Shuru
Apke Nagar Ki App…
“साथियों, अब वोट सिर्फ नेता चुनने के लिए नहीं—जीवन बचाने के लिए देना होगा। अगर गैरसैंण में AIIMS चाहिए, तो इस बार समर्थन उस आवाज़ को देना होगा जो इसे सच बना सके— 👉 जनसेवक युवा पवन नेगी! गैरसैण (कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र) #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #गैरसैंण_AIIMS #पोस्ट #वायरल #viralreelschallenge #postoftheday #GenZ
पवन नेगी
“साथियों, अब वोट सिर्फ नेता चुनने के लिए नहीं—जीवन बचाने के लिए देना होगा। अगर गैरसैंण में AIIMS चाहिए, तो इस बार समर्थन उस आवाज़ को देना होगा जो इसे सच बना सके— 👉 जनसेवक युवा पवन नेगी! गैरसैण (कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र) #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #गैरसैंण_AIIMS #पोस्ट #वायरल #viralreelschallenge #postoftheday #GenZ
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नम आँखों से माँ नंदा-सुनंदा को दी विदाई: जयकारों और छोलिया नृत्य के साथ नैनी झील में हुआ डोला विसर्जन नैनीताल के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का समापन हो गया है, जहाँ श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावुक क्षणों के बीच माँ नंदा-सुनंदा को अश्रुपूर्ण विदाई दी। पारंपरिक कुमाऊँनी वाद्य यंत्रों (ढोल-दमाऊ) की थाप, छोलिया नृत्य और "जय माँ नंदा" के गगनभेदी जयकारों के बीच माँ की भव्य डोला यात्रा निकाली गई। तल्लीताल और मल्लीताल के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए देश-विदेश से आए पर्यटकों और स्थानीय जनता ने माँ पर पुष्पवर्षा की। बेटी की विदाई की तरह नम आँखों से नैनी झील में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण और महिला-बाल सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस की मुस्तैद व्यवस्थाओं की भी हर तरफ सराहना हुई।1
- मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी। नैनीताल मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकली। डोले के दर्शन के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां के जयकारों से सरोवर नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया। डोले के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मां नंदा-सुनंदा का स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और भक्ति गीतों ने माहौल को और आध्यात्मिक बना दिया। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में डोले के दर्शन और मां की एक झलक पाने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पर्वतीय संस्कृति और आस्था से जुड़े इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। जय मां नंदा-सुनंदा।4
- श्रीदेव सुमन पार्क की हालत फिर हुई दयनीय, नगरपालिका नहीं ले रहा हैंडओवर सौंदर्यकरण के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा सुमन पार्क, कौन लेगा सुध1
- उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने माँ नैना देवी मंदिर पहुंचकर पवित्र आचमन किया और विधिवत पूजा-अर्चना व पाठ में भाग लिया मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए देवी माँ का आशीर्वाद लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और सीएम ने स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री ने नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने के प्रयासों की सराहना की #nainitalnews #uttarakhandnews1
- वैध मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: सूर्यकांत धस्माना बोले- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, उत्तराखंड में SIR की गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदान सूची से हटाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के घेराव, प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि करते हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का हवाला देते हुए भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस पहले भी SIR के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीआर पुरुषोत्तम के समक्ष शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में पारंपरिक समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। किच्छा की घटना पर भी कांग्रेस का हमला सूर्यकांत धस्माना ने किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। धस्माना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मामले में गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। वहीं भाजपा की ओर से भी घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। सूर्यकांत धस्माना सदस्य, एआईसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड3
- चंपावत:सीएम धामी की पहल से लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, 99% भवन तैयार चंपावत:सीएम धामी की पहल से लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, 99% भवन तैयार1
- वकीलों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी, उपनिबंधक को हटाने की मांग वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ उपनिबंधक द्वारा दुर्व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओ का चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी1
- *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* • *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए। आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की माता जी मूर्ति देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।4
- चम्पावत:एसपी ने पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण* चम्पावत:एसपी ने पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का किया वार्षिक निरीक्षण*1