Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर घूम रहे वेसहारा पशु राजेह गीरो के लिए बने आफत । शिकन्दरा रसूलाबाद रोड पर दिन भर घूमते वे सहारा पशु राहगीरो के लिए समस्या बने है रोजाना कोई इनसे टकरा कर घायल होता है ।
कुमार पंकज
सड़क पर घूम रहे वेसहारा पशु राजेह गीरो के लिए बने आफत । शिकन्दरा रसूलाबाद रोड पर दिन भर घूमते वे सहारा पशु राहगीरो के लिए समस्या बने है रोजाना कोई इनसे टकरा कर घायल होता है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सड़क पर घूम रहे वेसहारा पशु राजेह गीरो के लिए बने आफत । शिकन्दरा रसूलाबाद रोड पर दिन भर घूमते वे सहारा पशु राहगीरो के लिए समस्या बने है रोजाना कोई इनसे टकरा कर घायल होता है ।1
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात।मंगलपुर क्षेत्र के मड़ैया गांव की रहने वाली किसान परिवार की होनहार बेटी प्राची राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व में हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप कर चुकी प्राची का भारतीय नेवी में एमआर (MR) पद पर चयन हुआ है। मात्र 17 वर्ष 6 माह की आयु में मिली इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को जब प्राची जॉइनिंग के लिए घर से निकली तो ग्रामीणों ने उसे फूल-मालाओं से सजी गाड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे और डीजे के साथ पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान लोग देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए और मिष्ठान खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया। प्राची की 19 फरवरी को उड़ीसा राज्य के सिलिका में जॉइनिंग होनी है। उसके पिता महेंद्र राजपूत, जो गांव में झोपड़ी डालकर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने भावुक होकर बताया कि “जब प्राची ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था तभी लगा था कि बेटी कुछ बड़ा करेगी। हमारे पास पक्का घर तक नहीं था, उसने झोपड़ी के एक छोटे से कोने में बैठकर पढ़ाई की और आज यह मुकाम हासिल किया। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।” उन्होंने बताया कि प्राची खेती के कार्यों में भी उनका हाथ बंटाती थी। परिवार में एक बड़ी बेटी निजी नौकरी करती है, एक बेटा सेना में जाने की तैयारी कर रहा है तथा एक छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है, जो प्राची को अपना आदर्श मानती है। प्राची की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। ग्रामीणों का कहना है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बन सकती, यदि हौसले बुलंद हों।1
- आज शिवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्ष के साथ शिवजी की शोभायात्रा निकाल गई झींझक नगर पालिका में बड़े धूमधाम से शिवरात्रि का उत्सव मनाया गया2
- कानपुर देहात में युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में बीती रविवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रमेश कमल के पुत्र वीरू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी खुद मृतक के पिता ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि देर रात वीरू ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। एसआई सुरेंद्र सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया3
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।1
- *-:- औरैया अपडेट -:-* *नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल* *महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,* *पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें रही ठप।* *चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज* *त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल* *जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है* *क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*1
- *---🇮🇳प्रेस नोट🇮🇳---* *सराहनीय कार्य कानपुर देहात* *दिनांक- 15.02.2026* *➡️ थाना रूरा पुलिस व दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गया गिरफ्तार।* *➡️ अभियुक्त के कब्जे से 714 ग्राम अवैध चरस बरामद ।* कृपया अवगत कराना है कि जनप कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रुरा पुलिस द्वारा एन्टी नारकोटिक्स टीम, दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर 23, द्वारका, नई दिल्ली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मिथलेश कुमार वाजपेई पुत्र स्व0 राम भूषण निवासी ग्राम भटौली, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को उसके घर से 714 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया विदित हो कि एण्टी नारकोटिक्स सेल, (द्वारका, दिल्ली पुलिस) द्वारा अभियुक्त मयंक पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम पाल नगर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी व हाल पता गली नम्बर 4, झनकार रोड, गोयला डेयरी, थाना छावला, नई दिल्ली के कब्जे से बरामद हुई 249 ग्राम अवैध चरस के आधार पर दिनांक 14.02.2026 को थाना सेक्टर 23, द्वारका, दिल्ली में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मयंक पुत्र अरविन्द सिंह उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त मिथलेश कुमार वाजपेई पुत्र स्व0 राम भूषण निवासी ग्राम भटौली, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर आज दिनांक 15.02.2026 को थाना रूरा पुलिस व दिल्ली पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त मिथलेश कुमार बाजपेई पुत्र स्व0 राम भूषण निवासी ग्राम भटौली, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को उसके घर से 714 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध दिल्ली पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जायेगा1