logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गया में न्याय की पहल: डीएम शशांक शुभंकर ने 133 एससी-एसटी पीड़ितों को ₹97 लाख से अधिक मुआवजा स्वीकृत गया जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 133 पीड़ितों को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी शंशाक शुभंकर ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 97,80,100 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। जिला प्रशासन के अनुसार यह राशि पीड़ितों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके आधार से लिंक बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सके। पहला आदेश – 28 फरवरी पहले आदेश के तहत 79 पीड़ितों के लिए 57,27,250 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। 15 मामले प्रथम किस्त के 64 मामले द्वितीय किस्त के दूसरा आदेश – 07 मार्च दूसरे आदेश में 54 पीड़ितों के लिए 40,52,850 रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई। 19 मामले प्रथम किस्त के 35 मामले द्वितीय किस्त के मुआवजा राशि का प्रावधान अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों को विभिन्न मामलों में सहायता राशि निर्धारित है: अपमानित करने पर: ₹1 लाख प्राथमिकी पर 25% चार्जशीट पर 50% दोष सिद्धि पर 25% गंभीर चोट/मारपीट: ₹2 लाख तक बलात्कार / सामूहिक बलात्कार: ₹5 लाख से ₹8.25 लाख तक हत्या / मृत्यु: ₹8.25 लाख आश्रितों को ₹5000 मासिक पेंशन परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रावधान डीएम का संदेश डीएम ने स्पष्ट कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों में प्रशासन पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

on 10 March
user_Vijay Kumar
Vijay Kumar
Court reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
on 10 March
d8b724e5-da7c-48bb-a38d-e4855e464890

गया में न्याय की पहल: डीएम शशांक शुभंकर ने 133 एससी-एसटी पीड़ितों को ₹97 लाख से अधिक मुआवजा स्वीकृत गया जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 133 पीड़ितों को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी शंशाक शुभंकर ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 97,80,100 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। जिला प्रशासन के अनुसार यह राशि पीड़ितों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके आधार से लिंक बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सके। पहला आदेश – 28 फरवरी पहले आदेश के तहत 79 पीड़ितों के लिए 57,27,250 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। 15 मामले प्रथम किस्त के 64 मामले द्वितीय किस्त के दूसरा

3bc5df54-003a-4598-812c-489faecb9594

आदेश – 07 मार्च दूसरे आदेश में 54 पीड़ितों के लिए 40,52,850 रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई। 19 मामले प्रथम किस्त के 35 मामले द्वितीय किस्त के मुआवजा राशि का प्रावधान अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों को विभिन्न मामलों में सहायता राशि निर्धारित है: अपमानित करने पर: ₹1 लाख प्राथमिकी पर 25% चार्जशीट पर 50% दोष सिद्धि पर 25% गंभीर चोट/मारपीट: ₹2 लाख तक बलात्कार / सामूहिक बलात्कार: ₹5 लाख से ₹8.25 लाख तक हत्या / मृत्यु: ₹8.25 लाख आश्रितों को ₹5000 मासिक पेंशन परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रावधान डीएम का संदेश डीएम ने स्पष्ट कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों में प्रशासन पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • user_User9254
    User9254
    Gurua, Gaya
    👏
    on 18 March
  • user_User3616
    User3616
    Sherghati, Gaya
    🙏
    on 10 March
More news from बिहार and nearby areas
  • जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु नल-जल योजनाओं का घर-घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया, ताकि हर घर तक शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 💧 #JalJeevanMission #Aurangabad #PublicService #GoodGovernance #WaterForAll #नलजल Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
    1
    जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु नल-जल योजनाओं का घर-घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया, ताकि हर घर तक शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 💧
#JalJeevanMission #Aurangabad #PublicService #GoodGovernance #WaterForAll #नलजल Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।
    1
    Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया
    1
    हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • अपने गांव में शिक्षा भाईचारा और एकता को मजबूत करे आए हम सब मिलकर संकल्पले की बाबा साहेब का सपनों का समाजबनाएंगे जय भीम,धन्यवाद Pinjora
    1
    अपने गांव में शिक्षा भाईचारा और एकता को मजबूत करे आए हम सब मिलकर  संकल्पले की बाबा साहेब का सपनों का समाजबनाएंगे जय भीम,धन्यवाद
Pinjora
    user_Bharat News788
    Bharat News788
    Local News Reporter जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • जहानाबाद जिले में लगातार हो रही लूट की वारदातों के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हाल ही में हुए दो अलग-अलग लूटकांडों का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया है. इसके साथ ही लूटी गई स्कूटी को खरीदने वाले एक कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. घोसी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जहानाबाद में अपराधियों ने दो प्रमुख घटनाओं को अंजाम दिया था. पहली घटना होली के समय चुनुकपुर पुल के पास हुई थी, जहां रमेश कुमार नामक व्यक्ति से मोबाइल और 3500 रुपये नकद लूट लिए गए थे. वहीं दूसरी घटना 9 अप्रैल को मननपुर मोड़ के पास घटी थी, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर नालंदा निवासी रोशन कुमार से उनकी स्कूटी और मोबाइल छीन लिया था. इन वारदातों के बाद इलाके में काफी दहशत थी और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे. लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सुरागों का सहारा लेते हुए छापेमारी की और गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ विकास कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है. इनमें लक्ष्मण और सोनू घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दीपक नालंदा और कुणाल पटना का निवासी है. इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई स्कूटी को एक कबाड़खाने में बेच दिया था. पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरोह का एक और सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है.
    1
    जहानाबाद जिले में लगातार हो रही लूट की वारदातों के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हाल ही में हुए दो अलग-अलग लूटकांडों का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया है. इसके साथ ही लूटी गई स्कूटी को खरीदने वाले एक कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है.
घोसी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जहानाबाद में अपराधियों ने दो प्रमुख घटनाओं को अंजाम दिया था. पहली घटना होली के समय चुनुकपुर पुल के पास हुई थी, जहां रमेश कुमार नामक व्यक्ति से मोबाइल और 3500 रुपये नकद लूट लिए गए थे. वहीं दूसरी घटना 9 अप्रैल को मननपुर मोड़ के पास घटी थी, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर नालंदा निवासी रोशन कुमार से उनकी स्कूटी और मोबाइल छीन लिया था. इन वारदातों के बाद इलाके में काफी दहशत थी और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे.
लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सुरागों का सहारा लेते हुए छापेमारी की और गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ विकास कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है. इनमें लक्ष्मण और सोनू घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दीपक नालंदा और कुणाल पटना का निवासी है. इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं.
पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई स्कूटी को एक कबाड़खाने में बेच दिया था. पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरोह का एक और सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है.
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    7 hrs ago
  • जहानाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऊँटा मोड़ से काको मोड़ तक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अचानक हलचल मच गई। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। खासकर व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ उपलब्ध नहीं रह गया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी गई है, ताकि उनका व्यवसाय भी चलता रहे और शहर की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने और समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    जहानाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऊँटा मोड़ से काको मोड़ तक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अचानक हलचल मच गई। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। खासकर व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ उपलब्ध नहीं रह गया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी गई है, ताकि उनका व्यवसाय भी चलता रहे और शहर की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने और समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी | शपथ ग्रहण समारोह LIVE | Breaking Ne बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत की। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जनता की उम्मीदें अब नई सरकार से जुड़ी हैं। वीडियो में देखें: ✔️ शपथ ग्रहण का पूरा दृश्य ✔️ मंच पर मौजूद बड़े नेता ✔️ पहली प्रतिक्रिया और भाषण ✔️ बिहार की राजनीति में नया मोड़ 📍 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें। 👉 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें
    1
    बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी | शपथ ग्रहण समारोह LIVE | Breaking Ne
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत की।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जनता की उम्मीदें अब नई सरकार से जुड़ी हैं।
वीडियो में देखें:
✔️ शपथ ग्रहण का पूरा दृश्य
✔️ मंच पर मौजूद बड़े नेता
✔️ पहली प्रतिक्रिया और भाषण
✔️ बिहार की राजनीति में नया मोड़
📍 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    1 day ago
  • हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एसी मिस्त्री मो. सलीम उर्फ गुड्डू की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान कोई सेफ्टी सुविधा नहीं दी गई थी। घटना के विरोध में परिजनों ने सदर अस्पताल गेट के सामने जाम कर दिया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
    1
    हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एसी मिस्त्री मो. सलीम उर्फ गुड्डू की गिरने से मौत हो गई। 
परिजनों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान कोई सेफ्टी सुविधा नहीं दी गई थी। 
घटना के विरोध में परिजनों ने सदर अस्पताल गेट के सामने जाम कर दिया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.