*रेत माफियाओं के जल्वे बुलंद अवैध बालू की निकासी पर नहीं है लगाम।* रामनगर मैहर बालू की अवैध निकासी पर नही है कोई किसी तरह की लगाम रेत माफियाओं के बुलंद जल्वे। रामनगर में दिन रात कुबरी सोनघडियाल बुढ़वा क्षेत्र से अवैध बालू की निकासी दिन दुगनी रात चौगुनी बुलंद हौसलों के साथ रेत का अवैध परिवहन संचालित है। खनिज पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रेत माफियाओं के अभिनंदन पर हृदय की गहराई से धन्यवाद का सिलसिला क्रम बद्ध होंगा। जिससे क्षेत्र पर बालू की अवैध निकासी सैकड़ों ट्रिप डंफर हाईवा बिना नम्बर प्लेट के ओभर लोड बालू की गाडियां सड़क को रौंदते हुए नजर आते हैं। आज की तारीख ऊषाकाल के समय से लेकर सूर्योदय और सिर के भाग पर आ रहे गृहों के स्वामी सूर्य की स्थिति तक बीसों डंफर अवैध बालू की निकासी हो चुकी हैं। ये सभी बालू के हाईवा जुम्मेवार की नजरों से निगाहें मिलाकर परिवहन कर रहे।
*रेत माफियाओं के जल्वे बुलंद अवैध बालू की निकासी पर नहीं है लगाम।* रामनगर मैहर बालू की अवैध निकासी पर नही है कोई किसी तरह की लगाम रेत माफियाओं के बुलंद जल्वे। रामनगर में दिन रात कुबरी सोनघडियाल बुढ़वा क्षेत्र से अवैध बालू की निकासी दिन दुगनी रात चौगुनी बुलंद हौसलों के साथ रेत का अवैध परिवहन संचालित है। खनिज पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रेत माफियाओं के अभिनंदन पर हृदय की गहराई से धन्यवाद का सिलसिला क्रम बद्ध होंगा। जिससे क्षेत्र पर बालू की अवैध निकासी सैकड़ों ट्रिप डंफर हाईवा बिना नम्बर प्लेट के ओभर लोड बालू की गाडियां सड़क को रौंदते हुए नजर आते हैं। आज की तारीख ऊषाकाल के समय से लेकर सूर्योदय और सिर के भाग पर आ रहे गृहों के स्वामी सूर्य की स्थिति तक बीसों डंफर अवैध बालू की निकासी हो चुकी हैं। ये सभी बालू के हाईवा जुम्मेवार की नजरों से निगाहें मिलाकर परिवहन कर रहे।
- विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली के तत्वावधान में मड़वास खण्ड में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामचरित मानस पाठ एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रामचरित मानस प्रारम्भ 1 अप्रैल 2026 और समापन 2 अप्रैल 2026 वहीं 1 अप्रैल को शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसमें DJ ,बैंड के साथ पूरे मड़वास क्षेत्र में भृमड करवाया गया सुंदर झाँकी के साथ जगह जगह पूजन पाठ किया गया तथा शोभायात्रा महावीरन धाम मड़वास से प्रारम्भ होकर मड़वास बाजार के आस पास के सभी गाँवो में भृमड कर मड़वास तहसील होते हुए महावीरन धाम में यात्रा का समापन हुआ इसमें मुख्य रूप से आयोजक महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली तथा कृष्ण कुमार पांडेय जी समस्त परिवार की ओर से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई इसमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार पांडेय,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमन मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथी रहे मौजूद3
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़ चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा मध्य प्रदेश जिला सतना चित्रकूट धाम1
- मैहर में इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन? #sntnewspinch1
- https://www.instagram.com/reel/DWndyDWCoKJ/?igsh=MWh3eG8yOGNxcGl2ZA==1
- रीवा/मैहर: रीवा में इलाज के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के किडनी ट्रांसप्लांट का झांसा देकर 56 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि ऐंठ ली गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हरदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, अशोक नगर तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर जालसाजों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और इलाज के खर्च के नाम पर किश्तों में कुल 56 लाख रुपये ले लिए। पुलिस की बड़ी कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे हरदा जिले से धर दबोचा। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे एक बड़ा और संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है जो सीधे-साधे लोगों को मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर अपना शिकार बनाता है। जांच का दायरा बढ़ा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और अब तक की गई अन्य ठगियों का खुलासा हो सके। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी बड़े ऑपरेशन या इलाज के लिए केवल प्रमाणित अस्पतालों और डॉक्टरों पर ही भरोसा करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को बड़ी रकम न दें। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ रिपोर्टर: राहुल सोनी स्थान: अमरपाटन, जिला मैहर (म.प्र.)1
- *सतना जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत ग्राम अतरवेदिया में डॉक्टर निलेश पांडे के यहां चंदन के वृक्षों की चोरी*1
- बाणसागर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर प्रभारी प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर भव्य 'प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत पारंपरिक और उत्साहपूर्ण तरीके से तिलक लगाकर हुआ स्वागत विद्यालय की गरिमा के अनुरूप, शिक्षकों और वरिष्ठ छात्रों ने नव-प्रवेशी विद्यार्थियों का प्रवेश द्वार पर ही तिलक लगाकर और फूल-मालाओं के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान छात्रों के चेहरे पर नई कक्षा और नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना के साथ हुई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर माता का आशीर्वाद लिया।। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोक गीतों, नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के महत्व और 'स्कूल चलें हम' अभियान का संदेश दिया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को उनकी अंकसूची प्रदान की गई। साथ ही, आगामी शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन हेतु शासन की योजना के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंकसूची प्राप्त करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को नए सत्र की पुस्तकें प्रदान की गईं, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई समय पर शुरू कर सकें। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों का उद्बोधन: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय नगर परिषद खांड (बाणसागर) अध्यक्ष श्री मती सुशीला सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बैस, वरिष्ठ समाजसेवी गया पयासी और निपेंद्र सिंह, रामजी गौतम संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य का संबोधन:इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि "शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। नई पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए नए सपनों की शुरुआत हैं।" उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें।परीक्षा परिणाम पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और वे नई पुस्तकें पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।1
- सतना, 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सतना रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति, गौरव और सम्मान की भावना से सराबोर कर दिया। भारतीय सेना से 31 मार्च 2026 को गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर लौटे चार वीर सैनिक—हवलदार बृजेश सिंह (स्पेशल फोर्स पैरा कमांडो), हवलदार जितेंद्र तिवारी (EME), हवलदार उमलेश तिवारी (EME) एवं हवलदार आर. नामदेव (ASC)—का एक साथ आगमन हुआ, जिसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल में बदल दिया गया। रेलवे स्टेशन पर 100 से अधिक पूर्व सैनिकों, परिजनों एवं नागरिकों की भारी भीड़ ने फूल-मालाएं, चंदन तिलक, अक्षत, कलश, उपहार, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और खुली जीप के साथ अपने वीर सपूतों का ऐसा स्वागत किया, मानो पूरा सतना एक उत्सव में बदल गया हो। जैसे ही चारों वीर सपूत स्टेशन पर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष, नृत्य और आरती के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह नजारा इतना भव्य और भावुक था कि वहां मौजूद यात्रियों की भीड़ तालियों से गूंज उठी और हर कोई इस अद्भुत सम्मान का साक्षी बनकर गर्व महसूस करने लगा। इस गरिमामय अवसर पर संगठन के संरक्षक एवं पदाधिकारी—अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार, संरक्षक श्री सुरेश प्रताप सिंह (जाखी), उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह, सह-कोषाध्यक्ष श्री लोकेन्द्र सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह (जय हिंद डेंटल क्लिनिक), श्री पी.डी. सिंह परिहार, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री विजय सिंह, श्री मनोज कुशवाहा, श्री यशवंत सिंह, श्री कमलेश सिंह (SBI), श्री सुरेन्द्र सिंह (संगठन मंत्री), श्री पुष्पराज सिंह (अध्यक्ष, नागौद इकाई) सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं 100 से अधिक सम्मानित साथी उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने चारों वीरों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए कहा कि “सेना से लौटे हर सैनिक का सम्मान करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य और गर्व है।” उन्होंने सभी को संगठन में सम्मानित सदस्य के रूप में शामिल करते हुए उनके द्वितीय जीवन (सेकंड करियर) के लिए उज्ज्वल भविष्य, सफलता और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। वहीं, चारों सैनिक भावुक हो उठे और इतने बड़े सम्मान के लिए संगठन एवं उपस्थित सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने वचन दिया कि वे संगठन की गरिमा, अनुशासन और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। ✨ “वीर सपूतों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान है; जो देश के लिए जिए, वही सच्चा महान है।” ✨ यह आयोजन सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि पूर्व सैनिकों की अटूट एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का विराट प्रदर्शन बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक सतना की धरती पर सुनाई देती रहेगी। 🇮🇳 जय हिंद! सैनिक एकता ज़िंदाबाद! 🇮🇳1