logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नंदी महाराज आ गए बारात में जाने के लिए हर हर महादेव

2 hrs ago
user_Yogesh thakur Rajput
Yogesh thakur Rajput
Voice of people कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नंदी महाराज आ गए बारात में जाने के लिए हर हर महादेव

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Yogesh thakur Rajput
    1
    Post by Yogesh thakur Rajput
    user_Yogesh thakur Rajput
    Yogesh thakur Rajput
    Voice of people कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़वानी। यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में 14 फरवरी को बड़वानी में क्षत्रिय करणी सेना एवं समस्त सवर्ण समाज द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया। दोपहर 3 बजे राजपूत धर्मशाला (पुलिस थाने के पीछे) से वाहन रैली निकाली गई, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सभा और ज्ञापन के साथ संपन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने कहा कि नए विनियमों में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो छात्रों के हितों के विरुद्ध प्रतीत होते हैं। उन्होंने मांग की कि दोषी को कठोर दंड मिले, परंतु निर्दोष को भी स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने का समान अवसर मिलना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा संस्थान समाज की जड़ हैं और वहां समानता, निष्पक्षता तथा न्याय की भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से विनियमों की पुनः समीक्षा कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहा है और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने 14 फरवरी को शहीद हुए वीरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हितेंद्र भवासार को सौंपा। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आगामी समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    1
    बड़वानी। यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में 14 फरवरी को बड़वानी में क्षत्रिय करणी सेना एवं समस्त सवर्ण समाज द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया। दोपहर 3 बजे राजपूत धर्मशाला (पुलिस थाने के पीछे) से वाहन रैली निकाली गई, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सभा और ज्ञापन के साथ संपन्न हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने कहा कि नए विनियमों में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो छात्रों के हितों के विरुद्ध प्रतीत होते हैं। उन्होंने मांग की कि दोषी को कठोर दंड मिले, परंतु निर्दोष को भी स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने का समान अवसर मिलना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा संस्थान समाज की जड़ हैं और वहां समानता, निष्पक्षता तथा न्याय की भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से विनियमों की पुनः समीक्षा कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
वहीं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहा है और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने 14 फरवरी को शहीद हुए वीरों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हितेंद्र भवासार को सौंपा।
आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आगामी समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बड़वानी, 14 फरवरी 2026। (निमाड़ दस्तक न्यूज़ : ब्यूरो रिपोर्ट) ​बड़वानी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र की चाचरिया चौकी पुलिस ने नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यस्थल से चोरी हुए कीमती जनरेटर के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। ​निर्माण स्थल से चोरी हुआ था अशोक लेलैंड का जनरेटर ​बीती 24 जनवरी को फरियादी जयदीपसिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम चिथरई में सिंचाई परियोजना के कार्यस्थल से उनकी कंपनी का अशोक लेलैंड जनरेटर अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। ​ट्रैक्टर से खींचकर ले गए और पुर्जे-पुर्जे कर दिए अलग ​तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदेह के आधार पर पारथीराम, अनिल और मितेष (सभी निवासी ग्राम रामकोला) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने ट्रैक्टर की मदद से जनरेटर चोरी किया था। चोरी के बाद आरोपी उसे सुनसान नाले के पास ले गए और पुर्जे-पुर्जे अलग कर दिए ताकि उन्हें आसानी से ठिकाने लगाया जा सके। ​13 लाख का सामान बरामद ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया इंजन, आर्मेचर, रिएक्टर, बॉडी चेचिस, केबल वायर और अन्य पुर्जे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया 6 लाख रुपये का ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। ​इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका ​इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण श्री ओ.पी. चौगड़े, चौकी प्रभारी चाचरिया सउनि केशव यादव, सउनि राकेश मंडलोई, प्र.आर. योगेश पाटील (तकनीकी शाखा) सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    बड़वानी, 14 फरवरी 2026।
(निमाड़ दस्तक न्यूज़ : ब्यूरो रिपोर्ट)
​बड़वानी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र की चाचरिया चौकी पुलिस ने नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यस्थल से चोरी हुए कीमती जनरेटर के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
​निर्माण स्थल से चोरी हुआ था अशोक लेलैंड का जनरेटर
​बीती 24 जनवरी को फरियादी जयदीपसिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम चिथरई में सिंचाई परियोजना के कार्यस्थल से उनकी कंपनी का अशोक लेलैंड जनरेटर अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
​ट्रैक्टर से खींचकर ले गए और पुर्जे-पुर्जे कर दिए अलग
​तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदेह के आधार पर पारथीराम, अनिल और मितेष (सभी निवासी ग्राम रामकोला) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने ट्रैक्टर की मदद से जनरेटर चोरी किया था। चोरी के बाद आरोपी उसे सुनसान नाले के पास ले गए और पुर्जे-पुर्जे अलग कर दिए ताकि उन्हें आसानी से ठिकाने लगाया जा सके।
​13 लाख का सामान बरामद
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया इंजन, आर्मेचर, रिएक्टर, बॉडी चेचिस, केबल वायर और अन्य पुर्जे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया 6 लाख रुपये का ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।
​इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
​इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण श्री ओ.पी. चौगड़े, चौकी प्रभारी चाचरिया सउनि केशव यादव, सउनि राकेश मंडलोई, प्र.आर. योगेश पाटील (तकनीकी शाखा) सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश बडवानी व्यूरो रिपोर्ट बड़वानी जिले में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई ।
    1
    मध्य प्रदेश बडवानी व्यूरो रिपोर्ट बड़वानी जिले में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक  घटना सामने आई ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Barwani, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • आलीराजपुर में हृदयविदारक त्रासदी: मां ने तीन मासूमों को पिलाया कीटनाशक, तीनों की मौत; गुजरात में चल रहा मां का इलाज एंकर–  आलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ थाना क्षेत्र के अडवाड़ा स्थित माफीदार फलिया में 13 फरवरी को एक दर्दनाक घटना सामने आई। माफीदार फलिया निवासी मुकेश भिलाला, जो गुजरात में मजदूरी करने गए हुए हैं, की पत्नी नूरी बाई (30) ने कथित रूप से अपने तीन बच्चों—सावित्री, कार्तिक और दिव्या—को कीटनाशक पिला दिया और बाद में स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद सभी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल आलीराजपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। मां की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया, जहां एक अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    आलीराजपुर में हृदयविदारक त्रासदी: मां ने तीन मासूमों को पिलाया कीटनाशक, तीनों की मौत; गुजरात में चल रहा मां का इलाज
एंकर–  आलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ थाना क्षेत्र के अडवाड़ा स्थित माफीदार फलिया में 13 फरवरी को एक दर्दनाक घटना सामने आई। माफीदार फलिया निवासी मुकेश भिलाला, जो गुजरात में मजदूरी करने गए हुए हैं, की पत्नी नूरी बाई (30) ने कथित रूप से अपने तीन बच्चों—सावित्री, कार्तिक और दिव्या—को कीटनाशक पिला दिया और बाद में स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया।
घटना के बाद सभी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल आलीराजपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। मां की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया, जहां एक अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजपुर | जिला बड़वानी राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। परिवार के अनुसार बालिका घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने राजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे जानबूझकर अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बालिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    राजपुर | जिला बड़वानी
राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
परिवार के अनुसार बालिका घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने राजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे जानबूझकर अपने साथ ले जाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बालिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #BreakingNewsIndore थाना संयोगितागंज, मुरई मोहल्ले में खाली मकान गिरने की सूचना, नगर निगम आमला सहित कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे मौके पर #Indore #madhyapradesh #viral #pblive
    1
    #BreakingNewsIndore थाना संयोगितागंज, मुरई मोहल्ले में खाली मकान गिरने की सूचना, नगर निगम आमला सहित कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे मौके पर
#Indore #madhyapradesh #viral #pblive
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    4 hrs ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.