logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौकरी के नाम पर ठगी या कर्ज का विवाद? पूर्व शिक्षक पर 18 हजार रुपये लेने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी जमुई। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप का मामला झाझा थाना पहुंच गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेलियाडीह के पूर्व प्रभारी शिक्षक सुमित कुमार पर एक युवक से चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि शिक्षक ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए राशि को निजी उधार बताया है। विरोधाभासी दावों के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित योगेंद्र तुरी ने झाझा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब छह माह पहले उनके बड़े पुत्र को सरकारी विद्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 18 हजार रुपये लिए गए। आरोप है कि रुपये देने की बात किसी से साझा नहीं करने की हिदायत भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि रुपये लेने के बाद शिक्षक संपर्क से दूर हो गए। विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि उनका स्थानांतरण हो चुका है। शनिवार को बाजार में मुलाकात होने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को अपने संज्ञान में लिया। पीड़ित पक्ष का यह भी दावा है कि गांव के अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पूर्व प्रभारी शिक्षक सुमित कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे पिछले तीन माह से बीमार हैं और विद्यालय नहीं जा रहे हैं। उनके अनुसार, उन्होंने गांव के कुछ लोगों से निजी आवश्यकता के लिए उधार लिया था, न कि नौकरी दिलाने के नाम पर कोई रकम। झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला आरोप और प्रत्यारोप का है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला है या फिर निजी लेन-देन का विवाद।

3 hrs ago
user_Arjun Arnav
Arjun Arnav
जमुई, जमुई, बिहार•
3 hrs ago
b6473239-2b8f-494f-9aad-4e7b552c3a53

नौकरी के नाम पर ठगी या कर्ज का विवाद? पूर्व शिक्षक पर 18 हजार रुपये लेने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी जमुई। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप का मामला झाझा थाना पहुंच गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेलियाडीह के पूर्व प्रभारी शिक्षक सुमित कुमार पर एक युवक से चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि शिक्षक ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए राशि को निजी उधार बताया है। विरोधाभासी दावों के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित योगेंद्र तुरी ने झाझा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब छह माह पहले उनके बड़े पुत्र को सरकारी विद्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 18 हजार रुपये लिए गए। आरोप है कि रुपये देने की बात किसी से साझा नहीं करने की हिदायत भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि रुपये लेने के बाद शिक्षक संपर्क से दूर हो गए। विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि उनका स्थानांतरण हो चुका है। शनिवार को बाजार में मुलाकात होने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को अपने संज्ञान में लिया। पीड़ित पक्ष का यह भी दावा है कि गांव के अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पूर्व प्रभारी शिक्षक सुमित कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे पिछले तीन माह से बीमार हैं और विद्यालय नहीं जा रहे हैं। उनके अनुसार, उन्होंने गांव के कुछ लोगों से निजी आवश्यकता के लिए उधार लिया था, न कि नौकरी दिलाने के नाम पर कोई रकम। झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला आरोप और प्रत्यारोप का है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला है या फिर निजी लेन-देन का विवाद।

More news from Bihar and nearby areas
  • अभी-अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी... शेखपुरा - अभी अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान, 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी.
    1
    अभी-अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान
68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी...
शेखपुरा - अभी अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान, 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    26 min ago
  • CM सम्राट चौधरी ने कमाल कर दिया। अद्भुत गुफा बना करके सभी बम के दिल जीता...असरगंज के अद्भुत सुरंग पर क्या बोल बम? Samrat Choudhary #samratchoudhary #bolbam #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫 #mungerbihar #jamuinews #asarganj
    1
    CM सम्राट चौधरी ने कमाल कर दिया। अद्भुत गुफा बना करके सभी बम के दिल जीता...असरगंज के अद्भुत सुरंग पर क्या बोल बम? Samrat Choudhary 


#samratchoudhary #bolbam #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫 #mungerbihar #jamuinews #asarganj
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित बैठें पंचायत कर्मी, बीडीओ अमर कुमार ने दिए निर्देश प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन, चेवाड़ा में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ अमर कुमार ने सभी पंचायत कर्मियों को अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में कर्मियों की नियमित उपस्थिति से आम लोगों को प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा अन्य आवश्यक सेवाएं समय पर मिल सकेंगी। उन्होंने लापरवाही या अनावश्यक अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में लंबित योजनाओं की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
    1
    रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित बैठें पंचायत कर्मी, बीडीओ अमर कुमार ने दिए निर्देश
प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन, चेवाड़ा में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीडीओ अमर कुमार ने सभी पंचायत कर्मियों को अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में कर्मियों की नियमित उपस्थिति से आम लोगों को प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा अन्य आवश्यक सेवाएं समय पर मिल सकेंगी। उन्होंने लापरवाही या अनावश्यक अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में लंबित योजनाओं की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता
हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया।
संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की।
मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया।
आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर ​ तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंगडीह पंचायत के गांवां बॉर्डर पर स्थित मंझलाडीह गांव से गरीबी और प्रशासनिक बेरुखी की झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी देवा सोरेन पिता स्व. बंधन सोरेन अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। रहने को पक्का मकान तो दूर, उनके घर में सोने के लिए एक खाट तक नसीब नहीं है। भीगी और नम ज़मीन से बचने के लिए वे बांस के टुकड़े बिछाकर उसी पर बैठते हैं और अपने दो मासूम बच्चों के साथ रात गुज़ारने को मजबूर हैं। ​करीब एक वर्ष पूर्व देवा सोरेन की पत्नी का देहांत हो चुका है। पत्नी के जाने के बाद दो छोटे बच्चों के लालन पालन की पूरी ज़िम्मेदारी देवा के कंधों पर आ पड़ी। मिट्टी की ढहती दीवारों पर घास फूस डालकर बनाए गए जर्जर खंडहर में, बिना किसी बुनियादी सुविधा के, वे किसी तरह दिन काट रहे हैं। बरसात और ठंड के मौसम में इस जर्जर ढांचे के नीचे रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। ​हैरानी की बात यह है कि इस अत्यंत गरीब परिवार को अब तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही अबुआ आवास योजना में नाम शामिल किया गया। आवास प्लस की आधिकारिक सूची से भी उनका नाम गायब है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अब तक किसी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मुखिया या पंचायत सेवक ने इस बेबस परिवार की सुध लेने की ज़हमत नहीं उठाई। ​प्रशासनिक व स्थानीय प्रतिनिधियों के वक्तव्य । ​ आवास सूची में नाम न होने पर सफाई देते हुए पंचायत सचिव प्रभु हाजरा ने कहा कि सूची तैयार करते समय पीड़ित परिवार या वार्ड सदस्य द्वारा जानकारी नहीं दी गई थी, जिस कारण नाम दर्ज नहीं हो सका। ​ मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए जल्द ही अंबेडकर आवास योजना हेतु उनका आवेदन कराया जाएगा। ​ पंचायत समिति सदस्य मनोज सोरेन ने गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त करते हुए कहा देवा सोरेन के पास रहने और खाने पीने का भारी संकट है। पत्नी की मौत के बाद वे मासूम बच्चों के साथ बेहद दयनीय हालत में हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराना चाहिए।
    2
    भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर
भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर
​
तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंगडीह पंचायत के गांवां बॉर्डर पर स्थित मंझलाडीह गांव से गरीबी और प्रशासनिक बेरुखी की झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी देवा सोरेन पिता स्व. बंधन सोरेन अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। रहने को पक्का मकान तो दूर, उनके घर में सोने के लिए एक खाट  तक नसीब नहीं है। भीगी और नम ज़मीन से बचने के लिए वे बांस के टुकड़े बिछाकर उसी पर बैठते हैं और अपने दो मासूम बच्चों के साथ रात गुज़ारने को मजबूर हैं।
​करीब एक वर्ष पूर्व देवा सोरेन की पत्नी का देहांत हो चुका है।
पत्नी के जाने के बाद दो छोटे बच्चों के लालन पालन की पूरी ज़िम्मेदारी देवा के कंधों पर आ पड़ी। मिट्टी की ढहती दीवारों पर घास फूस डालकर बनाए गए जर्जर खंडहर में, बिना किसी बुनियादी सुविधा के, वे किसी तरह दिन काट रहे हैं। बरसात और ठंड के मौसम में इस जर्जर ढांचे के नीचे रहना जान जोखिम में डालने जैसा है।
​हैरानी की बात यह है कि इस अत्यंत गरीब परिवार को अब तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही अबुआ आवास योजना में नाम शामिल किया गया। आवास प्लस की आधिकारिक सूची से भी उनका नाम गायब है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अब तक किसी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मुखिया या पंचायत सेवक ने इस बेबस परिवार की सुध लेने की ज़हमत नहीं उठाई।
​प्रशासनिक व स्थानीय प्रतिनिधियों के वक्तव्य ।
​ आवास सूची में नाम न होने पर सफाई देते हुए पंचायत सचिव प्रभु हाजरा ने कहा कि सूची तैयार करते समय पीड़ित परिवार या वार्ड सदस्य द्वारा जानकारी नहीं दी गई थी, जिस कारण नाम दर्ज नहीं हो सका।
​ मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए जल्द ही अंबेडकर आवास योजना हेतु उनका आवेदन कराया जाएगा।
​ पंचायत समिति सदस्य मनोज सोरेन ने गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त करते हुए कहा देवा सोरेन के पास रहने और खाने पीने का भारी संकट है। पत्नी की मौत के बाद वे मासूम बच्चों के साथ बेहद दयनीय हालत में हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराना चाहिए।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    9 hrs ago
  • खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है। खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    1
    खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    1
    अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू
शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके।
प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels
    1
    3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
    1
    पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.