कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर नीमच, 15 सितंबर 2026।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन कलेक्टर श्री चंद्रा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा खराब ग्रेडिंग एवं रैंकिंग वाले विभागों को निराकरण की गति बढ़ाकर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग, किसान एवं कृषि कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य स्तर पर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। फॉर्मर रजिस्ट्री कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल के माध्यम से कैंप आयोजित कर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर तक फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति 65 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित दायित्व का निर्वहन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। आंगनवाड़ी कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वीकृत आंगनवाड़ियों के कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ होने की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। नगरपालिका एवं नगर परिषद — पेयजल व्यवस्था कलेक्टर ने सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद के अधिकारियों को नागरिकों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की आवश्यक जांच समय-समय पर सुनिश्चित करने को कहा। लंबित प्रकरण एवं समय-सीमा पत्र कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए। निराकरण योग्य प्रकरणों को लंबित रखना गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान कलेक्टर श्री चंद्रा ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय समन्वय कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित योजनाओं एवं कार्यों का समयबद्ध, व्यवस्थित और सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को अद्यतन एवं संपूर्ण विभागीय जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर नीमच, 15 सितंबर 2026।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन कलेक्टर श्री चंद्रा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा खराब ग्रेडिंग एवं रैंकिंग वाले विभागों को निराकरण की गति बढ़ाकर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग, किसान एवं कृषि कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य स्तर पर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। फॉर्मर रजिस्ट्री कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल के माध्यम से कैंप आयोजित कर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर तक फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति 65 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित दायित्व का निर्वहन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। आंगनवाड़ी कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वीकृत आंगनवाड़ियों के कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ होने की नियमित मॉनिटरिंग
करने तथा प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। नगरपालिका एवं नगर परिषद — पेयजल व्यवस्था कलेक्टर ने सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद के अधिकारियों को नागरिकों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की आवश्यक जांच समय-समय पर सुनिश्चित करने को कहा। लंबित प्रकरण एवं समय-सीमा पत्र कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए। निराकरण योग्य प्रकरणों को लंबित रखना गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान कलेक्टर श्री चंद्रा ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय समन्वय कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित योजनाओं एवं कार्यों का समयबद्ध, व्यवस्थित और सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को अद्यतन एवं संपूर्ण विभागीय जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
- मंदसौर में श्री द्विमुखी गणेश जी का अद्भुत मंदिर.. हर बुधवार को होती है महा आरती द्विमुखी श्री गणेश जी की अनोखी प्रतिमा.. 92 साल पुराना मंदिर. बड़ी संख्या में भक्तजन करते हैं दर्शन गणेश चतुर्थी पर लगा भक्तों का तांता..1
- ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।1
- कोटा वार्ड नम्बर 87 में नगर निगम चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार के साथ घक्का मुक्की का आरोप कोटा में बुधवार को नगर निगम चुनाव कोटा वार्ड 87 में चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार लोकेश जोशी के साथ धक्का-मुक्की का आरोप मारपीट और मोबाइल छीनने की कोशिश का भी आरोप घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश सभी पत्रकार पहुंचे महावीर नगर थाने मामले कों लेकर थाने में शिकायत की तैयारी4
- सुकेत नगर निकाय चुनाव : वार्ड 4 में आज री-वोटिंग, कल आएगा परिणाम* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में आज फिर से मतदान हो रहा है। 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग ने परिणाम रोक दिया था। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में दोबारा मतदान करवाया जा रहा है, जिसका परिणाम कल 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस वार्ड में पहले कांग्रेस, बीजेपी के साथ अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद अन्य प्रत्याशियों ने अपना समर्थन कांग्रेस और बीजेपी को दे दिया है। अब यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। दोपहर 3 बजे तक 65% मतदान पूरा हो चुका है। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 650 मत पड़ चुके हैं। अभी भी करीब 25% मतदान शेष है। अनुमान है कि इस वार्ड में कुल मतदान 85% के करीब पहुंच सकता है। दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान करवाने में जुटे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कल परिणाम के बाद जीत का ताज किसके सिर सजेगा।2
- झालावाड़ में भूकंप की संभावना सभी लोग अपने अपने गर से भर जा रहे हे1
- एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है। 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की" Syzran " तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यह लक्ष्य रूस के भीतर लगभग 800 किलोमीटर (500 मील) की दूरी पर स्थित है, जो लगभग डलास से न्यू ऑरलियन्स तक की दूरी के बराबर है।1
- तहसीलदार के घर चोरो ने किया हाथ साफ. नगदीव जेवरात लेकर फरार. *भानपुरा तहसीलदार के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी, छुट्टी पर घर गए थे वापस लौटे तो चोरी का पता चला,* *भानपुरा तहसीलदार मुकेश निगम के शिवधाम कॉलोनी स्थित घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला*1