंट लिमिटेड को आवंटित वेस्ट ऑफ शहडोल (साउथ) कोल माइन की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने की। जनसुनवाई के दौरान जेके सीमेंट लिमिटेड के महाप्रबंधक अनुज राज गौतम ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरी तरह भूमिगत (अंडरग्राउंड) खदान होगी, जिससे किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा और वन्यजीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए लगभग 3,500 पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन इसके बदले 20 गुना से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। सड़क किनारे छायादार एवं फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। कंपनी ने स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कई घोषणाएं कीं। कंपनी के अनुसार क्षेत्र में चलित स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार तथा गांवों में सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि सरकार के नियमों के अनुसार 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। पर्यावरण सलाहकार मृणाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव, 90 हेक्टेयर हरित पट्टी तथा 51,813 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह प्रस्तावित परियोजना 1,481.19 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है, जिसमें 965 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। इससे अमिलिहा, भिम्माडोगरी, महरोई, बंधवा वारा, कत्राबहरा, देवगवां, चंदनिया, बंधवा खुर्द एवं बरगवां सहित 9 गांव प्रभावित होंगे। परियोजना में 153 मिलियन टन कोयला भंडार, 0.70 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता, 600 करोड़ रुपये की लागत, 34 वर्षों तक खनन तथा 641 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा किया गया है। जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह ने भूमि धंसाव की स्थिति में पुनर्वास, पेयजल पाइपलाइन, स्थानीय लोगों को सीधा रोजगार और CSR में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। जनपद उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि उद्योग से क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है तथा खदान के पानी का उपयोग सिंचाई में किया जाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य हेमनाथ बैगा ने बैगा समुदाय के हितों की रक्षा, वनोपज आधारित वृक्षारोपण, जल स्तर की सुरक्षा तथा विशेष जनजातीय विकास योजना बनाने की मांग रखी। जनसुनवाई के अंत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का संकलन कर पर्यावरण मंत्रालय एवं संबंधित समिति को भेजा जाएगा। अब अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।
    4
    भिम्माडोगरी में वेस्ट ऑफ शहडोल कोल माइन की जनसुनवाई संपन्न, 'शून्य विस्थापन और 20 गुना वृक्षारोपण' का दावा
उमरिया |
रिपोर्टर श्याम गुप्ता 
ग्राम पंचायत भिम्माडोगरी में 31 जुलाई 2026 को मेसर्स जेके सीमेंट लिमिटेड को आवंटित वेस्ट ऑफ शहडोल (साउथ) कोल माइन की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने की।
जनसुनवाई के दौरान जेके सीमेंट लिमिटेड के महाप्रबंधक अनुज राज गौतम ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरी तरह भूमिगत (अंडरग्राउंड) खदान होगी, जिससे किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा और वन्यजीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए लगभग 3,500 पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन इसके बदले 20 गुना से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। सड़क किनारे छायादार एवं फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे।
कंपनी ने स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कई घोषणाएं कीं। कंपनी के अनुसार क्षेत्र में चलित स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार तथा गांवों में सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का दावा है कि सरकार के नियमों के अनुसार 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा।
पर्यावरण सलाहकार मृणाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव, 90 हेक्टेयर हरित पट्टी तथा 51,813 पौधों का रोपण किया जाएगा।
यह प्रस्तावित परियोजना 1,481.19 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है, जिसमें 965 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। इससे अमिलिहा, भिम्माडोगरी, महरोई, बंधवा वारा, कत्राबहरा, देवगवां, चंदनिया, बंधवा खुर्द एवं बरगवां सहित 9 गांव प्रभावित होंगे। परियोजना में 153 मिलियन टन कोयला भंडार, 0.70 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता, 600 करोड़ रुपये की लागत, 34 वर्षों तक खनन तथा 641 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा किया गया है।
जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परियोजना का समर्थन करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह ने भूमि धंसाव की स्थिति में पुनर्वास, पेयजल पाइपलाइन, स्थानीय लोगों को सीधा रोजगार और CSR में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
जनपद उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि उद्योग से क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है तथा खदान के पानी का उपयोग सिंचाई में किया जाना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य हेमनाथ बैगा ने बैगा समुदाय के हितों की रक्षा, वनोपज आधारित वृक्षारोपण, जल स्तर की सुरक्षा तथा विशेष जनजातीय विकास योजना बनाने की मांग रखी।

जनसुनवाई के अंत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का संकलन कर पर्यावरण मंत्रालय एवं संबंधित समिति को भेजा जाएगा। अब अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।
    user_Shyamkumargupta
    Shyamkumargupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्वालंबन की ओर एक कदम — महिला सशक्तिकरण की सार्थक पहल 8982850063 पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग आज विप्र संघ महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुरानी बस्ती निवासी गोलू कोरी को स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु एक ठेला भेंट किया गया। इस पुनीत कार्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा द्विवेदी जी, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी, श्रीमती मंजू पांडे जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं श्रीमती सरोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। "जब समाज मिलकर किसी एक परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है, तब वास्तव में सशक्त और समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है।"
    1
    स्वालंबन की ओर एक कदम — महिला सशक्तिकरण की सार्थक पहल
8982850063 पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार शहडोल संभाग आज विप्र संघ महिला समिति द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुरानी बस्ती निवासी गोलू कोरी को स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु एक ठेला भेंट किया गया।
इस पुनीत कार्य में समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा द्विवेदी जी,  श्रीमती नीलम चतुर्वेदी जी,  श्रीमती मंजू पांडे जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं श्रीमती सरोज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
"जब समाज मिलकर किसी एक परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है, तब वास्तव में सशक्त और समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है।"
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन के तमाम दावों के विपरीत, यहाँ मासूम बच्चों का भविष्य शिक्षकों की मनमानी के कारण दांव पर लगा है। कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में दो शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन केवल एक ही शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आते हैं। दूसरे शिक्षक अपनी मनमर्जी से अक्सर नदारद रहते हैं। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है और बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है। नियमित पढ़ाई न होने से बच्चों की उपस्थिति भी तेजी से घट रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को मीडिया के दौरे के समय स्कूल में केवल सात बच्चे ही मौजूद मिले। शिक्षकों की इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाह शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 00000000000000000000000000
    1
    प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी  
आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी  
आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन के तमाम दावों के विपरीत, यहाँ मासूम बच्चों का भविष्य शिक्षकों की मनमानी के कारण दांव पर लगा है।
कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में दो शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन केवल एक ही शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आते हैं। दूसरे शिक्षक अपनी मनमर्जी से अक्सर नदारद रहते हैं। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है और बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है। नियमित पढ़ाई न होने से बच्चों की उपस्थिति भी तेजी से घट रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को मीडिया के दौरे के समय स्कूल में केवल सात बच्चे ही मौजूद मिले।
शिक्षकों की इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाह शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
00000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस ने किए व्यापक यातायात एवं सुरक्षा इंतजाम सावन माह के प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक की पदयात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त एवं श्रद्धालु बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात संचालन, मार्ग डायवर्सन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस ने किए व्यापक यातायात एवं सुरक्षा इंतजाम
सावन माह के प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक की पदयात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त एवं श्रद्धालु बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात संचालन, मार्ग डायवर्सन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए
📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़
अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai
    1
    jila anuppur thana Jaithari post lapta me sadak nahi bana hai ane our jane badi samsya hoti hai 
Anuppur jila Thana jaithari gaon post lapata Se hamare gaon mein sadak nahin banaa hai aane jaane mein badi samasya hoti hai aur hamare gaon ke Jo mukhya sarpanch ji hai unko humne Kai bar bol chuka hai yah log kahate Hain ki yah jila ka kam hai sadak Yojana ke dwara banaya jaega dhanyvad hamare gaon mein sadak banvaen kripya Anya jaane bahut samasya hoti hai
    user_Kashiram
    Kashiram
    जैथारी, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण सुरक्षित पेयजल के लिए सीखे पीएच, फ्लोराइड और जीवाणु जांच के गुर
    1
    नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण
नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण
सुरक्षित पेयजल के लिए सीखे पीएच, फ्लोराइड और जीवाणु जांच के गुर
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.