logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंझौली मोड़ से POCSO कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अपहृता भी सकुशल बरामद रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 72/26 में दर्ज BNS एवं POCSO Act के मामले के नामजद अभियुक्त सुधांशु कुमार उर्फ कैलाश कुमार, पिता दुखन भगत, ग्राम ईटार को पुलिस ने बीती रात मंझौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही इस कांड की अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। #BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #Rafiganj #PauthuThana #POCSOAct #BNS #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #Justice

14 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
14 hrs ago

मंझौली मोड़ से POCSO कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अपहृता भी सकुशल बरामद रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 72/26 में दर्ज BNS एवं POCSO Act के मामले के नामजद अभियुक्त सुधांशु कुमार उर्फ कैलाश कुमार, पिता दुखन भगत, ग्राम ईटार को पुलिस ने बीती रात मंझौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही इस कांड की अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। #BharatCrimeLiveNews #AurangabadNews #Rafiganj #PauthuThana #POCSOAct #BNS #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #Justice

More news from Bihar and nearby areas
  • 🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर, मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर! क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं? तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें। ✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन ✅ लाइफ टाइम वैधता ✅ कोई कमीशन नहीं ✅ कोई मासिक शुल्क नहीं ✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं ✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें ✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें आज का समय डिजिटल पहचान का है। आपका हुनर ही आपकी पहचान है। 💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर 💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान 💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर रजिस्ट्रेशन करें: LABOUR ADDAA मेरा काम — मेरी पहचान
    1
    🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर,
मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर!

क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं?

तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें।

✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन
✅ लाइफ टाइम वैधता
✅ कोई कमीशन नहीं
✅ कोई मासिक शुल्क नहीं
✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं
✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें
✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें

आज का समय डिजिटल पहचान का है।
आपका हुनर ही आपकी पहचान है।

💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर
💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान
💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर

रजिस्ट्रेशन करें:

LABOUR ADDAA
मेरा काम — मेरी पहचान
    user_Labour addaa.
    Labour addaa.
    Plumber Aurangabad, Bihar•
    9 hrs ago
  • सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे के अखंड हरे राम-हरे कृष्ण हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरिकीर्तन आरंभ होते ही पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। आचार्य बाचस द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि यजमान सह पुजारी मनोज कुमार सिंह ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूजा-अर्चना में सहयोग करने वालों में रुपेश सिंह, सुबोध सिंह, जयकांत पांडे, बम-बम सिंह, मनोज सिंह (शिक्षक), संजय शर्मा, भरत दुबे, बुटन पांडे, कुम्हार सिंह, दिपेश्वर सिंह, ललन सिंह, शुभम द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, जितुराज द्विवेदी, सहेंदर सिंह, प्रेम सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भगवान के नाम-स्मरण में लीन दिखाई दिए।
    1
    सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण
सिंघड़ा गांव में 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण
कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 48 घंटे के अखंड हरे राम-हरे कृष्ण हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरिकीर्तन आरंभ होते ही पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।
आचार्य बाचस द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि यजमान सह पुजारी मनोज कुमार सिंह ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
पूजा-अर्चना में सहयोग करने वालों में रुपेश सिंह, सुबोध सिंह, जयकांत पांडे, बम-बम सिंह, मनोज सिंह (शिक्षक), संजय शर्मा, भरत दुबे, बुटन पांडे, कुम्हार सिंह, दिपेश्वर सिंह, ललन सिंह, शुभम द्विवेदी, राजकुमार द्विवेदी, जितुराज द्विवेदी, सहेंदर सिंह, प्रेम सिंह एवं प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भगवान के नाम-स्मरण में लीन दिखाई दिए।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समीक्षा की हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक की
    1
    हसपुरा औरंगाबाद बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची की समीक्षा की
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची को लेकर समीक्षा बैठक की
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • *हंटरगंज को अलविदा कह गए प्रभात कुमार,लेकिन अपनी कार्यशैली की ऐसी छाप छोड़ गए जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे,* *ईमानदार छवि, अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों से आत्मीय व्यवहार ने बनाया जनता का भरोसेमंद पुलिस अधिकारी* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): चतरा पुलिस अधीक्षक के प्रशासनिक आदेश के तहत हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर नए थाना प्रभारी की नियुक्ति का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रभात कुमार की विदाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल एक थाना प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि कानून के प्रति समर्पित और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी की पहचान बनाई। अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली ने जहां असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा किया, वहीं आम लोगों के लिए थाना अधिक सुलभ और भरोसेमंद बना।हत्या, चोरी, भूमि विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई हो या फिर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की चुनौती—हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी गंभीरता और दक्षता के साथ निभाया। कई अवसरों पर उनकी सक्रियता और नेतृत्व की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की।हंटरगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का ऐसा रिश्ता कायम करने का प्रयास किया, जिसे क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनकी कार्यशैली ने यह संदेश दिया कि सख्ती और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती है।पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्यों से ऐसी पहचान छोड़ जाते हैं, जो केवल सरकारी अभिलेखों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लोगों की यादों में भी दर्ज हो जाती है। हंटरगंज में प्रभात कुमार का कार्यकाल भी ऐसे ही कार्यकालों में गिना जाएगा।अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश पर टिकी हैं कि हंटरगंज थाना की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि प्रभात कुमार ने अपने कार्य और व्यवहार से जो विश्वास अर्जित किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
    1
    *हंटरगंज को अलविदा कह गए प्रभात कुमार,लेकिन अपनी कार्यशैली की ऐसी छाप छोड़ गए जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे,*

*ईमानदार छवि, अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों से आत्मीय व्यवहार ने बनाया जनता का भरोसेमंद पुलिस अधिकारी*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज (चतरा): चतरा पुलिस अधीक्षक के प्रशासनिक आदेश के तहत हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर नए थाना प्रभारी की नियुक्ति का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रभात कुमार की विदाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल एक थाना प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि कानून के प्रति समर्पित और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी की पहचान बनाई। अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली ने जहां असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा किया, वहीं आम लोगों के लिए थाना अधिक सुलभ और भरोसेमंद बना।हत्या, चोरी, भूमि विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई हो या फिर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की चुनौती—हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी गंभीरता और दक्षता के साथ निभाया। कई अवसरों पर उनकी सक्रियता और नेतृत्व की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की।हंटरगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का ऐसा रिश्ता कायम करने का प्रयास किया, जिसे क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनकी कार्यशैली ने यह संदेश दिया कि सख्ती और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती है।पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्यों से ऐसी पहचान छोड़ जाते हैं, जो केवल सरकारी अभिलेखों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लोगों की यादों में भी दर्ज हो जाती है। हंटरगंज में प्रभात कुमार का कार्यकाल भी ऐसे ही कार्यकालों में गिना जाएगा।अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश पर टिकी हैं कि हंटरगंज थाना की जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि प्रभात कुमार ने अपने कार्य और व्यवहार से जो विश्वास अर्जित किया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए
    1
    सभी को सचेत हो जाइए कितने अधिकारी पदाधिकारी सत्ता पर बैठे उन सभी दलालों को कहना चाहता हूं की जल्दी-जल्दी अपना कार्य पूरा कर लीजिए
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • 🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर, मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर! क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं? तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें। ✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन ✅ लाइफ टाइम वैधता ✅ कोई कमीशन नहीं ✅ कोई मासिक शुल्क नहीं ✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं ✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें ✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें आज का समय डिजिटल पहचान का है। आपका हुनर ही आपकी पहचान है। 💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर 💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान 💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर रजिस्ट्रेशन करें: LABOUR ADDAA मेरा काम — मेरी पहचान
    1
    🚀 होगा हर कारीगर आत्मनिर्भर,
मिलेगा घर बैठे काम के लिए ऑर्डर!

क्या आप प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर, ड्राइवर या किसी अन्य काम के कुशल कारीगर हैं?

तो आज ही Labour Addaa से जुड़ें।

✅ सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन
✅ लाइफ टाइम वैधता
✅ कोई कमीशन नहीं
✅ कोई मासिक शुल्क नहीं
✅ कोई सर्विस चार्ज नहीं
✅ अपने काम की फोटो अपलोड करें
✅ सीधे ग्राहकों से जुड़ें

आज का समय डिजिटल पहचान का है।
आपका हुनर ही आपकी पहचान है।

💪 हर कारीगर होगा आत्मनिर्भर
💪 हर मेहनतकश को मिलेगा सम्मान
💪 घर बैठे मिलेंगे काम के अवसर

रजिस्ट्रेशन करें:

LABOUR ADDAA
मेरा काम — मेरी पहचान
    user_Labour addaa.
    Labour addaa.
    Plumber Aurangabad, Bihar•
    9 hrs ago
  • बलार मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के बलार मोड़ ईदगाह के पास सोमवार को को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मो. तौफीक आलम (निवासी बटूरी) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान संदीप कुमार (निवासी आमस) एवं मो. मंसूर (निवासी बटूरा) के रूप में की गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कासमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मो. तौफीक आलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #RoadAccident #Kasma #Rafiganj #Aurangabad #BiharNews #AccidentNews #Huch
    1
    बलार मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के बलार मोड़ ईदगाह के पास सोमवार को को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान मो. तौफीक आलम (निवासी बटूरी) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान संदीप कुमार (निवासी आमस) एवं मो. मंसूर (निवासी बटूरा) के रूप में की गई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कासमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मो. तौफीक आलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #RoadAccident #Kasma #Rafiganj #Aurangabad #BiharNews #AccidentNews #Huch
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.