logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यदि जरूरत से ज्यादा लोगों के पास पैसा इकट्ठा हो रहा हो तो, उस अतिरिक्त पैसे को परोपकार में लगा देना ही इंसान की समझदारी होती है।

4 hrs ago
user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
Farmer Malhargarh, Mandsaur•
4 hrs ago

यदि जरूरत से ज्यादा लोगों के पास पैसा इकट्ठा हो रहा हो तो, उस अतिरिक्त पैसे को परोपकार में लगा देना ही इंसान की समझदारी होती है।

More news from Mandsaur and nearby areas
  • यदि जरूरत से ज्यादा लोगों के पास पैसा इकट्ठा हो रहा हो तो, उस अतिरिक्त पैसे को परोपकार में लगा देना ही इंसान की समझदारी होती है।
    1
    यदि जरूरत से ज्यादा लोगों के पास पैसा इकट्ठा हो रहा हो तो, उस अतिरिक्त पैसे को परोपकार में लगा देना ही इंसान की समझदारी होती है।
    user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    Farmer Malhargarh, Mandsaur•
    4 hrs ago
  • कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी का आरोप, कांग्रेस नेता नवकृष्ण पाटिल और पुत्र आदित्य पाटिल पर सवाल कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता नवकृष्ण पाटिल और उनके पुत्र आदित्य पाटिल ने कवरेज कर रहे पत्रकार को धक्का दिया और अभद्र व्यवहार किया। घटना को लेकर पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने के अधिकार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना की विस्तृत जानकारी और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है। मंदसौर
    1
    कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी का आरोप, कांग्रेस नेता नवकृष्ण पाटिल और पुत्र आदित्य पाटिल पर सवाल
कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता नवकृष्ण पाटिल और उनके पुत्र आदित्य पाटिल ने कवरेज कर रहे पत्रकार को धक्का दिया और अभद्र व्यवहार किया। घटना को लेकर पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने के अधिकार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना की विस्तृत जानकारी और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है।
मंदसौर
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • कलेक्टर कार्यालय, कोर्ट, जनपद पंचायत और तहसील जाने का प्रमुख मार्ग बंद होने से बढ़ सकती है परेशानी नीमच। शहर के महत्वपूर्ण गोमाबाई रोड को अगले 10 दिनों तक बंद करने की बात सामने आई है। KK गुप्ता कंस्ट्रक्शन के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि कलेक्टर साहब ने ही रास्ता बंद करने को कहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इसी मार्ग से कलेक्टर कार्यालय, न्यायालय, जनपद पंचायत और तहसील सहित कई सरकारी कार्यालयों तक अधिकारी और आमजन पहुंचते हैं। वहीं, वर्तमान में त्योहारों का समय होने से बाजारों में लोगों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। ऐसे में प्रमुख मार्ग को 10 दिनों तक बंद करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और नागरिकों को परेशानी होने की आशंका है। अब सवाल यह है कि मार्ग बंद करने का लिखित आदेश कहां है और वैकल्पिक रास्ते की क्या व्यवस्था की गई है? जिला प्रशासन को मामले में स्थिति स्पष्ट कर आमजन की सुविधा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करना चाहिए।
    1
    कलेक्टर कार्यालय, कोर्ट, जनपद पंचायत और तहसील जाने का प्रमुख मार्ग बंद होने से बढ़ सकती है परेशानी
नीमच। शहर के महत्वपूर्ण गोमाबाई रोड को अगले 10 दिनों तक बंद करने की बात सामने आई है। KK गुप्ता कंस्ट्रक्शन के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि कलेक्टर साहब ने ही रास्ता बंद करने को कहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
इसी मार्ग से कलेक्टर कार्यालय, न्यायालय, जनपद पंचायत और तहसील सहित कई सरकारी कार्यालयों तक अधिकारी और आमजन पहुंचते हैं। वहीं, वर्तमान में त्योहारों का समय होने से बाजारों में लोगों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। ऐसे में प्रमुख मार्ग को 10 दिनों तक बंद करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और नागरिकों को परेशानी होने की आशंका है।
अब सवाल यह है कि मार्ग बंद करने का लिखित आदेश कहां है और वैकल्पिक रास्ते की क्या व्यवस्था की गई है? जिला प्रशासन को मामले में स्थिति स्पष्ट कर आमजन की सुविधा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करना चाहिए।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • MP News - मन्दसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता:- अवैध हथियारों की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 700 जिंदा कारतूस जब्त मन्दसौर। मन्दसौर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मन्दसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मालीपुरा तिराहा पर कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला और चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उनि धर्मेश यादव की टीम ने यह कार्यवाही की है। चौकी भैसोदामण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मालीपुरा तिराहा पर 04 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई। मौके से 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 700 जिंदा राउण्ड कीमती 3,15,000 रुपये व 02 पिस्टल कीमती 40,000 रुपये व 04 एन्ड्रायड मोबाईल फोन कीमती 71,000 रुपये जब्त करने में सफलता हासिल की। आरोपीगण उक्त अवैध हथियार व कारतूस कहाँ से लाये थे और कहाँ पर सप्लाई करते थे, इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपीगणों के बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल व काल डिटेल के आधार पर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। जब्त मश्रुका - 01. पिस्टल 02 नग कीमती 40 हजार रूपये। 02. जिन्दा 700 राउण्ड (कारतूस) कीमती 03 लाख 15 हजार रूपये। 03. एन्ड्रायड 04 मोबाईल फोन कुल कीमती 71 हजार रूपये। *गिरफ्तार आरोपीगण -* 01. आदिल मिर्जा पिता कल्लु बेग जाति मिर्जा उम्र 22 साल निवासी जवाहर कालोनी भवानीमण्डी (राज.) 02. रिहान पिता आजाद खान उम्र 19 साल निवासी मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) 03. इरफान पिता फरमान अली उम्र 28 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर 04. फरमान अली पिता सुलेमान अली उम्र 76 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर आरोपीगणों का आपराधिक रिकॉर्ड - फरमान अली और इरफान के विरुद्ध थाना सीतामऊ में अपराध क्रमांक 358/19 धारा 323, 506, 34 भादवि 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va एससी एसटी एक्ट के तहत पूर्व में प्रकरण दर्ज है। सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, प्रधान आरक्षक अतीम गौड़, आरक्षक जितेन्द्र कोठे (मुख्य भूमिका), आरक्षक बहादुर भूरिया व टीम भानपुरा का सराहनीय योगदान रहा। DD Today न्यूज से मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट बाइट --- पुलिस अधीक्षक एसपी विनोद कुमार मीणा
    1
    MP News - मन्दसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता:- अवैध हथियारों की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 700 जिंदा कारतूस जब्त
मन्दसौर। मन्दसौर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मन्दसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मालीपुरा तिराहा पर कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला और चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उनि धर्मेश यादव की टीम ने यह कार्यवाही की है।
चौकी भैसोदामण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मालीपुरा तिराहा पर 04 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई। मौके से 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 700 जिंदा राउण्ड कीमती 3,15,000 रुपये व 02 पिस्टल कीमती 40,000 रुपये व 04 एन्ड्रायड मोबाईल फोन कीमती 71,000 रुपये जब्त करने में सफलता हासिल की।
आरोपीगण उक्त अवैध हथियार व कारतूस कहाँ से लाये थे और कहाँ पर सप्लाई करते थे, इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपीगणों के बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल व काल डिटेल के आधार पर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
जब्त मश्रुका -
01. पिस्टल 02 नग कीमती 40 हजार रूपये।
02. जिन्दा 700 राउण्ड (कारतूस) कीमती 03 लाख 15 हजार रूपये।
03. एन्ड्रायड 04 मोबाईल फोन कुल कीमती 71 हजार रूपये।
*गिरफ्तार आरोपीगण -*
01. आदिल मिर्जा पिता कल्लु बेग जाति मिर्जा उम्र 22 साल निवासी जवाहर कालोनी भवानीमण्डी (राज.)
02. रिहान पिता आजाद खान उम्र 19 साल निवासी मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
03. इरफान पिता फरमान अली उम्र 28 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर 
04. फरमान अली पिता सुलेमान अली उम्र 76 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर 
आरोपीगणों का आपराधिक रिकॉर्ड -
फरमान अली और इरफान के विरुद्ध थाना सीतामऊ में अपराध क्रमांक 358/19 धारा 323, 506, 34 भादवि 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va एससी एसटी एक्ट के तहत पूर्व में प्रकरण दर्ज है।
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, प्रधान आरक्षक अतीम गौड़, आरक्षक जितेन्द्र कोठे (मुख्य भूमिका), आरक्षक बहादुर भूरिया व टीम भानपुरा का सराहनीय योगदान रहा।
DD Today न्यूज से मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट
बाइट --- पुलिस अधीक्षक एसपी विनोद कुमार मीणा
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों के चुनाव परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यहां सीधा मुकाबला योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के नतीजों और मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है. सपा उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश ने निशाना साधा, वहीं आगरा और वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशियों की जीत व बढ़त से सियासी तापमान बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर मतगणना में घपला करके गोरखपुर के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. आधिकारिक परिणामों में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि वाराणसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव विजयी रहे हैं. आगरा खंड शिक्षक सीट पर द्वितीय वरीयता की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट से नहीं बल्कि खोट से चुनाव जीत रही है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रेक्षक व रिर्टनिंग ऑफिसर/मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में संपन्न हुई।
    1
    उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों के चुनाव परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यहां सीधा मुकाबला योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के नतीजों और मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है. सपा उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश ने निशाना साधा, वहीं आगरा और वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशियों की जीत व बढ़त से सियासी तापमान बढ़ गया है.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर मतगणना में घपला करके गोरखपुर के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. आधिकारिक परिणामों में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि वाराणसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव विजयी रहे हैं. आगरा खंड शिक्षक सीट पर द्वितीय वरीयता की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट से नहीं बल्कि खोट से चुनाव जीत रही है.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रेक्षक व रिर्टनिंग ऑफिसर/मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में संपन्न हुई।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    19 hrs ago
  • *शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगर खेड़ी गांव में बनाया जा रहा था नकली दूध किया जा रहा था लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ मन्दसौर..शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरखेड़ी गांव में नकली दूध बनाने की फेक्ट्री की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी,बड़ी मात्रा में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी मौके से पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपी फरार हो गए, परंतु नकली दूध बनाने की सामग्री पुलिस द्वारा जप्त कर ली गई। नकली दूध बनाने में काम में लिए जाने वाली सामग्री मौके से पाम आयल मिल्क पाउडर एवं अन्य सामग्रियों के साथ काफी मात्रा में जप्त किया इसका इस्तेमाल कर दूध बनाया जा रहा था लोगों के स्वास्थ्य के साथ चंद रूपयो के लालची लोग खिलवाड़ करते हुए बना रहे थे ,पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर कार्रवाई की गई एस डीओ पी दिनेश प्रजापति द्वारा दी गई, जानकारी शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र सहित शासन की टीम ने की कार्रवाई
    1
    *शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगर खेड़ी गांव में बनाया जा रहा था नकली दूध किया जा रहा था लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
मन्दसौर..शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरखेड़ी गांव में नकली दूध बनाने की फेक्ट्री की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी,बड़ी मात्रा में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी मौके से पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपी फरार हो गए, परंतु नकली दूध बनाने की सामग्री पुलिस द्वारा जप्त कर ली गई। नकली दूध बनाने में काम में लिए जाने वाली सामग्री मौके से पाम आयल मिल्क पाउडर एवं अन्य सामग्रियों के साथ काफी मात्रा में जप्त किया इसका इस्तेमाल कर दूध बनाया जा रहा था लोगों के स्वास्थ्य के साथ चंद रूपयो के लालची लोग खिलवाड़ करते हुए बना रहे थे ,पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर कार्रवाई की गई एस डीओ पी दिनेश प्रजापति द्वारा दी गई, जानकारी शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र सहित शासन की टीम ने की कार्रवाई
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वंदे भारत न्यूज चैनल व पेपर जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर भारत के लिए गर्व का पल! 🇮🇳 फ्लाईदुबई घटना के दौरान उनकी बहादुरी के लिए UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छर को प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद II से सम्मानित किया सच में एक बहुत ही सम्मान के हकदार! 💐 वंदे भारत न्यूज चैनल व पेपर जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर भारत के लिए गर्व का पल! 🇮🇳 फ्लाईदुबई घटना के दौरान उनकी बहादुरी के लिए UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छर को प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद II से सम्मानित किया सच में एक बहुत ही सम्मान के हकदार! 💐
    1
    वंदे भारत न्यूज चैनल व पेपर जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर 

भारत के लिए गर्व का पल! 🇮🇳

फ्लाईदुबई घटना के दौरान उनकी बहादुरी के लिए UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छर को प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद II से सम्मानित किया

सच में एक बहुत ही सम्मान के हकदार! 💐
वंदे भारत न्यूज चैनल व पेपर जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर 
भारत के लिए गर्व का पल! 🇮🇳
फ्लाईदुबई घटना के दौरान उनकी बहादुरी के लिए UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छर को प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद II से सम्मानित किया
सच में एक बहुत ही सम्मान के हकदार! 💐
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नीमच में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त ओवरलोडिंग, बिना बीमा और फिटनेस के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई, 20 हजार 900 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने 28 अक्टूबर को महू रोड पर स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह एवं टीम ने वाहनों की जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, परमिट और ओवरलोडिंग सहित विभिन्न नियमों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7 वाहनों को जब्त कर 20,900 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को ओवरलोडिंग, बिना बीमा और बिना फिटनेस वाहन संचालित करने के नियमों एवं उनके दुष्परिणामों की जानकारी भी दी गई। साथ ही आगामी समय में दस्तावेजों की कमियों को दूर करने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने ऑटो-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यातायात पुलिस ने अभिभावकों एवं स्कूल संचालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा स्कूली वाहनों के सभी दस्तावेज और सुरक्षा मानक सुनिश्चित करें।
    4
    नीमच में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

ओवरलोडिंग, बिना बीमा और फिटनेस के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई, 20 हजार 900 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित
नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने 28 अक्टूबर को महू रोड पर स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह एवं टीम ने वाहनों की जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, परमिट और ओवरलोडिंग सहित विभिन्न नियमों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7 वाहनों को जब्त कर 20,900 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को ओवरलोडिंग, बिना बीमा और बिना फिटनेस वाहन संचालित करने के नियमों एवं उनके दुष्परिणामों की जानकारी भी दी गई। साथ ही आगामी समय में दस्तावेजों की कमियों को दूर करने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
यातायात पुलिस ने ऑटो-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
यातायात पुलिस ने अभिभावकों एवं स्कूल संचालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा स्कूली वाहनों के सभी दस्तावेज और सुरक्षा मानक सुनिश्चित करें।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.