logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैध मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: सूर्यकांत धस्माना बोले- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, उत्तराखंड में SIR की गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदान सूची से हटाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के घेराव, प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि करते हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का हवाला देते हुए भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस पहले भी SIR के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीआर पुरुषोत्तम के समक्ष शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में पारंपरिक समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। किच्छा की घटना पर भी कांग्रेस का हमला सूर्यकांत धस्माना ने किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। धस्माना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मामले में गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। वहीं भाजपा की ओर से भी घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। सूर्यकांत धस्माना सदस्य, एआईसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

15 hrs ago
user_Uma shankar Kukreti
Uma shankar Kukreti
Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
15 hrs ago

वैध मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: सूर्यकांत धस्माना बोले- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, उत्तराखंड में SIR की गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदान सूची से हटाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के घेराव, प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए

जा रहे सवालों की पुष्टि करते हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का हवाला देते हुए भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस पहले भी SIR के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीआर पुरुषोत्तम के समक्ष शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में पारंपरिक समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। किच्छा की घटना पर भी कांग्रेस का हमला सूर्यकांत धस्माना ने किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और

7d303427-f23a-486a-9ef8-461bb6fa9fb2

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। धस्माना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मामले में गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। वहीं भाजपा की ओर से भी घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। सूर्यकांत धस्माना सदस्य, एआईसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वैध मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: सूर्यकांत धस्माना बोले- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, उत्तराखंड में SIR की गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदान सूची से हटाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के घेराव, प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि करते हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का हवाला देते हुए भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस पहले भी SIR के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीआर पुरुषोत्तम के समक्ष शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में पारंपरिक समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। किच्छा की घटना पर भी कांग्रेस का हमला सूर्यकांत धस्माना ने किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। धस्माना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मामले में गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। वहीं भाजपा की ओर से भी घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। सूर्यकांत धस्माना सदस्य, एआईसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
    3
    वैध मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: सूर्यकांत धस्माना
बोले- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, उत्तराखंड में SIR की गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदान सूची से हटाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के घेराव, प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि करते हैं।
धस्माना ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का हवाला देते हुए भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए थे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस पहले भी SIR के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीआर पुरुषोत्तम के समक्ष शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में पारंपरिक समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।
किच्छा की घटना पर भी कांग्रेस का हमला
सूर्यकांत धस्माना ने किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।
मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं।
धस्माना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मामले में गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए।
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। वहीं भाजपा की ओर से भी घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है।
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य, एआईसीसी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से दो घायल।।।।। The Aman Times | अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से दो घायल अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में झूला टूटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। संबंधित झूले का संचालन बंद कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से दो घायल।।।।।
The Aman Times | अल्मोड़ा
नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से दो घायल
अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में झूला टूटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। संबंधित झूले का संचालन बंद कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण हरिद्वार । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण भी किया। भगवानपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भगवानपुर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के 18वें संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर कल्पना सैनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की वाहक और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।संस्कृत महोत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने एक हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद डॉक्टर कल्पना सैनी डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसका विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी नगर पंचायत पाडली गुर्जर, तहसील रुड़की के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र शक्ति विहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां रेलवे अंडरपास से लगे छोटे अंडरपास, शमशाद की दुकानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक राज्य सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है। संस्कृत महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    1
    भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
हरिद्वार । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण भी किया। भगवानपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भगवानपुर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के 18वें संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टर कल्पना सैनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की वाहक और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।संस्कृत महोत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने एक हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
इसके बाद डॉक्टर कल्पना सैनी डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार पहुंचीं।
यहां उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसका विधिवत लोकार्पण किया।
इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी नगर पंचायत पाडली गुर्जर, तहसील रुड़की के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र शक्ति विहार कॉलोनी पहुंचीं।
यहां रेलवे अंडरपास से लगे छोटे अंडरपास, शमशाद की दुकानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक राज्य सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया।
निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
संस्कृत महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पातंजलि के नये संस्थान आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया, जिसमें अब संस्कृत के छात्र बीएएमएस कर सकेंगे।इस मौके पर योगगुरु रामदेव ने कहा कि जहां एलोपैथ रोगों के उपचार का ही दावा करता है वहीं आयुर्वेद में रोगों को वापस करने की भी क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद के द्वारा आयु को तीस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।इस मौके पर योगगुरु रामदेव ने यह भी कहा कि आयुर्वेद के बल पर ही मुख्यमंत्री धामी भी 150 साल तक उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे हालांकि यह बात उन्होंने विनोद में कही। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पातंजलि के नये संस्थान आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया, जिसमें अब संस्कृत के छात्र बीएएमएस कर सकेंगे।इस मौके पर योगगुरु रामदेव ने कहा कि जहां एलोपैथ रोगों के उपचार का ही दावा करता है वहीं आयुर्वेद में रोगों को वापस करने की भी क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद के द्वारा आयु को तीस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।इस मौके पर योगगुरु रामदेव ने यह भी कहा कि आयुर्वेद के बल पर ही मुख्यमंत्री धामी भी 150 साल तक उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे हालांकि यह बात उन्होंने विनोद में कही।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • मायापुर क्षेत्र में महिला के ऊपर फायर करने वाला एक और आरोपी तमंचे के साथ आया पुलिस गिरफ्त में साथी को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस। दिनांक 19.09.2026 को महिला, निवासी कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि लक्की एवं उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उसे चोट आई। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 22.09.2026 को आरोपी कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी लक्की पुत्र संजू कुमार, निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को टिबड़ी रोड की ओर जाते हुए रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत मे लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष *अभियोग* मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी। *बरामदगी* 01 तमंचा 315 बोर *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी 3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल 4. कानि0 नापु आनन्द तोमर 5. कानि0 नापु रमेश सिंह
    1
    मायापुर क्षेत्र में महिला के ऊपर फायर करने वाला एक और आरोपी तमंचे के साथ आया पुलिस गिरफ्त में साथी को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस। 
दिनांक 19.09.2026 को महिला, निवासी कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि लक्की एवं उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उसे चोट आई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 22.09.2026 को आरोपी कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर  प्रदेश को गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी लक्की पुत्र संजू कुमार, निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को टिबड़ी रोड की ओर जाते हुए रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत मे लिया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार
उम्र 19 वर्ष
*अभियोग*
मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी।
*बरामदगी*
01 तमंचा 315 बोर
*पुलिस टीम*
1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
4. कानि0 नापु आनन्द तोमर
5. कानि0 नापु रमेश सिंह
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • श्रीदेव सुमन पार्क की हालत फिर हुई दयनीय, नगरपालिका नहीं ले रहा हैंडओवर सौंदर्यकरण के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा सुमन पार्क, कौन लेगा सुध
    1
    श्रीदेव सुमन पार्क की हालत फिर हुई दयनीय, नगरपालिका नहीं ले रहा हैंडओवर 
सौंदर्यकरण के बाद भी बदहाली के आंसू रो रहा सुमन पार्क, कौन लेगा सुध
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • लाखामंडल की पर्यटन योजनाएं रोकने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने गीतराम गौर को हटाने की मांग की स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चना शर्मा ने लाखामंडल क्षेत्र की पर्यटन योजनाओं को कथित रूप से रोके जाने को लेकर पार्टी से जुड़े गीतराम गौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गीतराम गौर को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है। बच्चना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष भी क्षेत्र की एक पर्यटन योजना में सड़क के सुधार का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन उसे कथित तौर पर रुकवा दिया गया। इस वर्ष भी एक पर्यटन योजना को निरस्त कराने के लिए पत्र लगाए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी लाखामंडल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंत्री शुभोद उनियाल की ओर से भी योजना के समर्थन में पत्र दिए जाने का दावा उन्होंने किया। इसके बावजूद योजना को निरस्त किया जाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।बच्चना शर्मा ने गीतराम गौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की कई योजनाओं को कथित तौर पर रोका या निरस्त कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में जांच कराकर उन्हें परेशान किया गया। शर्मा के अनुसार, उनके खिलाफ की गई जांच में उन्हें दोषमुक्त पाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें निराधार थीं। बच्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि गीतराम गौर राजनीतिक स्तर पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में गीतराम गौर का पक्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लाखामंडल धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को राजनीतिक विवादों के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए। Byte - बच्चना शर्मा
    1
    लाखामंडल की पर्यटन योजनाएं रोकने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने गीतराम गौर को हटाने की मांग की
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चना शर्मा ने लाखामंडल क्षेत्र की पर्यटन योजनाओं को कथित रूप से रोके जाने को लेकर पार्टी से जुड़े गीतराम गौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गीतराम गौर को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है।
बच्चना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष भी क्षेत्र की एक पर्यटन योजना में सड़क के सुधार का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन उसे कथित तौर पर रुकवा दिया गया। इस वर्ष भी एक पर्यटन योजना को निरस्त कराने के लिए पत्र लगाए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी लाखामंडल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंत्री शुभोद उनियाल की ओर से भी योजना के समर्थन में पत्र दिए जाने का दावा उन्होंने किया। इसके बावजूद योजना को निरस्त किया जाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।बच्चना शर्मा ने गीतराम गौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की कई योजनाओं को कथित तौर पर रोका या निरस्त कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में जांच कराकर उन्हें परेशान किया गया। शर्मा के अनुसार, उनके खिलाफ की गई जांच में उन्हें दोषमुक्त पाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें निराधार थीं।
बच्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि गीतराम गौर राजनीतिक स्तर पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में गीतराम गौर का पक्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लाखामंडल धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को राजनीतिक विवादों के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए।
Byte - बच्चना शर्मा
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* • *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए। आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की माता जी मूर्ति देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।
    4
    *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* 
• *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी  माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* 
*बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* 
श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत  पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में   पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए।
आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की  विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ।
इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं  बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर  ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति  मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति  प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल  की माता जी   मूर्ति  देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा  हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।
माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,  धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान  माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार  आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.