logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा नगर की तहसील सभागार आयोजित संपूर्ण समाधान में दर्ज की गई 36 से खेतों में से पांच का मौके पर निस्तारण 📍 संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण 📍 सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में हुआ समाधान दिवस। 📍 राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और नगर पालिका से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी। 📍 एसडीएम कर्णवीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

3 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मौदहा नगर की तहसील सभागार आयोजित संपूर्ण समाधान में दर्ज की गई 36 से खेतों में से पांच का मौके पर निस्तारण 📍 संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण 📍 सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में हुआ समाधान दिवस। 📍 राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और नगर पालिका से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी। 📍 एसडीएम कर्णवीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब, पीएम किसान सम्मान निधि में कम प्रगति पर भी जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बॉटम-10 में शामिल विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। पोषाहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम एवं संभव अभियान की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। मनरेगा, प्रोबेशन, जीरो पावर्टी और अन्य योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने को कहा गया। पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा में करीब 2.13 लाख पंजीकृत किसानों के सापेक्ष 1.56 लाख किसानों को ही लाभ मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वंचित किसानों का कारणवार चिन्हांकन कर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नियमानुसार कंपोजिट विद्यालयों में मर्ज करने, रिक्त चार एआरपी पद भरने, गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस, बायोमीट्रिक उपस्थिति व सीसीटीवी व्यवस्था अनिवार्य रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कमियां दूर करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    हमीरपुर :वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब, पीएम किसान सम्मान निधि में कम प्रगति पर भी जताई नाराजगी
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बॉटम-10 में शामिल विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
पोषाहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम एवं संभव अभियान की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। मनरेगा, प्रोबेशन, जीरो पावर्टी और अन्य योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने को कहा गया।
पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा में करीब 2.13 लाख पंजीकृत किसानों के सापेक्ष 1.56 लाख किसानों को ही लाभ मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वंचित किसानों का कारणवार चिन्हांकन कर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नियमानुसार कंपोजिट विद्यालयों में मर्ज करने, रिक्त चार एआरपी पद भरने, गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस, बायोमीट्रिक उपस्थिति व सीसीटीवी व्यवस्था अनिवार्य रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कमियां दूर करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति की नयनाभिराम झांकियां सदर विधायक ने गणेश पूजन कर किया शुभारंभ हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में नगर पंचायत के ठीक बगल में श्री गणेश सेवा समिति के रंगबाज महाराज प्रतिमा के समक्ष कानपुर से आए राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का सदर विधायक ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारकर शुभारंभ किया कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव की चौथी रात नगर पंचायत के समीप स्थापित रंगबाज महाराज गणेश पंडाल में कानपुर के चर्चित राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान, कृष्ण सुदामा, राम दरबार आदि की नयनाभिराम प्रस्तुति दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, समिति के अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, संजय ओमर, बाल गोपाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, संदीप गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, बाबू सोनी, अभिषेक ओमर, आर्यन चंदेल, आदित्य तिवारी, राजन गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमन गुप्ता, अजय कोबरा आदि मौजूद रहे। इसी तरह रामलीला मैदान के गणेश पंडाल मे भी बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    2
    राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति की नयनाभिराम झांकियां
सदर विधायक ने गणेश पूजन कर किया शुभारंभ
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में नगर पंचायत के ठीक बगल में श्री गणेश सेवा समिति के रंगबाज महाराज प्रतिमा के समक्ष कानपुर से आए राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का सदर विधायक ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारकर शुभारंभ किया
कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव की चौथी रात नगर पंचायत के समीप स्थापित रंगबाज महाराज गणेश पंडाल में कानपुर के चर्चित राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान, कृष्ण सुदामा, राम दरबार आदि की नयनाभिराम प्रस्तुति दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, समिति के अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, संजय ओमर, बाल गोपाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, संदीप गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, बाबू सोनी, अभिषेक ओमर, आर्यन चंदेल, आदित्य तिवारी, राजन गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमन गुप्ता, अजय कोबरा आदि मौजूद रहे। इसी तरह रामलीला मैदान के गणेश पंडाल मे भी बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गणेश महोत्सव वालीबाल में आदर्श बजरंग का परचम, भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में हराकर जीता खिताब, सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन, बाॅंदा। नूतन बाल समाज बाॅंदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22 तथा 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 तथा 25-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बाॅंदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 तथा 25-20 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के स्मैशरों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए। 25-22 और 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। *कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार,नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान, कमलेश कुमार* सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग का कार्य के० डी० शुक्ला तथा रणविजय सिंह ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
    1
    गणेश महोत्सव वालीबाल में आदर्श बजरंग का परचम,
भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में हराकर जीता खिताब, सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन,

बाॅंदा। 
नूतन बाल समाज बाॅंदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22 तथा 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 तथा 25-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बाॅंदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 तथा 25-20 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के स्मैशरों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए। 25-22 और 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।
*कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार,नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान, कमलेश कुमार* सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग का कार्य के० डी० शुक्ला तथा रणविजय सिंह ने कुशलता पूर्वक किया।
कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सरकारी दावों की चमक के नीचे 14 साल से राशन कार्ड को तरसता दिव्यांग 100 प्रतिशत दिव्यांग ब्रज भूखन की फरियाद फाइलों में कैद, ऑनलाइन आवेदन भी नहीं खोल सका व्यवस्था का ताला बांदा। सरकारी योजनाओं की दुनिया में गरीबों के लिए सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। कागजों पर हर जरूरतमंद तक राशन पहुंच रहा है, हर पात्र व्यक्ति योजना से जुड़ रहा है और व्यवस्था लगातार संवेदनशील होने का दावा कर रही है। मगर इन दावों के बीच महुआ ब्लॉक के ग्राम श्योढ़ा निवासी 100 प्रतिशत दिव्यांग ब्रज भूखन पुत्र रामगोपाल की जिंदगी सरकारी दफ्तरों की चौखट पर एक ऐसे सवाल की तरह खड़ी है, जिसका जवाब शायद किसी फाइल के आखिरी पन्ने पर छिपा हुआ है।वर्ष 2014 से राशन कार्ड की तलाश में भटक रहे ब्रज भूखन को 14 साल बाद भी मंजिल नहीं मिली। कभी आवेदन, कभी उम्मीद और कभी अधिकारियों के कार्यालय की चौखट—इन्हीं के बीच उनकी जिंदगी का एक लंबा हिस्सा गुजर गया। राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया गया, जिसका क्रमांक 217020205732 है, लेकिन आवेदन की ऑनलाइन दुनिया से निकलकर राशन कार्ड की वास्तविक दुनिया तक पहुंचने का इंतजार अब भी जारी है। सरकार डिजिटल हुई, लेकिन ब्रज भूखन की परेशानी ‘पेंडिंग’ ही रही व्यवस्था ने कागजों को ऑनलाइन कर दिया, आवेदन को नंबर दे दिया और प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ आवेदन संख्या मिल जाने से किसी जरूरतमंद की समस्या का समाधान मान लिया जाए?ब्रज भूखन की कहानी मानो उस सरकारी प्रक्रिया का व्यंग्यात्मक आईना है, जिसमें आवेदन दौड़ता है, नंबर चलता है, फाइल आगे बढ़ती है और जरूरतमंद वहीं खड़ा रह जाता है।वह 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उनके लिए सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना और बार-बार अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखना सामान्य व्यक्ति की तुलना में कहीं अधिक कठिन है। फिर भी यदि एक दिव्यांग व्यक्ति को राशन कार्ड जैसे बुनियादी दस्तावेज के लिए वर्षों तक भटकना पड़े, तो यह सवाल व्यवस्था से पूछा जाना चाहिए कि सरकारी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं या जरूरतमंद को ही योजनाओं तक पहुंचने के लिए दौड़ाया जा रहा है? फाइलें चलती रहीं, जिंदगी ठहर गई ब्रज भूखन के मुताबिक उन्होंने राशन कार्ड के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगाई। हर बार उम्मीद की कोई छोटी-सी किरण दिखाई दी, लेकिन वह किरण राशन कार्ड की रोशनी में तब्दील नहीं हो सकी।सरकारी दफ्तरों में फाइलों की अपनी रफ्तार होती है—कभी मेज से कुर्सी तक, कभी एक पटल से दूसरे पटल तक और कभी ऐसी जगह जहां उसकी अगली मंजिल का पता ही नहीं चलता। लेकिन जिस व्यक्ति के घर में राशन का सवाल हो, उसके लिए इंतजार की हर तारीख एक नई परीक्षा होती है। घोषणाओं की गूंज और हकीकत की खामोशी गरीबों और दिव्यांगों के लिए योजनाओं की घोषणाएं लोकतंत्र में उम्मीद जगाती हैं। मगर योजनाओं की असली परीक्षा तब होती है, जब कोई ब्रज भूखन सरकारी कार्यालय के सामने खड़ा होकर कहता है—“मुझे मेरा राशन कार्ड चाहिए।”यहीं से भाषण और हकीकत के बीच की दूरी दिखाई देती है।यदि ब्रज भूखन नियमानुसार पात्र हैं, तो उनका राशन कार्ड अब तक क्यों नहीं बना? ऑनलाइन आवेदन संख्या 217020205732 की वर्तमान स्थिति क्या है? आवेदन में कोई कमी थी तो उसे कब और कैसे बताया गया? यदि आवेदन पूर्ण था तो उसके निस्तारण में इतनी लंबी अवधि क्यों लगी? इन सवालों के जवाब किसी राजनीतिक नारे में नहीं, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड और जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई में मिलने चाहिए। अब सवाल राशन कार्ड का नहीं, जवाबदेही का है ब्रज भूखन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके मामले की जांच कराकर ऑनलाइन आवेदन की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि वे नियमानुसार पात्र हैं तो राशन कार्ड जारी कराने की कार्रवाई की जाए।14 साल किसी फाइल के लिए शायद एक लंबा समय न हो, लेकिन एक जरूरतमंद इंसान की जिंदगी में यह पूरी एक पीढ़ी जितना समय है।सरकारी व्यवस्था के लिए यह महज एक आवेदन संख्या हो सकती है—217020205732। लेकिन ब्रज भूखन के लिए यह संख्या उनके अधिकार, उम्मीद और वर्षों से जारी इंतजार की पहचान है। अब देखना यह है कि यह नंबर भी सरकारी कागजों की भीड़ में एक और संख्या बनकर रह जाता है या जिम्मेदार तंत्र इसकी पीड़ा पढ़कर 14 साल पुराने इंतजार का अंत करता है।
    1
    सरकारी दावों की चमक के नीचे 14 साल से राशन कार्ड को तरसता दिव्यांग
100 प्रतिशत दिव्यांग ब्रज भूखन की फरियाद फाइलों में कैद, ऑनलाइन आवेदन भी नहीं खोल सका व्यवस्था का ताला

बांदा। सरकारी योजनाओं की दुनिया में गरीबों के लिए सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। कागजों पर हर जरूरतमंद तक राशन पहुंच रहा है, हर पात्र व्यक्ति योजना से जुड़ रहा है और व्यवस्था लगातार संवेदनशील होने का दावा कर रही है। मगर इन दावों के बीच महुआ ब्लॉक के ग्राम श्योढ़ा निवासी 100 प्रतिशत दिव्यांग ब्रज भूखन पुत्र रामगोपाल की जिंदगी सरकारी दफ्तरों की चौखट पर एक ऐसे सवाल की तरह खड़ी है, जिसका जवाब शायद किसी फाइल के आखिरी पन्ने पर छिपा हुआ है।वर्ष 2014 से राशन कार्ड की तलाश में भटक रहे ब्रज भूखन को 14 साल बाद भी मंजिल नहीं मिली। कभी आवेदन, कभी उम्मीद और कभी अधिकारियों के कार्यालय की चौखट—इन्हीं के बीच उनकी जिंदगी का एक लंबा हिस्सा गुजर गया। राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया गया, जिसका क्रमांक 217020205732 है, लेकिन आवेदन की ऑनलाइन दुनिया से निकलकर राशन कार्ड की वास्तविक दुनिया तक पहुंचने का इंतजार अब भी जारी है।
सरकार डिजिटल हुई, लेकिन ब्रज भूखन की परेशानी ‘पेंडिंग’ ही रही
व्यवस्था ने कागजों को ऑनलाइन कर दिया, आवेदन को नंबर दे दिया और प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ आवेदन संख्या मिल जाने से किसी जरूरतमंद की समस्या का समाधान मान लिया जाए?ब्रज भूखन की कहानी मानो उस सरकारी प्रक्रिया का व्यंग्यात्मक आईना है, जिसमें आवेदन दौड़ता है, नंबर चलता है, फाइल आगे बढ़ती है और जरूरतमंद वहीं खड़ा रह जाता है।वह 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उनके लिए सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना और बार-बार अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखना सामान्य व्यक्ति की तुलना में कहीं अधिक कठिन है। फिर भी यदि एक दिव्यांग व्यक्ति को राशन कार्ड जैसे बुनियादी दस्तावेज के लिए वर्षों तक भटकना पड़े, तो यह सवाल व्यवस्था से पूछा जाना चाहिए कि सरकारी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं या जरूरतमंद को ही योजनाओं तक पहुंचने के लिए दौड़ाया जा रहा है?
फाइलें चलती रहीं, जिंदगी ठहर गई
ब्रज भूखन के मुताबिक उन्होंने राशन कार्ड के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगाई। हर बार उम्मीद की कोई छोटी-सी किरण दिखाई दी, लेकिन वह किरण राशन कार्ड की रोशनी में तब्दील नहीं हो सकी।सरकारी दफ्तरों में फाइलों की अपनी रफ्तार होती है—कभी मेज से कुर्सी तक, कभी एक पटल से दूसरे पटल तक और कभी ऐसी जगह जहां उसकी अगली मंजिल का पता ही नहीं चलता। लेकिन जिस व्यक्ति के घर में राशन का सवाल हो, उसके लिए इंतजार की हर तारीख एक नई परीक्षा होती है।
घोषणाओं की गूंज और हकीकत की खामोशी
गरीबों और दिव्यांगों के लिए योजनाओं की घोषणाएं लोकतंत्र में उम्मीद जगाती हैं। मगर योजनाओं की असली परीक्षा तब होती है, जब कोई ब्रज भूखन सरकारी कार्यालय के सामने खड़ा होकर कहता है—“मुझे मेरा राशन कार्ड चाहिए।”यहीं से भाषण और हकीकत के बीच की दूरी दिखाई देती है।यदि ब्रज भूखन नियमानुसार पात्र हैं, तो उनका राशन कार्ड अब तक क्यों नहीं बना? ऑनलाइन आवेदन संख्या 217020205732 की वर्तमान स्थिति क्या है? आवेदन में कोई कमी थी तो उसे कब और कैसे बताया गया? यदि आवेदन पूर्ण था तो उसके निस्तारण में इतनी लंबी अवधि क्यों लगी?
इन सवालों के जवाब किसी राजनीतिक नारे में नहीं, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड और जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई में मिलने चाहिए।
अब सवाल राशन कार्ड का नहीं, जवाबदेही का है
ब्रज भूखन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके मामले की जांच कराकर ऑनलाइन आवेदन की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि वे नियमानुसार पात्र हैं तो राशन कार्ड जारी कराने की कार्रवाई की जाए।14 साल किसी फाइल के लिए शायद एक लंबा समय न हो, लेकिन एक जरूरतमंद इंसान की जिंदगी में यह पूरी एक पीढ़ी जितना समय है।सरकारी व्यवस्था के लिए यह महज एक आवेदन संख्या हो सकती है—217020205732।
लेकिन ब्रज भूखन के लिए यह संख्या उनके अधिकार, उम्मीद और वर्षों से जारी इंतजार की पहचान है।
अब देखना यह है कि यह नंबर भी सरकारी कागजों की भीड़ में एक और संख्या बनकर रह जाता है या जिम्मेदार तंत्र इसकी पीड़ा पढ़कर 14 साल पुराने इंतजार का अंत करता है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बैरसिया इलाके में दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगो MP Road Accident : बैरसिया में बड़ा सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर
    1
    बैरसिया इलाके में दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगो

MP Road Accident : बैरसिया में बड़ा सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर
    user_Raj Malhotra
    Raj Malhotra
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौदहा नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 📍 मौदहा (हमीरपुर)। मलीकुआं देवी चौराहा और थाना चौराहा पर कोतवाली व यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान। 🔴 सड़क किनारे खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 15 ई-रिक्शा और 10 आपे के ई-चालान। 🔴 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली करीब 20–25 मोटरसाइकिलों पर भी ई-चालान। 🔴 कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह ने की चालान की कार्रवाई। 🔴 सड़क की सीमा से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत। 🔴 पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों और दुकानदारों में मचा हड़कंप। 🔴 यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने के संकेत दिए।
    1
    मौदहा नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 
📍 मौदहा (हमीरपुर)। मलीकुआं देवी चौराहा और थाना चौराहा पर कोतवाली व यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान।
🔴 सड़क किनारे खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 15 ई-रिक्शा और 10 आपे के ई-चालान।
🔴 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली करीब 20–25 मोटरसाइकिलों पर भी ई-चालान।
🔴 कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह ने की चालान की कार्रवाई।
🔴 सड़क की सीमा से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत।
🔴 पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों और दुकानदारों में मचा हड़कंप।
🔴 यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने के संकेत दिए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा मौदहा (हमीरपुर)। आगामी कंस वध मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पाण्डेय ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में मेला स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, झांकियों के आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं अलाव मैदान में अधिकतम 40 लोगों की मौजूदगी की अनुमति देने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक भीड़ या अराजकता की स्थिति में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। बैठक में मेला कमेटी के पदाधिकारियों सहित करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने मेला आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमेटी से सहयोग की अपील की।
    3
    हमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक,
साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
मौदहा (हमीरपुर)। आगामी कंस वध मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पाण्डेय ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में मेला स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, झांकियों के आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं अलाव मैदान में अधिकतम 40 लोगों की मौजूदगी की अनुमति देने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक भीड़ या अराजकता की स्थिति में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
बैठक में मेला कमेटी के पदाधिकारियों सहित करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने मेला आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमेटी से सहयोग की अपील की।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • UGC के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाली पैदल यात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन घाटमपुर। UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने शनिवार को घाटमपुर में पैदल यात्रा निकालकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। बस स्टैंड घाटमपुर से शुरू हुई पैदल यात्रा में समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। पैदल यात्रा के दौरान लोगों ने UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उसे राष्ट्रपति महोदया तक भेजने का अनुरोध किया। ज्ञापन में कहा गया कि उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी नए प्रावधान को लागू करने से पहले उसके संभावित सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभावों का व्यापक अध्ययन किया जाना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों से संवाद कर उनकी राय भी ली जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रावधानों की निष्पक्ष एवं व्यापक समीक्षा कराने की मांग रखी। स्वर्ण समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के हित, समान अवसर और पारदर्शिता से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के सामने रखना है। उन्होंने मांग की कि उच्च शिक्षा से जुड़े निर्णय लेते समय विद्यार्थियों के भविष्य और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखा जाए। इस दौरान कृष्णा बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सभी संबंधित पक्षों के साथ व्यापक चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से पूरे मामले पर उचित स्तर पर विचार करने और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों की समीक्षा, विद्यार्थियों के लिए समान शैक्षणिक अवसर, पारदर्शिता तथा प्रस्तावित प्रावधानों के प्रभाव का अध्ययन कराना है। पैदल यात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम में कृष्णा बाजपेई, अभिषेक परमार चंद्रवीर हरिराज सिंह दिव्यांशु सिंह बासु भूपेंद्र ठाकुर राकेश सिंह शेखर ठाकुर आयुष परिहार अभय ठाकुर मनबोधन सिंह, झब्बू सिंह, संगम ठाकुर, कपिल शुक्ला, पिंटू परमार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    UGC के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज ने निकाली पैदल यात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

घाटमपुर। UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने शनिवार को घाटमपुर में पैदल यात्रा निकालकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। बस स्टैंड घाटमपुर से शुरू हुई पैदल यात्रा में समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

पैदल यात्रा के दौरान लोगों ने UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उसे राष्ट्रपति महोदया तक भेजने का अनुरोध किया।

ज्ञापन में कहा गया कि उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी नए प्रावधान को लागू करने से पहले उसके संभावित सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभावों का व्यापक अध्ययन किया जाना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य संबंधित पक्षों से संवाद कर उनकी राय भी ली जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रावधानों की निष्पक्ष एवं व्यापक समीक्षा कराने की मांग रखी।

स्वर्ण समाज के लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के हित, समान अवसर और पारदर्शिता से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के सामने रखना है। उन्होंने मांग की कि उच्च शिक्षा से जुड़े निर्णय लेते समय विद्यार्थियों के भविष्य और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखा जाए।

इस दौरान कृष्णा बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सभी संबंधित पक्षों के साथ व्यापक चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से पूरे मामले पर उचित स्तर पर विचार करने और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों की समीक्षा, विद्यार्थियों के लिए समान शैक्षणिक अवसर, पारदर्शिता तथा प्रस्तावित प्रावधानों के प्रभाव का अध्ययन कराना है।

पैदल यात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम में कृष्णा बाजपेई, अभिषेक परमार  चंद्रवीर हरिराज सिंह दिव्यांशु सिंह बासु भूपेंद्र ठाकुर राकेश सिंह शेखर ठाकुर आयुष परिहार अभय ठाकुर मनबोधन सिंह, झब्बू सिंह, संगम ठाकुर, कपिल शुक्ला, पिंटू परमार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा, महिला को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले मध्यस्थकर्ता को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गिरफ्तारी व पूर्व में हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार। बांदा, महिला को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले मध्यस्थकर्ता को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गिरफ्तारी व पूर्व में हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
    1
    बांदा, महिला को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले मध्यस्थकर्ता को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा
की गिरफ्तारी व पूर्व में हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
बांदा, महिला को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले मध्यस्थकर्ता को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा
की गिरफ्तारी व पूर्व में हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.