“कन्हैया के जन्म पर झूम उठा पंडाल, कंस वध पर गूंजे जयकारे—तीसरे दिन भक्ति में डूबा ठूठी,सुकरौली” कुशीनगर के सुकरौली कस्बे से एक बेहद भक्तिमय खबर सामने आ रही है… जहां विशुनपुर उर्फ ठूठी में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला… रविवार को कथा पंडाल में कथावाचक टुनटुन बाबा उर्फ हलचल बाबा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और कंस वध की भावपूर्ण कथा सुनाई… कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया… पूरा पंडाल “जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा… वहीं कंस वध की कथा ने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि अधर्म चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो… अंत में विजय हमेशा धर्म की ही होती है… कथावाचक ने अपने सरल और प्रभावशाली अंदाज में श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया… जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया… इस अवसर पर रोशन यादव, अरुण शंकर जायसवाल, मनीष साहनी, राहुल शर्मा, अंश यादव, मंदीप शर्मा, अंकित यादव और उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे… फिलहाल महायज्ञ में आगे भी ऐसे ही धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे… और क्षेत्र में भक्ति का यह माहौल लगातार गहराता जा रहा है…

- कुशीनगर,खड्डा क्षेत्र के गैनही जंगल में रामलीला मंच उस वक्त दहशत के मंच में बदल गया, जब भक्ति के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। मंच पर बार बालाओं का डांस चल रहा था और दर्शक झूम रहे थे, तभी एक युवक ने खुलेआम असलहा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।1
- नवविवाहिता के हत्या का मामला है विडियो में गाड़ी नंबर UP57 से शुरू हो रहा है। @dgpup @Uppolice @kushinagarpol @ABPNews @aajtak @ZeeNews @TheNewspinch @Abhinav_Pan @UPGovt @myogiadityanath @BBCHindi @INCUttarPradesh @yadavakhilesh1
- देवरिया । बनकटा क्षेत्र के सिकरहटा गांव की रहने वाली शाक्षी मिश्रा (21) पत्नी अमित कुमार मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्षों में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शाक्षी मूल रूप से सोनभद्र जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत कमौजी गांव की निवासी थीं। उनके पिता का नाम श्याम नारायण त्रिपाठी है। परिवार में वह सबसे बड़ी थीं। उनके एक भाई इशलोक त्रिपाठी और छोटी बहन महिमा त्रिपाठी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा ।2
- देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वाचल क्रांति दिवस के तहत मशाल जुलूस निकली जो विभिन्न रास्ते होते हुई रेलवे स्टेशन को पहुंची।2
- Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज में भीषण सड़क हादसा - बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर - दो युवक गंभीर रूप से घायल - एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर - दूसरा युवक जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा गया - तमकुहीराज के गाज़ीपुर गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर हादसा - ओवरस्पीड बनी दुर्घटना की वजह - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा -4
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना स्थित सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर ट्रेन गुजरने के बाद अक्सर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और खुलने के बाद अव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने की होड़ जाम को और बढ़ा देती है। जाम लगने का मुख्य कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। वाहन चालक अपनी निर्धारित साइड में चलने के बजाय गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और कोतवाली पुलिस के जवान लगातार जाम हटाने के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन लोगों की मनमानी के चलते समस्या बनी रहती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति सचेत किया जाता है, इसके बावजूद लापरवाही कम नहीं हो रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी साइड में चलें, गति नियंत्रित रखें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें, तो न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि सभी सुरक्षित और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- यूपी में शर्मनाक घटना! दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर भगाया उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिसौली कोतवाली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि इंसाफ मांगने पहुंचे एक दृष्टिहीन पीड़ित को कोतवाली प्रभारी ने लात मारकर थाने से भगा दिया। घटना के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने न्याय की मांग की है और मामले की जांच की मांग उठ रही है। क्या पुलिस का ऐसा व्यवहार उचित है? क्या पीड़ित को मिलेगा न्याय? इस पूरी खबर को जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 👉 चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like और Share करें 👉 अपनी राय Comment में जरूर दें 🔥 Hashtags: #बदायूं #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceNews #BadaunNews #ViralNews #HindiNews #IndiaNews #PoliceViralVideo #UPNews1
- देवरिया नवरात्रि के अवसर पर राखी हुई दुर्गा प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद की कूड़ा उढ़ाने वाली गाड़ियों में रख कर विसर्जन करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की मांग तेज हो चुकी हैं।2