logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_AKR बेल्डिंग वर्क साप
AKR बेल्डिंग वर्क साप
Bankatwa, Purbi Champaran•
16 hrs ago

More news from Purbi Champaran and nearby areas
  • Post by AKR बेल्डिंग वर्क साप
    1
    Post by AKR बेल्डिंग वर्क साप
    user_AKR बेल्डिंग वर्क साप
    AKR बेल्डिंग वर्क साप
    Bankatwa, Purbi Champaran•
    16 hrs ago
  • मेरठ में सरेआम हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब प्रदीप ने पुलिस पर ही तमंचा तान दिया और कई मिनट तक उन्हें छकाता रहा। प्रदीप और उसकी पत्नी पूनम की दो बेटियां हैं। पूनम का सुनील गाबा से प्रेम संबंध था और डेढ़ साल पहले वह परिवार छोड़कर उसके साथ चली गई थी। इसी रंजिश में प्रदीप ने गाबा को सरेबाजार तीन गोलियां मार दीं, फिर वीडियो बनाकर पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी।
    1
    मेरठ में सरेआम हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब प्रदीप ने पुलिस पर ही तमंचा तान दिया और कई मिनट तक उन्हें छकाता रहा। प्रदीप और उसकी पत्नी पूनम की दो बेटियां हैं। पूनम का सुनील गाबा से प्रेम संबंध था और डेढ़ साल पहले वह परिवार छोड़कर उसके साथ चली गई थी। इसी रंजिश में प्रदीप ने गाबा को सरेबाजार तीन गोलियां मार दीं, फिर वीडियो बनाकर पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • --राजेश्वर सिंह 1995 के शुभचिंतक रहे हैं संपादक रवि कुमार भार्गव का, अचानक मुलाकात के दौरान दोनों मित्र कृष्ण और सुदामा की तरह मिले। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 26 फरवरी 2026- सिरहाकोठी:-आज अचानक 1995 में बिहार पीपुल्स पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे राजेश्वरी सिंह रामबन निवासी का मुलाकात सिरहा भार्गव भवन में हुआ। दोनों पुराने मित्र कृष्ण और सुदामा की तरह मिले और इतने वर्षों की समाचार आदान-प्रदान हुआ। उसके बाद राजेश्वरी सिंह ने जब कार्यालय में प्रवेश किया तो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक के द्वारा रवि कुमार भार्गव को 3 फरवरी 2023 को किए गए सम्मानित का जब तस्वीर देख तो उनका हृदय खुशी से झूम उठा। उन्होंने श्री रवि कुमार भार्गव का भूरी भूरी प्रशंसा करने लगे।मुलाकात के दौरान दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने राजेश्वर सिंह को दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार का वार्षिक कैलेंडर देकर सम्मानित किया।
    2
    --राजेश्वर सिंह 1995 के शुभचिंतक रहे हैं संपादक रवि कुमार भार्गव का, अचानक मुलाकात के दौरान दोनों मित्र कृष्ण और सुदामा की तरह मिले।
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
सिरहाकोठी 26 फरवरी 2026- सिरहाकोठी:-आज अचानक 1995 में बिहार पीपुल्स पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे राजेश्वरी सिंह रामबन निवासी का मुलाकात सिरहा भार्गव भवन में हुआ। दोनों पुराने मित्र कृष्ण और सुदामा की तरह मिले और इतने वर्षों की समाचार आदान-प्रदान हुआ। उसके बाद राजेश्वरी सिंह ने जब कार्यालय में प्रवेश किया तो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक के द्वारा रवि कुमार भार्गव को 3 फरवरी 2023 को किए गए सम्मानित का जब तस्वीर देख तो उनका हृदय खुशी से झूम उठा। उन्होंने श्री रवि कुमार भार्गव का भूरी भूरी प्रशंसा करने लगे।मुलाकात के दौरान दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने राजेश्वर सिंह को दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार का वार्षिक कैलेंडर देकर सम्मानित किया।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • चकिया, पूर्वी चंपारण से रिपोर्ट : चकिया थाना क्षेत्र के एनएच-27 हरपुर के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों युवक सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल चकिया पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति अत्यंत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को Shri Krishna Medical College and Hospital (एसकेएमसीएच) मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदू चकिया गांव निवासी संजय पासवान उर्फ भिखारी पासवान (पिता– सुधन पासवान) एवं नरेश महतो (पिता– पोतन महतो) के रूप में की गई है। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में मुजफ्फरपुर रवाना हो चुके हैं।
    1
    चकिया, पूर्वी चंपारण से रिपोर्ट :
चकिया थाना क्षेत्र के एनएच-27 हरपुर के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों युवक सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल चकिया पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति अत्यंत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को Shri Krishna Medical College and Hospital (एसकेएमसीएच) मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदू चकिया गांव निवासी संजय पासवान उर्फ भिखारी पासवान (पिता– सुधन पासवान) एवं नरेश महतो (पिता– पोतन महतो) के रूप में की गई है।
फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में मुजफ्फरपुर रवाना हो चुके हैं।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • Knesset में मिला गर्मजोशी भरा स्वागत भारत-इज़राइल संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। यह क्षण केवल औपचारिक कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि दो लोकतांत्रिक देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का संकेत भी है। Israel और भारत के संबंध पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, कृषि, तकनीक, जल प्रबंधन और नवाचार जैसे कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। क्नेस्सेट में सम्मानजनक स्वागत इस बात को दर्शाता है कि दोनों देश साझा मूल्यों और पारस्परिक हितों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी मुलाकातें न केवल राजनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक साझेदारी को भी नई दिशा देती हैं। यह स्वागत भविष्य में और अधिक सहयोग, संवाद और विकास की संभावनाओं को मजबूत करने वाला कदम है।
    1
    Knesset में मिला गर्मजोशी भरा स्वागत भारत-इज़राइल संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। यह क्षण केवल औपचारिक कूटनीतिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि दो लोकतांत्रिक देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का संकेत भी है।
Israel और भारत के संबंध पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, कृषि, तकनीक, जल प्रबंधन और नवाचार जैसे कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। क्नेस्सेट में सम्मानजनक स्वागत इस बात को दर्शाता है कि दोनों देश साझा मूल्यों और पारस्परिक हितों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं।
ऐसी मुलाकातें न केवल राजनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक साझेदारी को भी नई दिशा देती हैं। यह स्वागत भविष्य में और अधिक सहयोग, संवाद और विकास की संभावनाओं को मजबूत करने वाला कदम है।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के हथियाही टेढ़ीघाट निवासी कमल मुखिया के 40 वर्षीय पुत्र शंकर मुखिया का शव गुरुवार दोपहर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे गांव का माहौल मातम में डूब गया। घर के आंगन में शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। पत्नी कुमांती देवी पति के शव से लिपटकर विलाप करती रहीं, जबकि पुत्री निशा कुमारी और अंशु कुमारी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। पुत्र अंकुश कुमार और विराट कुमार भी पिता को खोने के गम में बेसुध नजर आए। आसपास की महिलाएं परिजनों को संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हर किसी की आंखें नम थीं। बताया जाता है कि बुधवार देर रात शंकर मुखिया अपने ग्रामीण सोनू कुमार के साथ घोड़ासहन में एक संबंधी के यहां गए थे। लौटने के क्रम में मसान चौक के समीप एक तेज रफ्तार और लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शंकर मुखिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में साथ रहे सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध था। शंकर मुखिया परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गांव में हर जुबान पर यही सवाल है कि आखिर अब इस परिवार का सहारा कौन बनेगा।
    1
    पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के हथियाही टेढ़ीघाट निवासी कमल मुखिया के 40 वर्षीय पुत्र शंकर मुखिया का शव गुरुवार दोपहर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे गांव का माहौल मातम में डूब गया। घर के आंगन में शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। पत्नी कुमांती देवी पति के शव से लिपटकर विलाप करती रहीं, जबकि पुत्री निशा कुमारी और अंशु कुमारी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। पुत्र अंकुश कुमार और विराट कुमार भी पिता को खोने के गम में बेसुध नजर आए। आसपास की महिलाएं परिजनों को संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हर किसी की आंखें नम थीं। बताया जाता है कि बुधवार देर रात शंकर मुखिया अपने ग्रामीण सोनू कुमार के साथ घोड़ासहन में एक संबंधी के यहां गए थे। लौटने के क्रम में मसान  चौक के समीप एक तेज रफ्तार और लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शंकर मुखिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में साथ रहे सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध था।
शंकर मुखिया परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गांव में हर जुबान पर यही सवाल है कि आखिर अब इस परिवार का सहारा कौन बनेगा।
    user_Ram Prakash Sharma
    Ram Prakash Sharma
    Media company पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिना जांच किए बगैर रिपोर्ट बना दिया गया बीपी का और हाई प्रेशर का आप देख सकते हैं यह सीधी का स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो बहुत तेजी से 12 हो रहा है
    1
    बिना जांच किए बगैर रिपोर्ट बना दिया गया बीपी का और हाई प्रेशर का आप देख सकते हैं यह सीधी का स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो बहुत तेजी से 12 हो रहा है
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सनकी आशिक ने प्रेमिका के प्रेम में पागल प्रेमी ने उसे गोली मार दी। दरअसल, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली का है। जानकारी अनुसार मंगलवार रात लड़की की शादी हो रही थी। बाराती आ चुके थे द्वार पूजा के बाद दूल्हा दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर मौजूद थे लेकिन कुछ ही पलों में सजा-धजा मंच चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।
    1
    बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सनकी आशिक ने प्रेमिका के प्रेम में पागल प्रेमी ने उसे गोली मार दी। दरअसल, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली का है। जानकारी अनुसार मंगलवार रात लड़की की शादी हो रही थी। बाराती आ चुके थे द्वार पूजा के बाद दूल्हा दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर मौजूद थे लेकिन कुछ ही पलों में सजा-धजा मंच चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.