जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस ने जनता को किया जागरूक, वार्ड 14 में सुरक्षा और सहयोग का दिया संदेश सेंधवा शहर के वार्ड क्रमांक 14 में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। नागरिकों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक और ओटीपी शेयर करने जैसी लापरवाहियों से बचने की समझाइश दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी ने निर्भया मोबाइल एवं पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रहने, अवैध गतिविधियों की सूचना देने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

- नेशनल लोक अदालत में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख से अधिक की कर वसूली राजपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत राजपुर नगर परिषद द्वारा विशेष कर वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद ने 4 लाख रुपये से अधिक की राशि की वसूली कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। नगर परिषद सीएमओ जगदीश दानगड ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर आमजन को अधिभार में छूट एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाता है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने पुराने बकाया कर समय पर जमा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर कर जमा होने से नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से मिलता है तथा नगर विकास कार्यों को भी गति मिलती है। नेशनल लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपने लंबित कर प्रकरणों का निराकरण कराया। नगर परिषद द्वारा नागरिकों को कर संबंधी जानकारी देकर समय पर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया। सीएमओ श्री जगदीश जी ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से राहत मिले और नगर के विकास कार्य निरंतर जारी रहें।1
- पुलिस अभिरक्षा में लिए कंटेनर से माल हुआ चोरी,घटना की जांच में जुटी पुलिस, पानसेमल थाना क्षेत्र एक घटना के बाद कंटेनर को अभिरक्षा में लिया गया था।जिससे कि माल चोरी होने की घटना सामने आई है।घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नन्हेश्वर महादेव का एक प्राचीन मंदिर है, जहाँ पारे का शिवलिंग सालभर पानी में डूबा रहता है। इस रहस्यमयी मंदिर में प्रकृति स्वयं भोलेनाथ का जलाभिषेक करती है, जिसका स्रोत आज तक अज्ञात है। भक्तों के लिए यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन खुलता है, फिर भी महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु यहाँ उमड़ते हैं।2
- खरगोन पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 63 पिकअप वाहनों पर कार्रवाई की। लोडिंग वाहनों में सवारियाँ ढोने के आरोप में इन पर कुल 46,500 रुपये का चालान बनाया गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।1
- अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज नर्मदा परिक्रमा के दौरान मांडू पहुँचे। उन्होंने 2027 तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य घोषित किया। साथ ही, लव जिहाद के खिलाफ युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाने की बात कही।4
- धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि वे दर्ज की गई किसी भी रिपोर्ट से नहीं डरते। उनके इस बेबाक बयान ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।1
- JMD होटल धरना प्रदर्शन Date 10/05/2026 JMD होटल में ग्राम पंचायत सूलीबर्डी के ग्राम वासी ने आज एक बार फिर धरना दिया। JMD होटल के गंदे पानी की वजह से मच्छर उत्पन्न होना वही पानी का से होते हुए मालीपूरा के तलब में जा रहा हैं। इसी कारण पहले भी सूचित किया गया था JMD होटल के मालिक एक महीना का समय मांगा था पर अभी तक कुछ किया । एक बार फिर JMD होटल के मालिक ने 5 दिन का समय ओर मांगा है।1
- जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस ने जनता को किया जागरूक, वार्ड 14 में सुरक्षा और सहयोग का दिया संदेश सेंधवा शहर के वार्ड क्रमांक 14 में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। नागरिकों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक और ओटीपी शेयर करने जैसी लापरवाहियों से बचने की समझाइश दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी ने निर्भया मोबाइल एवं पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रहने, अवैध गतिविधियों की सूचना देने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है।1