Shuru
Apke Nagar Ki App…
"मंच पर डांस, हाथ में असलहा: रामलीला कार्यक्रम में सनसनीखेज फायरिंग"वीडियो वायरल कुशीनगर,खड्डा क्षेत्र के गैनही जंगल में रामलीला मंच उस वक्त दहशत के मंच में बदल गया, जब भक्ति के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। मंच पर बार बालाओं का डांस चल रहा था और दर्शक झूम रहे थे, तभी एक युवक ने खुलेआम असलहा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
भारत न्यूज कुशीनगर
"मंच पर डांस, हाथ में असलहा: रामलीला कार्यक्रम में सनसनीखेज फायरिंग"वीडियो वायरल कुशीनगर,खड्डा क्षेत्र के गैनही जंगल में रामलीला मंच उस वक्त दहशत के मंच में बदल गया, जब भक्ति के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। मंच पर बार बालाओं का डांस चल रहा था और दर्शक झूम रहे थे, तभी एक युवक ने खुलेआम असलहा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- कुशीनगर के सुकरौली कस्बे से एक बेहद भक्तिमय खबर सामने आ रही है… जहां विशुनपुर उर्फ ठूठी में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला… रविवार को कथा पंडाल में कथावाचक टुनटुन बाबा उर्फ हलचल बाबा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और कंस वध की भावपूर्ण कथा सुनाई… कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया… पूरा पंडाल “जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा… वहीं कंस वध की कथा ने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि अधर्म चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो… अंत में विजय हमेशा धर्म की ही होती है… कथावाचक ने अपने सरल और प्रभावशाली अंदाज में श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया… जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया… इस अवसर पर रोशन यादव, अरुण शंकर जायसवाल, मनीष साहनी, राहुल शर्मा, अंश यादव, मंदीप शर्मा, अंकित यादव और उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे… फिलहाल महायज्ञ में आगे भी ऐसे ही धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे… और क्षेत्र में भक्ति का यह माहौल लगातार गहराता जा रहा है…1
- कुशीनगर जनपद के विधानसभा हाटा अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबौली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सम्राट अशोक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिन्द्र कुमार गौतम रहे, जो पूर्व में झारखंड प्रदेश प्रभारी, गोरखपुर मंडल प्रभारी एवं कुशीनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने संबोधन में उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों तथा बौद्ध धर्म के प्रसार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, शांति और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बृजभूषण सिंघानिया, डॉ. प्रेमचन्द्र गौतम, रामनिवास मास्टर, आरपी मौर्य, भभूति प्रसाद बौद्ध तथा जनाब रफीउद्दीन अंसारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी हाटा श्रीराम कुमार एवं राजमंगल भारती, विधानसभा महासचिव राजेन्द्र गौतम, प्रधानाचार्य राजाराम सिद्धार्थ, राम किशुन, शिव सागर, सीताराम, विजय फौजी, हरिलाल बौद्ध तथा मोहन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और बौद्ध विचारधारा के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। साथ ही समाज में भाईचारा, समानता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण साबित1
- कुशीनगर में सचिव की दबंगई का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। दुदही ब्लॉक के बड़हरा बुजुर्ग गांव में युवक से अभद्रता और उसकी माँ पर छींटाकशी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। आखिर कब रुकेगा जिम्मेदारों का यह बेलगाम रवैया?1
- Post by Ramu Maury1
- Post by Pramod Rauniyar1
- नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम 132वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में ज्ञान भारतम् ऐप पर पांडुलिपियों के संग्रहण, युवा शक्ति, खेल, फिटनेस, सोलर एनर्जी, जल संचय, अरब देशों में युद्ध की स्थिति, और वर्तमान में ईंधन आपूर्ति सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा संतोष चौहान, रामू पाण्डेय, सनी मिश्र, अनिल पाण्डेय, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, अभिनव चौरसिया, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, काशी राजभर, अविनाश कसौधन, शिवगोपाल कुशवाहा, परमजीत चौहान सहित आमजन उपस्थित रहे3
- #acdent #kushinagar1