Shuru
Apke Nagar Ki App…
मड़ावरा में दो घंटे लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रबी की बुआई के लिए बीज-खाद खरीदने पहुंचे किसान, ट्रैक्टरों की आवक और करवा चौथ की भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था मड़ावरा (ललितपुर)। रबी की बुआई के सीजन और करवा चौथ के त्योहार के चलते मंगलवार को मड़ावरा कस्बे में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बीज और खाद खरीदने के लिए बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों सहित अन्य वाहनों से कस्बे में पहुंचने के कारण भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रबी की फसलों की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में किसान बीज, खाद और कृषि संबंधी अन्य सामग्री खरीदने के लिए मड़ावरा कस्बे पहुंच रहे हैं।
SATISH NAYAK
मड़ावरा में दो घंटे लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रबी की बुआई के लिए बीज-खाद खरीदने पहुंचे किसान, ट्रैक्टरों की आवक और करवा चौथ की भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था मड़ावरा (ललितपुर)। रबी की बुआई के सीजन और करवा चौथ के त्योहार के चलते मंगलवार को मड़ावरा कस्बे में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बीज और खाद खरीदने के लिए बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों सहित अन्य वाहनों से कस्बे में पहुंचने के कारण भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रबी की फसलों की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में किसान बीज, खाद और कृषि संबंधी अन्य सामग्री खरीदने के लिए मड़ावरा कस्बे पहुंच रहे हैं।
More news from Lalitpur and nearby areas
- बाल्मीकि समाज के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद,पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' ललितपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मोहल्ला झांसीपुरा में बाल्मीकि जयंती की रात्रि में दो पक्षों के बीच हुये विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर पथराव शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को आता देख दोनो पक्षों के लोग भूमिगत हो गये। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगो को हिरासत में लेकर दूसरे पक्ष के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की रात्रि के समय बाल्मीकि जयंती को लेकर जहां एक पक्ष के लोग जश्र मना रहे थे, तो वहीं दूसरे पक्ष के बाल्मीकि समाज के व्यक्तियों द्वारा निजी कार्यक्रम को लेकर जश्र मनाया जा रहा था। दोनो पक्षों के बीच काफी समय से चल रहे विवाद के चलते विवाद हो गया। रात्रि के समय हुआ विवाद शांत होने के उपरांत मंगलवार की दोपहर दोनो पक्षों के बीच पुन: विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग हाथों में पत्थर व लाठी डंडों सहित अन्य घातक हथियारों से लैस होकर सडक़ पर उतर आये। दोनो पक्षों के बीच पथराव के साथ गाली गलौज होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक पक्ष के तीन लोगो को हिरासत में ले लिया। तो वहीं पुलिस दूसरे पक्ष के आरोपितों की तलाश करने में जुट गयी है। पुलिस हिरासत में आये आरोपितों के पक्ष में हिंदू संगठन ने पैरवी करने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस झांसीपुरा में होने वाले बवाल को लेकर फिलहाल सख्त रूख अपनाये हुये है। फायरिंग करने के लगे आरोप मोहल्ला झांसीपुरा निवासी अंजली पुत्री राजेन्द्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुलिस के हिरासत में लिये गये पक्ष के लोगो पर गाली गलौैज करने, विरोध करने पर मारपीट कर व फायरिंग व पथराव कर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये है। शिकायतकर्ता ने अपने पक्ष को फर्जी फंसाने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने वीडियों में बवाल करने वाले को चिन्हित कर तलाश शुरू कर दी है।2
- मड़ावरा में दो घंटे लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रबी की बुआई के लिए बीज-खाद खरीदने पहुंचे किसान, ट्रैक्टरों की आवक और करवा चौथ की भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था मड़ावरा (ललितपुर)। रबी की बुआई के सीजन और करवा चौथ के त्योहार के चलते मंगलवार को मड़ावरा कस्बे में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बीज और खाद खरीदने के लिए बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टरों सहित अन्य वाहनों से कस्बे में पहुंचने के कारण भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रबी की फसलों की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में किसान बीज, खाद और कृषि संबंधी अन्य सामग्री खरीदने के लिए मड़ावरा कस्बे पहुंच रहे हैं।1
- मोबाइल की रिपेयरिंग करने वाले का मिला रेलवे ट्रैक पर शव लड़की के परिजनों पर लगे गम्भीर आरोप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे की करवाई की जा रही ललितपुर, परिजनों ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र संस्कार राठौर, जो कि मोबाइल रिपेरिंग का कार्य करता था परिजनों द्वारा बताया गया है मसौरा बेरियर निवासी एक लड़की से लगातार बातचीत करने को लेकर परेशान किया जा रहा था जबकि प्रार्थी के लडके द्वारा उसकी पुत्री से कोई भी बार्ता नही की जा रही थी जिस वावत् करीब 6 माह पूर्व एक राजीनामा भी लिख कर दिया था फिर भी लडकी का पिता बार बार रोककर धमकाता कि तुम्हारा लडका मेरी लडकी से बातचीत कर रहा है जबकि प्राथी द्वारा कहा गया कि मेरा लडका आपकी लड़की से कोई बातचीत नहीं करता है फिर भी प्रार्थी के साथ बदसलूकी करते थे एक प्रार्थनापत्र मेरे लड़के के विरूद्ध दिया था जिस पर सदर चौकी पुलिस के द्वारा चौकी में बुलाया गया था जहाँ अपने परिजनों को साथ लेकर गया था जहाँ उक्त लोगो द्वारा पुनः वही शिकायत की गयी और पुलिस के सामने ही प्रार्थी व उसके परिवार को बुरी तरह अपमानित व बेईज्जत किया और पुलिस वालों द्वारा मना किया गया और हम लोगो को लेकर रात में ही कोतवाली में आये थे उक्त बात की जानकारी फोन के माध्यम से संस्कार को दी गयी तब से ही संस्कार दुकान से बिना बताये कही चला गया और हम लोग रात भर उसे ढूंढते रहे विपक्षियों पर लगाए गंभीर आरोप धमकी दी गयी कि तेरे लडके को मार देगे और सुबह का सूरज नही देख पायेगा सुबह प्रार्थी को जानकारी हुयी कि प्रार्थी के पुत्र द्वारा उक्त लोगो के उत्पीडन के कारण ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है डराये धमकाये जाने व उत्पीडन करने व लडकी के परिजन द्वारा जबरन दबाब बनाये जाने के कारण आत्महत्या कर ली है फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस के बयान आना अभी बाकी है मृतक का फाइल फोटो साथ में है2
- ललितपुर। गुगरवारा ग्राम पंचायत में कचनौंदा दायीं मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नहर की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए भी इस नहर से कई गांवों के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है। ललितपुर। गुगरवारा ग्राम पंचायत में कचनौंदा दायीं मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नहर की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए भी इस नहर से कई गांवों के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद है। बीते दिनों कचनौंदा दायीं मुख्य नहर के फटने से आसपास के कई किसानों के खेतों में पानी भर गया था। पानी के तेज बहाव के कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा था। किसान चंद्रपाल यादव की लगभग आठ एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी। इसके अलावा मेहरवान यादव, महेंद्र यादव और बाबू अहिरवार की फसलों को भी क्षति पहुंची थी। इस घटना के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। अब नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू होने से किसानों को उम्मीद है कि नहर को दोबारा दुरुस्त किया जाएगा और पानी के अनियंत्रित बहाव से होने वाले नुकसान की आशंका कम होगी। किसानों के लिए यह कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले समय में गेहूं की बुवाई के लिए सिंचाई का पानी आवश्यक होगा। किसानों का कहना है कि नहर की मरम्मत मजबूत तरीके से की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। इसके साथ ही प्रभावित किसानों की फसल बर्बादी का उचित सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई है। नहर की मरम्मत पूरी होने और सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होने से क्षेत्र के किसानों को आगामी गेहूं की फसल के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। अब किसानों की निगाहें मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रभावित फसलों के नुकसान के आकलन पर टिकी हैं।1
- बस कंडक्टर से मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी बस कंडक्टर से मारपीट, नकदी लूटकर फरार हुए बोलेरो सवार आरोपी टीकमगढ़ 27 अक्टूबर। Digoda News निवाड़ी जिले के राजापुर गांव में सय्यद कंपनी की बस के कंडक्टर के साथ मारपीट कर रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बोलेरो से पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली सय्यद कंपनी की बस राजापुर गांव से गुजर रही थी, तभी बोलेरो सवार कुछ लोगों ने बस को रोका और कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कंडक्टर से नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कंडक्टर ने निवाड़ी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के बस संचालकों और यात्रियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- *टीकमगढ़ में अनिक घी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध* *जांच में निर्धारित सीमा से 1.75 गुना अधिक मिली सीसे की मात्रा खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई* *टीकमगढ़/* जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियंत्रक खाय एवं औषधि प्रशासन म.प्र. एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देश और मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाय सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसीक्रम में खाद्य सरक्षा अधिकारी मनीष कुमार जैन द्वारा 7 अगस्त 2026 को फर्म मैसर्स अयोध्या प्रसाद मोतीलाल अग्रवाल सराफा खाद्य बाजार टीकमगढ़ का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत अनिक घी (गाय के दूध से बना) बैच नं. - एसजीसी05ई26ए, डेट ऑफ मेन्युफैक्च्युरिंग 05/05/2026 पैक के नमूने जांच हेतु लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में लेड की मात्रा (55 पीपीएम), अधिकतम निर्धारित मात्रा (20 पीपीएम) से 1.75 गुना अधिक पाए जाने के कारण खाद्य विश्लेषक द्वारा नमूना असुरक्षित घोषित किया गया। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट के आधार पर अभिहित अधिकारी एवं मख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित चौधरी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा सहपठित धारा के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनिक घी (गाय के दूध से बना) 200 मिली बैच नं. - एसजीसी 05 ई 26ए, डेट ऑफ मेन्युफैक्च्युरिंग 05/05/2026 की बिक्री पर संपर्ण राजस्व जिला टीकमगढ में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूना संग्रहण और जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- निवाड़ी में बोलेरो सवार बदमाशों का कहर, बस कंडक्टर को पीट-पीटकर नकदी लूटकर फरार, राजापुर में दहशत*1
- टीकमगढ़ बार संघ चुनाव: जूनियर अधिवक्ताओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण बना मुख्य मुद्दा* *उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी एडवोकेट अचला वर्मा ने कहा - हर वर्ग की भागीदारी से ही मजबूत होगा बार* *टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार *टीकमगढ़, 27 अक्टूबर।* जिला बार एसोसिएशन टीकमगढ़ के आगामी चुनाव में उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी *एडवोकेट अचला वर्मा* ने चुनावी मैदान में अधिवक्ता हितों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए हैं। सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान अचला वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य फोकस दो विषयों पर है - *जूनियर अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं और महिला अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने के अवसर।* उन्होंने कहा, _"जूनियर वकील न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। शुरुआत में उन्हें पुस्तकालय, मार्गदर्शन, बैठने की उचित व्यवस्था और कार्य के बेहतर वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मैं उनके लिए एक समर्पित व्यवस्था बनाने हेतु प्रयास करूंगी।"_ वहीं महिला अधिवक्ताओं को लेकर उन्होंने कहा, _"महिला अधिवक्ताओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। बार में उनकी सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी, ताकि वे वकालत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।"_ उन्होंने आगे कहा कि बार एसोसिएशन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ताओं का साझा मंच है। सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उनका निराकरण कराना ही उनका लक्ष्य है। गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में जूनियर वकीलों की समस्याएं और महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी चर्चा के प्रमुख केंद्र में हैं।2