logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांसाबेल मुख्य चौक पर हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ कांसाबेल मुख्य चौक पर हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ

12 hrs ago
user_Ibnul khan
Ibnul khan
Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

कांसाबेल मुख्य चौक पर हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ कांसाबेल मुख्य चौक पर हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंबिकापुर, 02 अप्रैल 2026 (सरगुजा) जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को घर में ही गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर खुर्द निवासी मिथलेश कुजूर ने लगभग एक सप्ताह पहले गांव के ही बृजलाल अगरिया की लाठी से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को घर में पहले से बने सुअर पालने के गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 मार्च की रात मिथलेश कुजूर स्वयं थाना गांधीनगर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने शव छिपाने का स्थान बताया। तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कर शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान ग्रामीणों ने बृजलाल अगरिया के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से अक्सर मिलना-जुलना था, जिसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। घटना वाले दिन भी दोनों को साथ देखकर आरोपी ने आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, फावड़ा, खून लगे कपड़े और टूटा हुआ मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
    1
    अंबिकापुर, 02 अप्रैल 2026 (सरगुजा)
जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को घर में ही गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर खुर्द निवासी मिथलेश कुजूर ने लगभग एक सप्ताह पहले गांव के ही बृजलाल अगरिया की लाठी से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को घर में पहले से बने सुअर पालने के गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 31 मार्च की रात मिथलेश कुजूर स्वयं थाना गांधीनगर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने शव छिपाने का स्थान बताया। तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कर शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान ग्रामीणों ने बृजलाल अगरिया के रूप में की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से अक्सर मिलना-जुलना था, जिसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। घटना वाले दिन भी दोनों को साथ देखकर आरोपी ने आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, फावड़ा, खून लगे कपड़े और टूटा हुआ मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को बैंगलूरू से गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है,थाना पुसौर क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख 28 हजार रुपये की ठगी की गई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड कराई है और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड बाद अब पुसौर पुलिस द्वारा ज्युडिसिल रिमांड लिया गया है। ‎♦️मामले में पुसौर थाने में अज्ञात मोबइल नंबर के धारकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 318(4)  BNS, 66(D) IT ACT  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ‎ ‎🔹 गिरफ्तार आरोपी- ‎♦️1. विग्नेश पी. पिता ए. प्रकाश ‎♦️2स्टीफन थॉमस ‎ फरार आरोपी - फिरोज खान उर्फ डॉम्निक ‎बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा, पुलिस जाँच में जुटी है। ‎ ‎एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी और प्रोफेशनल तरीके से इस केस को सोल्व किया  गया, साइबर ठगी मामलों में जागरूकता ही से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है”
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को बैंगलूरू से गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है,थाना पुसौर क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख 28 हजार रुपये की ठगी की गई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड कराई है और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड बाद अब पुसौर पुलिस द्वारा ज्युडिसिल रिमांड लिया गया है।
‎♦️मामले में पुसौर थाने में अज्ञात मोबइल नंबर के धारकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 318(4)  BNS, 66(D) IT ACT  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
‎
‎🔹 गिरफ्तार आरोपी-
‎♦️1. विग्नेश पी. पिता ए. प्रकाश
‎♦️2स्टीफन थॉमस
‎
फरार आरोपी - फिरोज खान उर्फ डॉम्निक
‎बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा, पुलिस जाँच में जुटी है।
‎
‎एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी और प्रोफेशनल तरीके से इस केस को सोल्व किया  गया, साइबर ठगी मामलों में जागरूकता ही से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है”
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    7 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमिल टोप्पो को गुरुवार को छेरियाटोंगरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई थी। मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कमिल टोप्पो के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों रोजगार के लिए बेंगलुरु गए थे, जहां उनके बीच आर्थिक लेन-देन हुआ था। गांव लौटने के बाद कमिल बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है, जब राजेंद्र मिंज अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ टमाटर खरीदने डीपाखोइर गया था। इसी दौरान नशे की हालत में कमिल टोप्पो एक नाबालिग किशोर को साथ लेकर पहुंचा और राजेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस निर्मम हत्या की पूरी वारदात राजेंद्र की बेटी के सामने ही हुई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त खून लगा पुटकल डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग किशोर पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमिल टोप्पो को गुरुवार को छेरियाटोंगरी जंगल से  गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई थी। मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कमिल टोप्पो के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों रोजगार के लिए बेंगलुरु गए थे, जहां उनके बीच आर्थिक लेन-देन हुआ था। गांव लौटने के बाद कमिल बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।
घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है, जब राजेंद्र मिंज अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ टमाटर खरीदने डीपाखोइर गया था। इसी दौरान नशे की हालत में कमिल टोप्पो एक नाबालिग किशोर को साथ लेकर पहुंचा और राजेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस निर्मम हत्या की पूरी वारदात राजेंद्र की बेटी के सामने ही हुई।
हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त खून लगा पुटकल डंडा भी बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग किशोर पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरसलोया में आयोजित चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव इस वर्ष भक्ति, आस्था, परंपरा, सांस्कृतिक उल्लास एवं सामाजिक एकता के अभूतपूर्व संगम के रूप में देखने को मिला। चार दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामवासी बल्कि आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ प्रातः कालीन बेला में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं घंटों की पवित्र ध्वनि के साथ हुआ। यज्ञ मंडप में आचार्य पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आहुति अर्पित की और अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक चरम पर पहुँचा दिया। यजमान के रूप में स्मृति कुमार सोनी अपनी धर्मपत्नी के साथ यज्ञ महोत्सव में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं पूर्ण समर्पण भाव के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय सहभागिता निभाई। हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं अन्य वैदिक विधियों में उन्होंने विधिवत आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनकी भक्ति एवं समर्पण ने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमामय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया।महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः लगभग 4 बजे माँ काली की भव्य मोहड़ा (झांकी) निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। माँ काली के उग्र एवं दिव्य स्वरूप का सजीव चित्रण, भगवान शिव पर चरण रखे हुए उनकी अद्भुत प्रस्तुति और आकर्षक सजावट ने ऐसा आभास कराया मानो साक्षात देवी-देवता धरती पर अवतरित हो गए हों। *“जय माँ काली”* एवं *“हर हर महादेव”* के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन से पूर्व जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में समलपुर कीर्तन मंडली द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात भव्य नगर कीर्तन एवं रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सुसज्जित रथ पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को विराजमान कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। फूलों, रंगीन लाइटों एवं पारंपरिक सजावट से सुसज्जित यह रथ अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक प्रतीत हो रहा था। रथ के साथ-साथ कीर्तन मंडलियां, झांकियां एवं सैकड़ों श्रद्धालु हरि नाम संकीर्तन करते हुए नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे। *“राधे-राधे”, “हरे कृष्ण”* एवं *“जय श्री राधे”* के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन के साथ-साथ पारंपरिक कीचड़ खेल का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का नया रंग भर दिया। इससे पूर्व राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी एवं मटकी-दही फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद सभी ग्रामीण, बच्चे, युवक-युवतियां कीचड़ खेल में शामिल होकर हंसी-खुशी के साथ आनंद लेते नजर आए। यह दृश्य भाईचारे, एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण बना। इसके साथ ही रीऊं कीर्तन मंडली (श्री गणेश) के प्रमुख कलाकारों को दिलीप पंडा, महावीर सोनी, लखेश्वर पंडा एवं सच्चिदानंद सोनी द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों के भक्ति-भाव एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की गई। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया। इस व्यवस्था में नव युवक संघ बरसलोया एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड हरि नाम संकीर्तन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। साथ ही आकर्षक मेले का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनोरंजन का आनंद उठाया। _इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी एवं आचार्य लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा तथा मानस रंजन पंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए।_ *_आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पुरन कुमार साहु, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहू एवं सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू ने पूरे आयोजन के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त संरक्षक ओमप्रकाश साहू, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनकार, रोहित सिंह एवं राधेश्याम सोनी का विशेष सहयोग रहा। वहीं सदस्यगण सखिंदर ओहदार, सूरज सोनी, दीपक साहू, सानू सोनी, अविनाश पंडा, महावीर सोनी तथा केरसई के पंडित इंद्र शंकर झा की भी सराहनीय उपस्थिति एवं योगदान देखने को मिला। साथ ही अन्य ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इस महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।_* इस प्रकार भक्ति, आस्था, परंपरा, संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव शांतिपूर्ण, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।
    1
    कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरसलोया में आयोजित चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव इस वर्ष भक्ति, आस्था, परंपरा, सांस्कृतिक उल्लास एवं सामाजिक एकता के अभूतपूर्व संगम के रूप में देखने को मिला। चार दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामवासी बल्कि आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ प्रातः कालीन बेला में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं घंटों की पवित्र ध्वनि के साथ हुआ। यज्ञ मंडप में आचार्य पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आहुति अर्पित की और अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक चरम पर पहुँचा दिया। यजमान के रूप में स्मृति कुमार सोनी अपनी धर्मपत्नी के साथ यज्ञ महोत्सव में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं पूर्ण समर्पण भाव के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय सहभागिता निभाई। हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं अन्य वैदिक विधियों में उन्होंने विधिवत आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनकी भक्ति एवं समर्पण ने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमामय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया।महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः लगभग 4 बजे माँ काली की भव्य मोहड़ा (झांकी) निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। माँ काली के उग्र एवं दिव्य स्वरूप का सजीव चित्रण, भगवान शिव पर चरण रखे हुए उनकी अद्भुत प्रस्तुति और आकर्षक सजावट ने ऐसा आभास कराया मानो साक्षात देवी-देवता धरती पर अवतरित हो गए हों। *“जय माँ काली”* एवं *“हर हर महादेव”* के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन से पूर्व जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में समलपुर कीर्तन मंडली द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात भव्य नगर कीर्तन एवं रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सुसज्जित रथ पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को विराजमान कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। फूलों, रंगीन लाइटों एवं पारंपरिक सजावट से सुसज्जित यह रथ अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक प्रतीत हो रहा था। रथ के साथ-साथ कीर्तन मंडलियां, झांकियां एवं सैकड़ों श्रद्धालु हरि नाम संकीर्तन करते हुए नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे। *“राधे-राधे”, “हरे कृष्ण”* एवं *“जय श्री राधे”* के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन के साथ-साथ पारंपरिक कीचड़ खेल का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का नया रंग भर दिया। इससे पूर्व राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी एवं मटकी-दही फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद सभी ग्रामीण, बच्चे, युवक-युवतियां कीचड़ खेल में शामिल होकर हंसी-खुशी के साथ आनंद लेते नजर आए। यह दृश्य भाईचारे, एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण बना। इसके साथ ही रीऊं कीर्तन मंडली (श्री गणेश) के प्रमुख कलाकारों को दिलीप पंडा, महावीर सोनी, लखेश्वर पंडा एवं सच्चिदानंद सोनी द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों के भक्ति-भाव एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की गई। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया। इस व्यवस्था में नव युवक संघ बरसलोया एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड हरि नाम संकीर्तन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। साथ ही आकर्षक मेले का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनोरंजन का आनंद उठाया।
_इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी एवं आचार्य लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा तथा मानस रंजन पंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए।_
*_आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पुरन कुमार साहु, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहू एवं सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू ने पूरे आयोजन के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त संरक्षक ओमप्रकाश साहू, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनकार, रोहित सिंह एवं राधेश्याम सोनी का विशेष सहयोग रहा। वहीं सदस्यगण सखिंदर ओहदार, सूरज सोनी, दीपक साहू, सानू सोनी, अविनाश पंडा, महावीर सोनी तथा केरसई के पंडित इंद्र शंकर झा की भी सराहनीय उपस्थिति एवं योगदान देखने को मिला। साथ ही अन्य ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इस महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।_*
इस प्रकार भक्ति, आस्था, परंपरा, संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव शांतिपूर्ण, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ प्रखण्ड में सर्व हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकली जय श्री राम, बजरंग बली की जय की जयकारों से गूंज उठा पुरा शंकरगढ़ प्रखण्ड सरधालुओं ने पे जल और मिष्ठान और भंडारा वितरण किया आपको बताते चले हनुमान मन्दिर में हनुमान चालीस और महाआरती भी किया जिसमें शंकरगढ़ प्रखण्ड के सर्व हिंदू संगठन के सभी पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में हिंदू युवक सामिल रहे।
    1
    बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ प्रखण्ड में सर्व हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकली जय श्री राम, बजरंग बली की जय की जयकारों से गूंज उठा पुरा शंकरगढ़ प्रखण्ड सरधालुओं ने पे जल और मिष्ठान और भंडारा वितरण किया आपको बताते चले हनुमान मन्दिर में हनुमान चालीस और महाआरती भी किया जिसमें शंकरगढ़ प्रखण्ड के सर्व हिंदू संगठन के सभी पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में हिंदू युवक सामिल रहे।
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • हनुमान जयंती के अवसर पर अंबिकापुर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे और देर रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। भक्तों ने भगवान हनुमान को सिंदूर, नारियल और लड्डू अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, और "जय श्री राम" व "बजरंगबली की जय" के जयकारों से अंबिकापुर गूंज उठा।
    3
    हनुमान जयंती के अवसर पर अंबिकापुर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे और देर रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा।
मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। भक्तों ने भगवान हनुमान को सिंदूर, नारियल और लड्डू अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई।
इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, और "जय श्री राम" व "बजरंगबली की जय" के जयकारों से अंबिकापुर गूंज उठा।
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिले में ड्यूटी के दौरान एक आरक्षी की आकस्मिक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा कोर्ट गार्ड में प्रतिनियुक्त आरक्षी संख्या 804 श्यामलाल मुर्मु 2 अप्रैल को कोर्ट परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मृत्यु हो गई।इस दुखद घटना के बाद 3 अप्रैल को पुलिस केंद्र सिमडेगा में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां समस्त पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस अधीक्षक ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की गई, जिससे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया गया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई और उसे उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
    1
    सिमडेगा:- जिले में ड्यूटी के दौरान एक आरक्षी की आकस्मिक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा कोर्ट गार्ड में प्रतिनियुक्त आरक्षी संख्या 804 श्यामलाल मुर्मु 2 अप्रैल को कोर्ट परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मृत्यु हो गई।इस दुखद घटना के बाद 3 अप्रैल को पुलिस केंद्र सिमडेगा में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां समस्त पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस अधीक्षक ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की गई, जिससे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया गया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई और उसे उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर चैनपुर मुख्यालय अंतर्गत बेन्दोरा गांव में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए गुरुवार रात आठ बजे परिजनों ने बताया कि अनुग्रह सौरभ तिग्गा (पच्चीस वर्ष) और उसके पिता ज्ञान प्रकाश तिग्गा (पैंतालीस वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय दोनों नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रभात की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। घायल के बड़े पिता ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा है और नशे की स्थिति में अक्सर झगड़ा बढ़ जाता था।
    1
    बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर
चैनपुर मुख्यालय अंतर्गत बेन्दोरा गांव में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए गुरुवार रात आठ बजे परिजनों ने बताया कि अनुग्रह सौरभ तिग्गा (पच्चीस वर्ष) और उसके पिता ज्ञान प्रकाश तिग्गा (पैंतालीस वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय दोनों नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने तत्काल एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रभात की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।
घायल के बड़े पिता ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा है और नशे की स्थिति में अक्सर झगड़ा बढ़ जाता था।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • 🎬 नमस्कार… आप सुन रहे हैं छत्तीसगढ़ का पहरेदार… आज की ये खबर सिर्फ एक घटना नहीं है… ये एक सवाल है… एक शक है… और शायद… एक बहुत बड़ा सच… जिसे छुपाया जा रहा है! 🚨 “अम्बिकापुर का संजय पार्क बना मौत का मैदान… 15 हिरणों की रहस्यमयी मौत… क्या सच में कुत्तों ने किया हमला… या कहानी कुछ और है?” बीती रात… अंधेरे में… संजय पार्क के अंदर कुछ ऐसा हुआ… जिसने सुबह हर किसी को हिला कर रख दिया… जमीन पर बिखरे पड़े थे हिरणों के शव… कुछ तड़प रहे थे… कुछ दम तोड़ चुके थे… और संख्या… एक… दो… नहीं… 👉 पूरे 15 हिरण! दावा किया जा रहा है — 👉 आवारा कुत्तों ने हमला किया… लेकिन सवाल ये है — जब जंगल का शेर भी हर बार शिकार में सफल नहीं होता… तो क्या आवारा कुत्ते एक ही रात में 15 हिरणों को मार सकते हैं? या… हमें कुछ और कहानी सुनाई जा रही है? ⚠️ ये सिर्फ हमला नहीं… 👉 ये लापरवाही है… या सच्चाई छुपाने की कोशिश? 👉 पार्क की सुरक्षा कहां थी? 👉 जाली पहले से टूटी क्यों थी? 👉 और घटना के बाद ही उसे क्यों ठीक किया गया? हमारी टीम जब मौके पर पहुंची… तो तस्वीर कुछ और ही थी… 👉 CCTV कैमरे मौजूद… लेकिन जाली पहले से टूटी हुई! 👉 और अब… टीन की शीट लगाकर ढक दिया गया है… 👉 क्या ये सबूत मिटाने की कोशिश है? 📄 RTI कार्यकर्ता सुमित कुमार का कहना है — 👉 “RTI से इस पूरे मामले का सच सामने आ सकता है!” अब असली सच छिपा है — 📹 CCTV फुटेज में… 📄 और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में… जब अधिकारी से सवाल किया गया… तो जवाब मिला — 👉 “मुझे जानकारी नहीं है… मैं नया आया हूँ…” अब आप खुद सोचिए — 👉 क्या ये जवाब काफी है? 😔 15 बेजुबान हिरण… आज उनकी मौत सिस्टम पर सवाल बनकर खड़ी है! 👉 अगर आज जवाब नहीं मिला… तो कल फिर कोई ऐसी घटना होगी! 📢 इस पोस्ट को शेयर कीजिए… 👉 ताकि सच दबे नहीं! जुड़े रहिए छत्तीसगढ़ का पहरेदार के साथ… क्योंकि यहां — सच रुकता नहीं… सामने आता है! 🙏 धन्यवाद #Ambikapur #SanjayPark #ChhattisgarhNews #BreakingNews #JusticeForDeer
    1
    🎬 नमस्कार…
आप सुन रहे हैं छत्तीसगढ़ का पहरेदार…
आज की ये खबर सिर्फ एक घटना नहीं है…
ये एक सवाल है… एक शक है…
और शायद… एक बहुत बड़ा सच… जिसे छुपाया जा रहा है!
🚨 “अम्बिकापुर का संजय पार्क बना मौत का मैदान…
15 हिरणों की रहस्यमयी मौत…
क्या सच में कुत्तों ने किया हमला… या कहानी कुछ और है?”
बीती रात… अंधेरे में…
संजय पार्क के अंदर कुछ ऐसा हुआ…
जिसने सुबह हर किसी को हिला कर रख दिया…
जमीन पर बिखरे पड़े थे हिरणों के शव…
कुछ तड़प रहे थे… कुछ दम तोड़ चुके थे…
और संख्या… एक… दो… नहीं…
👉 पूरे 15 हिरण!
दावा किया जा रहा है —
👉 आवारा कुत्तों ने हमला किया…
लेकिन सवाल ये है —
जब जंगल का शेर भी हर बार शिकार में सफल नहीं होता…
तो क्या आवारा कुत्ते एक ही रात में 15 हिरणों को मार सकते हैं?
या… हमें कुछ और कहानी सुनाई जा रही है?
⚠️ ये सिर्फ हमला नहीं…
👉 ये लापरवाही है… या सच्चाई छुपाने की कोशिश?
👉 पार्क की सुरक्षा कहां थी?
👉 जाली पहले से टूटी क्यों थी?
👉 और घटना के बाद ही उसे क्यों ठीक किया गया?
हमारी टीम जब मौके पर पहुंची…
तो तस्वीर कुछ और ही थी…
👉 CCTV कैमरे मौजूद…
लेकिन जाली पहले से टूटी हुई!
👉 और अब… टीन की शीट लगाकर ढक दिया गया है…
👉 क्या ये सबूत मिटाने की कोशिश है?
📄 RTI कार्यकर्ता सुमित कुमार का कहना है —
👉 “RTI से इस पूरे मामले का सच सामने आ सकता है!”
अब असली सच छिपा है —
📹 CCTV फुटेज में…
📄 और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में…
जब अधिकारी से सवाल किया गया…
तो जवाब मिला —
👉 “मुझे जानकारी नहीं है… मैं नया आया हूँ…”
अब आप खुद सोचिए —
👉 क्या ये जवाब काफी है?
😔 15 बेजुबान हिरण…
आज उनकी मौत सिस्टम पर सवाल बनकर खड़ी है!
👉 अगर आज जवाब नहीं मिला…
तो कल फिर कोई ऐसी घटना होगी!
📢 इस पोस्ट को शेयर कीजिए…
👉 ताकि सच दबे नहीं!
जुड़े रहिए छत्तीसगढ़ का पहरेदार के साथ…
क्योंकि यहां — सच रुकता नहीं… सामने आता है!
🙏 धन्यवाद
#Ambikapur #SanjayPark #ChhattisgarhNews #BreakingNews #JusticeForDeer
    user_छत्तीसगढ़ का पहरेदार
    छत्तीसगढ़ का पहरेदार
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.