logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कबरई के राजीव नगर में भोलेनाथ की भव्य बारात निकली घोड़े और हाथियों के साथ निकली शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। कस्बा कबरई के राजीव नगर स्थित मां चंद्रिका देवी प्रांगण में बाबा भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान घोड़े और हाथियों के साथ निकली बारात मां पांच पहाड़ियों से होते हुए मराठी हनुमान मंदिर पहुंची और पुनः मां चंद्रिका देवी प्रांगण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बारात में भाग लिया और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक रामचंद्र सिंह एवं सत्येंद्र सिंह रहे, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

5 hrs ago
user_भारतसूत्र Live TV
भारतसूत्र Live TV
Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कबरई के राजीव नगर में भोलेनाथ की भव्य बारात निकली घोड़े और हाथियों के साथ निकली शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। कस्बा कबरई के राजीव नगर स्थित मां चंद्रिका देवी प्रांगण में बाबा भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान घोड़े और हाथियों के साथ निकली बारात मां पांच पहाड़ियों से होते हुए मराठी हनुमान मंदिर पहुंची और पुनः मां चंद्रिका देवी प्रांगण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बारात में भाग लिया और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक रामचंद्र सिंह एवं सत्येंद्र सिंह रहे, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Apkiawajdigital बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) बांदा इकाई की मासिक बैठक रविवार, 01 मार्च 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय के सामने स्थित जिला कार्यालय में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल व युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज निगम के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ​श्रद्धांजलि और नमन से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक की शुरुआत में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय मयंक शुक्ला के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों व पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 🙏💐 ​अनवर रजा को मिली जिले की कमान संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा की संस्तुति पर अनवर रजा (रानू) को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, बांदा इकाई का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही पूरा सदन हर्षोल्लास से भर गया। महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल और युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम की अगुवाई में सभी साथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ​हौसलों की हुंकार: "भरोसा टूटने नहीं दूंगा" पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में अनवर रजा ने कहा, "परिषद ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। संगठन के नियमों का पालन करते हुए हम सब मिलकर परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हमारा लक्ष्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।" ​होली मिलन का उल्लास आगामी होली पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में 'होली मिलन' का भी आयोजन रहा। सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर मुख्य रूप से आसिफ अली, राजीव सिंह, उपेंद्र कुमार, ललित कुमार, राजकुमार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रभंजन कुमार, आमोद कुमार, सत्यम दीक्षित, संध्या धुरिया, मितेश कुमार, वैष्णवी, धर्मेंद्र सिंह, जीवेश प्रकाश, प्रेमचंद्र, इबाद सिद्दीकी, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, सुरेंद्र धुरिया, नरेश निगम, देवेंद्र देव निगम, अनुराग तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    4
    #Apkiawajdigital
बांदा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) बांदा इकाई की मासिक बैठक रविवार, 01 मार्च 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय के सामने स्थित जिला कार्यालय में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल व युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज निगम के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
​श्रद्धांजलि और नमन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक की शुरुआत में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय मयंक शुक्ला के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों व पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 🙏💐
​अनवर रजा को मिली जिले की कमान
संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा की संस्तुति पर अनवर रजा (रानू) को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, बांदा इकाई का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही पूरा सदन हर्षोल्लास से भर गया। महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल और युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम की अगुवाई में सभी साथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
​हौसलों की हुंकार: "भरोसा टूटने नहीं दूंगा"
पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में अनवर रजा ने कहा, "परिषद ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। संगठन के नियमों का पालन करते हुए हम सब मिलकर परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हमारा लक्ष्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।"
​होली मिलन का उल्लास
आगामी होली पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में 'होली मिलन' का भी आयोजन रहा। सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से आसिफ अली, राजीव सिंह, उपेंद्र कुमार, ललित कुमार, राजकुमार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रभंजन कुमार, आमोद कुमार, सत्यम दीक्षित, संध्या धुरिया, मितेश कुमार, वैष्णवी, धर्मेंद्र सिंह, जीवेश प्रकाश, प्रेमचंद्र, इबाद सिद्दीकी, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, सुरेंद्र धुरिया, नरेश निगम, देवेंद्र देव निगम, अनुराग तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कस्बा कबरई के राजीव नगर स्थित मां चंद्रिका देवी प्रांगण में बाबा भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान घोड़े और हाथियों के साथ निकली बारात मां पांच पहाड़ियों से होते हुए मराठी हनुमान मंदिर पहुंची और पुनः मां चंद्रिका देवी प्रांगण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बारात में भाग लिया और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक रामचंद्र सिंह एवं सत्येंद्र सिंह रहे, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    कस्बा कबरई के राजीव नगर स्थित मां चंद्रिका देवी प्रांगण में बाबा भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान घोड़े और हाथियों के साथ निकली बारात मां पांच पहाड़ियों से होते हुए मराठी हनुमान मंदिर पहुंची और पुनः मां चंद्रिका देवी प्रांगण में संपन्न हुई।
श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बारात में भाग लिया और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक रामचंद्र सिंह एवं सत्येंद्र सिंह रहे, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के इकाई सदस्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के निर्देशन में नवयुवक जिला अध्यक्ष चुना गया और उनका फूल और माला से स्वागत सम्मान किया सभी सदस्य गण
    1
    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के इकाई सदस्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के निर्देशन में नवयुवक जिला अध्यक्ष चुना गया और उनका फूल और माला से स्वागत सम्मान किया सभी सदस्य गण
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री को मरका पुल से यमुना नदी में फेंक दिया था, पुलिस ने आरोपी महिला रूबीना पत्नी राजू को किया गिरफ्तार ।
    1
    पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने
अपनी 5 वर्षीय पुत्री को मरका पुल से
यमुना नदी में फेंक दिया था,
पुलिस ने आरोपी महिला रूबीना पत्नी
राजू को किया गिरफ्तार ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by LK Tiwari Ram G
    1
    Post by LK Tiwari Ram G
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Raj dwivedi
    1
    Post by Raj dwivedi
    user_Raj dwivedi
    Raj dwivedi
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Mamta chaurasiya
    1
    Post by Mamta chaurasiya
    user_Mamta chaurasiya
    Mamta chaurasiya
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​बांदा। कहते हैं कि दुआओं में वो ताकत होती है जो दुनिया बदल सकती है, और जब ये दुआएं अपनों से दूर रह रहे असहाय बुजुर्गों के दिल से निकलती हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार, 01 मार्च 2026 को नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में देखने को मिला। ​क्योतरा मुक्तिधाम निवासी श्री अजय कश्यप एवं श्री महेन्द्र कश्यप (माही) ने अपनी प्रिय भांजी अदिति कश्यप (पुत्री श्री सुधीर कश्यप) का जन्मदिन किसी भव्य होटल या चकाचौंध में मनाने के बजाय, समाज के उन बुजुर्गों के बीच मनाया जिनकी आंखें अपनों की राह तकते पथरा जाती हैं। ​नन्हे हाथों से मिला 'स्नेह का प्रसाद' ​वृद्धाश्रम के प्रांगण में जब नन्ही अदिति ने केक काटा, तो वहां मौजूद हर बुजुर्ग का चेहरा खिल उठा। अदिति ने अपने छोटे-छोटे हाथों से फल वितरण किया और प्रत्येक बुजुर्ग को दो-दो केले भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। केक और मिठाई पाकर बुजुर्गों की नम आंखें खुशी से चमक उठीं। इस पुनीत कार्य में अदिति के साथ आए परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया। ​कुशल प्रबंधन और आत्मीयता ​वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री श्यामकिशोर त्रिवेदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए स्वयं सभी वृद्धजनों को कुर्सियों पर बैठाया और जन्मदिन के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। ​"मानव सेवा ही असली ईश्वर सेवा है" अदिति के मामा महेन्द्र कश्यप ने भावुक होते हुए कहा, "बांदा शहर के प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को अपना जन्मदिन इन बुजुर्गों के बीच मनाना चाहिए। इससे उन्हें यह अहसास नहीं होगा कि वे अकेले हैं या उनका कोई परिवार नहीं है। यह हमारी भांजी के जन्मदिन का लगातार दूसरा वर्ष है और यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।" ​गवाह बने शहर के गणमान्य नागरिक ​इस गरिमामयी अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्री राजेश निषाद (आकाश स्टूडियो एण्ड फोटोग्राफी संचालक), श्री विनय निषाद (अधिवक्ता), श्री नीरज निषाद(निषाद पेंट एण्ड सैनैटरी हाउस संचालक), श्री लक्ष्मीनारायण साहू, श्री रमेश पाल (दीवारी अध्यक्ष, बड़ोखर), श्री घासीराम निषाद (युवा समाजसेवी) एवं श्री पुष्पेंद्र गुप्ता जी उपस्थित रहे। ​एक सामाजिक संदेश: विचार जरूर करें ​क्या हम अपनी खुशियों को केवल बंद कमरों और महंगे तोहफों तक सीमित रखेंगे ? कश्यप परिवार की यह पहल बांदा के हर नागरिक के लिए एक सीख है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, और अगर यह खुशियां उन लोगों के साथ बांटी जाएं जिन्हें समाज ने हाशिए पर धकेल दिया है, तो वह खुशी 'इबादत' बन जाती है। ​क्या आप भी अपने अगले विशेष दिन पर किसी के चेहरे की मुस्कान बनेंगे ?
    3
    #Apkiawajdigital
​बांदा। कहते हैं कि दुआओं में वो ताकत होती है जो दुनिया बदल सकती है, और जब ये दुआएं अपनों से दूर रह रहे असहाय बुजुर्गों के दिल से निकलती हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार, 01 मार्च 2026 को नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में देखने को मिला।
​क्योतरा मुक्तिधाम निवासी श्री अजय कश्यप एवं श्री महेन्द्र कश्यप (माही) ने अपनी प्रिय भांजी अदिति कश्यप (पुत्री श्री सुधीर कश्यप) का जन्मदिन किसी भव्य होटल या चकाचौंध में मनाने के बजाय, समाज के उन बुजुर्गों के बीच मनाया जिनकी आंखें अपनों की राह तकते पथरा जाती हैं।
​नन्हे हाथों से मिला 'स्नेह का प्रसाद'
​वृद्धाश्रम के प्रांगण में जब नन्ही अदिति ने केक काटा, तो वहां मौजूद हर बुजुर्ग का चेहरा खिल उठा। अदिति ने अपने छोटे-छोटे हाथों से फल वितरण किया और प्रत्येक बुजुर्ग को दो-दो केले भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। केक और मिठाई पाकर बुजुर्गों की नम आंखें खुशी से चमक उठीं। इस पुनीत कार्य में अदिति के साथ आए परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया।
​कुशल प्रबंधन और आत्मीयता
​वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री श्यामकिशोर त्रिवेदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए स्वयं सभी वृद्धजनों को कुर्सियों पर बैठाया और जन्मदिन के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
​"मानव सेवा ही असली ईश्वर सेवा है"
अदिति के मामा महेन्द्र कश्यप ने भावुक होते हुए कहा, "बांदा शहर के प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को अपना जन्मदिन इन बुजुर्गों के बीच मनाना चाहिए। इससे उन्हें यह अहसास नहीं होगा कि वे अकेले हैं या उनका कोई परिवार नहीं है। यह हमारी भांजी के जन्मदिन का लगातार दूसरा वर्ष है और यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।"
​गवाह बने शहर के गणमान्य नागरिक
​इस गरिमामयी अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्री राजेश निषाद (आकाश स्टूडियो एण्ड फोटोग्राफी संचालक), श्री विनय निषाद (अधिवक्ता), श्री नीरज निषाद(निषाद पेंट एण्ड सैनैटरी हाउस संचालक), श्री लक्ष्मीनारायण साहू, श्री रमेश पाल (दीवारी अध्यक्ष, बड़ोखर), श्री घासीराम निषाद (युवा समाजसेवी) एवं श्री पुष्पेंद्र गुप्ता जी उपस्थित रहे।
​एक सामाजिक संदेश: विचार जरूर करें
​क्या हम अपनी खुशियों को केवल बंद कमरों और महंगे तोहफों तक सीमित रखेंगे ? कश्यप परिवार की यह पहल बांदा के हर नागरिक के लिए एक सीख है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, और अगर यह खुशियां उन लोगों के साथ बांटी जाएं जिन्हें समाज ने हाशिए पर धकेल दिया है, तो वह खुशी 'इबादत' बन जाती है।
​क्या आप भी अपने अगले विशेष दिन पर किसी के चेहरे की मुस्कान बनेंगे ?
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.