logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर डॉ. दिव्य प्रकाश ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश युवाओं से बोले—मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाकर खेलकूद व व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा आरा। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर आरा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शारीरिक गतिविधियों से लगातार दूर होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से बचना चाहिए और शरीर में लगातार किसी प्रकार का दर्द या परेशानी महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने खासकर युवाओं से मोबाइल फोन और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय खेलकूद, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर भविष्य की नींव है। जीवनशैली में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को शामिल कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। 🎯 डॉ. दिव्य प्रकाश का संदेश “व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए, सक्रिय रहिए और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाइए। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए फिजियोथेरेपी के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।”

1 hr ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•
1 hr ago

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर डॉ. दिव्य प्रकाश ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश युवाओं से बोले—मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाकर खेलकूद व व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा आरा। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर आरा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शारीरिक गतिविधियों से लगातार दूर होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से बचना चाहिए और शरीर में लगातार किसी प्रकार का दर्द या परेशानी महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने खासकर युवाओं से मोबाइल फोन और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय खेलकूद, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर भविष्य की नींव है। जीवनशैली में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को शामिल कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। 🎯 डॉ. दिव्य प्रकाश का संदेश “व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए, सक्रिय रहिए और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाइए। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए फिजियोथेरेपी के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।”

More news from बिहार and nearby areas
  • आरा ग्रामीण में बाढ़ से लोगों को मुश्किल हालात पुरा गांव चारों तरफ से जल से घिरे। भोजपुर जिला के आरा मुफस्सिल में दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है जिसमें सैकड़ो लोगों को घर से निकलना मुश्किल है गरिबों के साथ साथ मवेशियों को हालत गंभीर बनी हुई है। आरा विधायक जो बिहार सरकार में मंत्री भी हैं कहीं भी इस आपदा कि घड़ी में दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।यह विडियो बलुआ मनोकामना नाथ महादेव जी का है।
    2
    आरा ग्रामीण में बाढ़ से लोगों को मुश्किल हालात पुरा गांव चारों तरफ से जल से घिरे।
भोजपुर जिला के आरा मुफस्सिल में दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है जिसमें सैकड़ो लोगों को घर से निकलना मुश्किल है गरिबों के साथ साथ मवेशियों को हालत गंभीर बनी हुई है। आरा विधायक जो बिहार सरकार में मंत्री भी हैं कहीं भी इस आपदा कि घड़ी में दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।यह विडियो बलुआ मनोकामना नाथ महादेव जी का है।
    user_प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
    Financial Analyst आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • “मां गंगा के कटाव ने छीना आशियाना, अब सरकार से जमीन और सुरक्षित ठिकाने की गुहार!” 📍 भोजपुर | बड़हरा — बड़हरा प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत पीपरपांती गांव में गंगा नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। कटाव की मार झेल रहे परिवारों को अब अपने घर-परिवार और भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण महिलाओं ने दर्द बयां करते हुए सरकार से मदद और सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार कहीं जमीन की व्यवस्था कर दे, तो बरसात के समय वे अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित रख सकें। 💔 ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा: “हम लोगों के घर-आंगन पर गंगा की नजर है। आखिर हम लोग कहां जाएं? सरकार हमारी स्थिति को देखे और रहने के लिए सुरक्षित जगह पर जमीन उपलब्ध कराए।” ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन कटाव प्रभावित परिवारों का तत्काल जायजा लेकर राहत, पुनर्वास और सुरक्षित जमीन की व्यवस्था करे, ताकि बरसात के दिनों में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए। 🎥 देखिए पीपरपांती गांव से ग्रामीण महिलाओं की आंखों में छलकता दर्द और सरकार से मदद की गुहार… #भोजपुर #बड़हरा #पीपरपांती #बलुआपंचायत #गंगाकटाव #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #ग्रामीणोंकीगुहार #महिलाओंकादर्द #सरकारसेमददकीगुहार #पुनर्वास #बिहारबाढ़ #आरा #जनताकीआवाजआराज़्यूज़
    1
    “मां गंगा के कटाव ने छीना आशियाना, अब सरकार से जमीन और सुरक्षित ठिकाने की गुहार!”
📍 भोजपुर | बड़हरा — बड़हरा प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत पीपरपांती गांव में गंगा नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। कटाव की मार झेल रहे परिवारों को अब अपने घर-परिवार और भविष्य की चिंता सताने लगी है।
ग्रामीण महिलाओं ने दर्द बयां करते हुए सरकार से मदद और सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार कहीं जमीन की व्यवस्था कर दे, तो बरसात के समय वे अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित रख सकें।
💔 ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा:
“हम लोगों के घर-आंगन पर गंगा की नजर है। आखिर हम लोग कहां जाएं? सरकार हमारी स्थिति को देखे और रहने के लिए सुरक्षित जगह पर जमीन उपलब्ध कराए।”
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन कटाव प्रभावित परिवारों का तत्काल जायजा लेकर राहत, पुनर्वास और सुरक्षित जमीन की व्यवस्था करे, ताकि बरसात के दिनों में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
🎥 देखिए पीपरपांती गांव से ग्रामीण महिलाओं की आंखों में छलकता दर्द और सरकार से मदद की गुहार…
#भोजपुर #बड़हरा #पीपरपांती #बलुआपंचायत #गंगाकटाव #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #ग्रामीणोंकीगुहार #महिलाओंकादर्द #सरकारसेमददकीगुहार #पुनर्वास #बिहारबाढ़ #आरा #जनताकीआवाजआराज़्यूज़
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • 113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति
    1
    113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति113 वां कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में कोलाकाता की मोनीदीपा बैनर्जी की कथक प्रस्तुति
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Classified ads newspaper publisher भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • गरखा.प्रखंड.पंचायत.कोठिया
    1
    गरखा.प्रखंड.पंचायत.कोठिया
    user_CHANDAN KUMAR
    CHANDAN KUMAR
    Doctor भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉम्पटीशन पब्लिक स्कूल हरपुर छतवा बनियापुर सारण में छात्र छात्राओं ने शिक्षक को किया सम्मानित
    1
    शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉम्पटीशन पब्लिक स्कूल हरपुर छतवा बनियापुर सारण में छात्र छात्राओं ने शिक्षक को किया सम्मानित
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Chapra, Saran•
    44 min ago
  • हर साल बाढ़ आती है… लोग अपना घर, खेत और रोज़गार खोते हैं। 🌊😔 लेकिन सवाल वही है— बिहार सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं खोजती? प्रशांत किशोर ने उठाया बिहार की जनता से जुड़ा बड़ा सवाल। अब राहत नहीं, **स्थायी समाधान चाहिए!** ✊ आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 👇 हर साल बाढ़ आती है… लोग अपना घर, खेत और रोज़गार खोते हैं। 🌊😔 लेकिन सवाल वही है— बिहार सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं खोजती? प्रशांत किशोर ने उठाया बिहार की जनता से जुड़ा बड़ा सवाल। अब राहत नहीं, **स्थायी समाधान चाहिए!** ✊ आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। बताए
    1
    हर साल बाढ़ आती है… लोग अपना घर, खेत और रोज़गार खोते हैं। 🌊😔
लेकिन सवाल वही है— बिहार सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं खोजती?

प्रशांत किशोर ने उठाया बिहार की जनता से जुड़ा बड़ा सवाल।
अब राहत नहीं, **स्थायी समाधान चाहिए!** ✊

आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 👇

हर साल बाढ़ आती है… लोग अपना घर, खेत और रोज़गार खोते हैं। 🌊😔
लेकिन सवाल वही है— बिहार सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं खोजती?
प्रशांत किशोर ने उठाया बिहार की जनता से जुड़ा बड़ा सवाल।
अब राहत नहीं, **स्थायी समाधान चाहिए!** ✊
आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। बताए
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    56 min ago
  • 🚨 “प्रभारी मंत्री भी घूम लिए, फिर आपदा प्रभावित जिला और क्षेत्र घोषित करने में देर क्यों?” बाढ़ को लेकर बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उठाए सवाल बड़हरा। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार और प्रशासन से बड़ा सवाल किया है। विधायक ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं, अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया है, फिर बाढ़ प्रभावित जिला और क्षेत्रों को आपदा प्रभावित घोषित करने में आखिर देरी क्यों हो रही है? विधायक ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है और ऐसे समय में सरकारी प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 👉 आखिर कब घोषित होगा बड़हरा समेत प्रभावित क्षेत्र आपदा प्रभावित? 👉 क्या बोले विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह? #Barhara #RaghvendraPratapSingh #BiharFlood #Ara #Bhojpur #FloodNews #BiharNews #BreakingNews
    1
    🚨 “प्रभारी मंत्री भी घूम लिए, फिर आपदा प्रभावित जिला और क्षेत्र घोषित करने में देर क्यों?”

बाढ़ को लेकर बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उठाए सवाल

बड़हरा। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार और प्रशासन से बड़ा सवाल किया है। विधायक ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं, अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया है, फिर बाढ़ प्रभावित जिला और क्षेत्रों को आपदा प्रभावित घोषित करने में आखिर देरी क्यों हो रही है?

विधायक ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है और ऐसे समय में सरकारी प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

👉 आखिर कब घोषित होगा बड़हरा समेत प्रभावित क्षेत्र आपदा प्रभावित?
👉 क्या बोले विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह?

#Barhara #RaghvendraPratapSingh #BiharFlood #Ara #Bhojpur #FloodNews #BiharNews #BreakingNews
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • आरा में शिक्षक सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, शिक्षकों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित 📍 आरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभागार, आरा में आनंद इंटरनेशनल स्कूल, धमार की ओर से निजी विद्यालयों के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🎓 कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उच्च शिक्षा सह विधि विभाग मंत्री एवं विधायक संजय सिंह टाइगर, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार यादव, सर्जन डॉ. कुमार जितेंद्र एवं आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार के निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 🗣️ इस मौके पर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 🏆 शिक्षकों को मिला सम्मान आयोजक सह निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार शिक्षक सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को जोड़ा गया है और यह आयोजन हर वर्ष किया जाएगा। सम्मानित विद्यालयों में आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार, शशि चिल्ड्रेन अकादमी पकड़ी, आवासीय जवाहर लाल नेहरू अकादमी धनुपरा, भगवती शिशु प्रभात केंद्र नवादा आरा एवं लोटस पब्लिक स्कूल पकड़ी शामिल रहे। इन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर कार्य के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 🎶 गीत-संगीत से सजा कार्यक्रम सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। मनोज कुमार श्रीवास्तव, कृति लता, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कलाकार प्रभा सिन्हा, सीमा भारती, सलाउद्दीन जी, जंबो, कन्हैया कुमार एवं रितेश कुमार सिंह सहित कलाकारों ने शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। 🎤 मंच संचालन मिस सलोनी एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव भारती, बलिराम यादव, मनोरंजन सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। 🙏 अंत में अध्यक्ष मिथिलेश रंजन एवं सचिव मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 📸 शिक्षक सम्मान, संस्कृति और संगीत का संगम—आरा में यादगार रहा शिक्षक दिवस का यह आयोजन। #आरा #शिक्षकदिवस #TeacherDay #शिक्षकसम्मान #आनंदइंटरनेशनलस्कूल #धमार #नागरीप्रचारिणीसभागार #सांस्कृतिककार्यक्रम #भोजपुर #AraNews #जनताकीआवाजआराजन्यूज
    1
    आरा में शिक्षक सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, शिक्षकों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
📍 आरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभागार, आरा में आनंद इंटरनेशनल स्कूल, धमार की ओर से निजी विद्यालयों के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🎓 कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उच्च शिक्षा सह विधि विभाग मंत्री एवं विधायक संजय सिंह टाइगर, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार यादव, सर्जन डॉ. कुमार जितेंद्र एवं आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार के निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
🗣️ इस मौके पर मंत्री संजय सिंह टाइगर ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
🏆 शिक्षकों को मिला सम्मान
आयोजक सह निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार शिक्षक सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को जोड़ा गया है और यह आयोजन हर वर्ष किया जाएगा।
सम्मानित विद्यालयों में आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार, शशि चिल्ड्रेन अकादमी पकड़ी, आवासीय जवाहर लाल नेहरू अकादमी धनुपरा, भगवती शिशु प्रभात केंद्र नवादा आरा एवं लोटस पब्लिक स्कूल पकड़ी शामिल रहे। इन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर कार्य के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
🎶 गीत-संगीत से सजा कार्यक्रम
सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। मनोज कुमार श्रीवास्तव, कृति लता, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कलाकार प्रभा सिन्हा, सीमा भारती, सलाउद्दीन जी, जंबो, कन्हैया कुमार एवं रितेश कुमार सिंह सहित कलाकारों ने शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।
🎤 मंच संचालन मिस सलोनी एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव भारती, बलिराम यादव, मनोरंजन सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
🙏 अंत में अध्यक्ष मिथिलेश रंजन एवं सचिव मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
📸 शिक्षक सम्मान, संस्कृति और संगीत का संगम—आरा में यादगार रहा शिक्षक दिवस का यह आयोजन।
#आरा #शिक्षकदिवस #TeacherDay #शिक्षकसम्मान #आनंदइंटरनेशनलस्कूल #धमार #नागरीप्रचारिणीसभागार #सांस्कृतिककार्यक्रम #भोजपुर #AraNews #जनताकीआवाजआराजन्यूज
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • अल्फा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉक्टर गणेश कुमार ने क्या कुछ कह रहे हैं सुनिए -
    1
    अल्फा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉक्टर गणेश कुमार ने क्या कुछ कह रहे हैं सुनिए -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.