गांधी हाउस ने जीता बालिका वर्ग इंटर-हाउस बास्केटबॉल खिताब, मैरी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चौपारण। प्रखंड के बहेरा स्थित नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में बालिका वर्ग की इंटर-हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने सिक्का उछालकर टॉस किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गांधी हाउस ने टैगोर हाउस को तथा सुभाष हाउस ने जेपी हाउस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला गांधी हाउस और सुभाष हाउस के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में गांधी हाउस ने सुभाष हाउस को 12-8 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गांधी हाउस की मैरी कुमारी को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। विजेता टीम में रोशी कुमारी, डॉली कुमारी, मैरी कुमारी, स्नेहा कुमारी, आरोशी कुमारी, अंचल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, नव्या कुमारी, दिव्या कुमारी, रूपा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी एवं साक्षी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक राकेश रंजन ने रेफरी तथा आशुतोष कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका अमृता मैसी, अमित राणा एवं शैलेन्द्र गुरु का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन अवसर पर प्राचार्या रीना पांडे ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बालिकाओं के खेल की विशेष सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

- Assam Flood Disaster 😢 घर बह गए, परिवार बेघर! जानिए अब तक कितने घर बाढ़ में बह चुके हैं असम में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित कर दी है। कई गांव जलमग्न हो गए, परिवार बेघर हो गए और बड़ी संख्या में घर बाढ़ में बह गए या पूरी तरह नष्ट हो गए। इस वीडियो में जानिए: अब तक कितने घर बाढ़ में बह गए? कितने लोग प्रभावित हुए? राहत और बचाव कार्य की क्या स्थिति है? सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए क्या मांग की जा रही है? अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगे तो वीडियो को Like, Share करें और Subscribe करना न भूलें। #AssamFlood #AssamFlood2026 #FloodNews #BreakingNews #IndiaNews #Disaster #Assam #FloodUpdate #HindiNews #LatestNews1
- vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk1
- डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध1
- नवादा जिला पत्रकार संगठन की नगर इकाई का गठन, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन रिपोर्ट कौशल पांडेय नवादा, 31 जुलाई। जिला जनसंपर्क कार्यालय (डीपीआरओ), नवादा में शुक्रवार को नवादा जिला पत्रकार संगठन के तत्वावधान में नवादा नगर इकाई के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार साजिद हुसैन ने की। बैठक में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें उदय उपाध्याय को अध्यक्ष, धर्मजीत कुमार सिन्हा को सचिव तथा मोहम्मद वसीम अकरम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। बैठक में संगठन के अनेक सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नवादा जिला पत्रकार संगठन की नगर इकाई का गठन, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन रिपोर्ट कौशल पांडेय नवादा, 31 जुलाई। जिला जनसंपर्क कार्यालय (डीपीआरओ), नवादा में शुक्रवार को नवादा जिला पत्रकार संगठन के तत्वावधान में नवादा नगर इकाई के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार साजिद हुसैन ने की। बैठक में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें उदय उपाध्याय को अध्यक्ष, धर्मजीत कुमार सिन्हा को सचिव तथा मोहम्मद वसीम अकरम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। बैठक में संगठन के अनेक सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।2
- जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस पत्थलगड़ा/चतरा। जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता, पेपर लीक, पारदर्शिता की कमी एवं आयोग के मनमाने रवैये के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, पत्थलगड़ा मंडल की ओर से प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राज्य सरकार एवं जेपीएससी के खिलाफ नारेबाजी की तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- डोमचांच में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में नशे में हाईवा चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डोमचांच में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में नशे में हाईवा चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त डोमचांच पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में गिट्टी लदे हाईवा का संचालन कर रहे चालक को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- डोमचांच नगर पंचायत का मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बदहाल डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बेकार होते जा रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण इनका उपयोग लगभग बंद हो गया है। वर्तमान में ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।शुक्रवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने टॉयलेट का निर्माण तो करा दिया, लेकिन इसके रखरखाव, साफ-सफाई, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की। परिणामस्वरूप वर्षों से यह मॉड्यूलर टॉयलेट आम लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर मॉड्यूलर टॉयलेट को उपयोगी बनाने की मांग की है। डोमचांच नगर पंचायत का मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बदहाल डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बेकार होते जा रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण इनका उपयोग लगभग बंद हो गया है। वर्तमान में ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।शुक्रवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने टॉयलेट का निर्माण तो करा दिया, लेकिन इसके रखरखाव, साफ-सफाई, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की। परिणामस्वरूप वर्षों से यह मॉड्यूलर टॉयलेट आम लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर मॉड्यूलर टॉयलेट को उपयोगी बनाने की मांग की है।1
- उनका बयान अब झारखंड की राजनीति और छात्र आंदोलन के बीच चर्चा का विषय बन गया है।आपकी राय क्या है? क्या जयराम महतो को JPSC आंदोलन में शामिल होना चाहिए था? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।👉 पूरी खबर देखें और पेज झारखंड सवेरा 24 न्यूज़ को फॉलो करें।#JPSC #JPSCProtest #JayramMahato #Jharkhand #JharkhandNews #StudentProtest #JSSC #Ranchi #Dhanbad #JharkhandSavera24News #BreakingNews #ViralNews #LatestNews1