logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण हरिद्वार । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण भी किया। भगवानपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भगवानपुर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के 18वें संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर कल्पना सैनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की वाहक और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।संस्कृत महोत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने एक हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद डॉक्टर कल्पना सैनी डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसका विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी नगर पंचायत पाडली गुर्जर, तहसील रुड़की के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र शक्ति विहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां रेलवे अंडरपास से लगे छोटे अंडरपास, शमशाद की दुकानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक राज्य सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है। संस्कृत महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

4 hrs ago
user_सुमित सैनी पत्रकार
सुमित सैनी पत्रकार
Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
4 hrs ago

भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण हरिद्वार । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण भी किया। भगवानपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भगवानपुर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के 18वें संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर कल्पना सैनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की वाहक और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।संस्कृत महोत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने एक हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद डॉक्टर कल्पना सैनी डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसका विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी नगर पंचायत पाडली गुर्जर, तहसील रुड़की के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र शक्ति विहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां रेलवे अंडरपास से लगे छोटे अंडरपास, शमशाद की दुकानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक राज्य सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है। संस्कृत महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • शहर से लेकर देहात तक हरिद्वार पुलिस ने चलाया संगम चेकिंग अभियान, गाड़ियों पर लगी नाम पट्टिकाएं हटवाई और दर्जनों गाड़ियों से वसूला हजारों रुपए का चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में वाहनों से अनाधिकृत/अनावश्यक हटाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 23.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में प्रभारी चौकी बाजार/रेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 13 वाहनों के चालान किए गए। 20 नाम पट्टिकाएं हटाई साथ ही 03 नाम पट्टिकाएं जब्त की गईं। चालान के माध्यम से कुल ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर नियम विरुद्ध अथवा अनाधिकृत नाम/पद संबंधी पट्टिकाओं का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
    1
    शहर से लेकर देहात तक हरिद्वार पुलिस ने चलाया संगम चेकिंग अभियान, गाड़ियों पर लगी नाम पट्टिकाएं हटवाई और दर्जनों गाड़ियों से वसूला हजारों रुपए का चालान। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में वाहनों से अनाधिकृत/अनावश्यक  हटाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 23.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में प्रभारी चौकी बाजार/रेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 13 वाहनों के चालान किए गए।
20 नाम पट्टिकाएं हटाई साथ ही 03 नाम पट्टिकाएं जब्त की गईं। चालान के माध्यम से कुल ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर नियम विरुद्ध अथवा अनाधिकृत नाम/पद संबंधी पट्टिकाओं का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती The Aman Times | देहरादून देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंची एक महिला पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी संजीव कुमार, निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति से संबंधित वाद में गवाही के लिए वह न्यायालय आई थी और अस्वस्थ होने व चक्कर आने के कारण नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती
The Aman Times | देहरादून
देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती
देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंची एक महिला पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया।
महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी संजीव कुमार, निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति से संबंधित वाद में गवाही के लिए वह न्यायालय आई थी और अस्वस्थ होने व चक्कर आने के कारण नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* • *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए। आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की माता जी मूर्ति देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।
    4
    *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* 
• *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी  माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* 
*बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* 
श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत  पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में   पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए।
आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की  विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ।
इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं  बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर  ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति  मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति  प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल  की माता जी   मूर्ति  देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा  हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।
माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,  धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान  माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार  आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • हरिद्वार में कुंभ निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ने किया निरीक्षण हरिद्वार में कुंभ निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ने किया निरीक्षण
    1
    हरिद्वार में कुंभ निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ने किया निरीक्षण
हरिद्वार में कुंभ निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ने किया निरीक्षण
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल क्या कोई दलित की इज्जत नहीं है समझ में कमेंट में बताएं इस इंसान पर क्या कार्रवाई होगी या नहीं
    1
    सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल क्या कोई दलित की इज्जत नहीं है समझ में कमेंट में बताएं इस इंसान पर क्या कार्रवाई होगी या नहीं
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Local News Reporter नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • लाखामंडल की पर्यटन योजनाएं रोकने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने गीतराम गौर को हटाने की मांग की स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चना शर्मा ने लाखामंडल क्षेत्र की पर्यटन योजनाओं को कथित रूप से रोके जाने को लेकर पार्टी से जुड़े गीतराम गौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गीतराम गौर को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है। बच्चना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष भी क्षेत्र की एक पर्यटन योजना में सड़क के सुधार का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन उसे कथित तौर पर रुकवा दिया गया। इस वर्ष भी एक पर्यटन योजना को निरस्त कराने के लिए पत्र लगाए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी लाखामंडल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंत्री शुभोद उनियाल की ओर से भी योजना के समर्थन में पत्र दिए जाने का दावा उन्होंने किया। इसके बावजूद योजना को निरस्त किया जाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।बच्चना शर्मा ने गीतराम गौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की कई योजनाओं को कथित तौर पर रोका या निरस्त कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में जांच कराकर उन्हें परेशान किया गया। शर्मा के अनुसार, उनके खिलाफ की गई जांच में उन्हें दोषमुक्त पाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें निराधार थीं। बच्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि गीतराम गौर राजनीतिक स्तर पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में गीतराम गौर का पक्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लाखामंडल धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को राजनीतिक विवादों के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए। Byte - बच्चना शर्मा
    1
    लाखामंडल की पर्यटन योजनाएं रोकने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने गीतराम गौर को हटाने की मांग की
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चना शर्मा ने लाखामंडल क्षेत्र की पर्यटन योजनाओं को कथित रूप से रोके जाने को लेकर पार्टी से जुड़े गीतराम गौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गीतराम गौर को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है।
बच्चना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष भी क्षेत्र की एक पर्यटन योजना में सड़क के सुधार का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन उसे कथित तौर पर रुकवा दिया गया। इस वर्ष भी एक पर्यटन योजना को निरस्त कराने के लिए पत्र लगाए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी लाखामंडल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंत्री शुभोद उनियाल की ओर से भी योजना के समर्थन में पत्र दिए जाने का दावा उन्होंने किया। इसके बावजूद योजना को निरस्त किया जाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।बच्चना शर्मा ने गीतराम गौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की कई योजनाओं को कथित तौर पर रोका या निरस्त कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में जांच कराकर उन्हें परेशान किया गया। शर्मा के अनुसार, उनके खिलाफ की गई जांच में उन्हें दोषमुक्त पाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें निराधार थीं।
बच्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि गीतराम गौर राजनीतिक स्तर पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में गीतराम गौर का पक्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लाखामंडल धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को राजनीतिक विवादों के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए।
Byte - बच्चना शर्मा
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • कनखल पुलिस ने तोड़ी नशे के कारोबार करने वालों की कमर, पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के मकसद से ट्रॉली बैग और काटो में छुपा कर ले जा रहे थे गांजा 32 किलो अवैध गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया लगभग 32 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन। *नाम पता आरोपित* 1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार 2. ⁠रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. ⁠आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत। *बरामदगी* * दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा * रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा * आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा *कुल बरामदगी* (लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा) पुलिस टीम 1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला 2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत 3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी 4. हे0का0 188 प्रमोद शर्मा 5. का0 1312 रणजीत सिंह 6. का0 1185 गजय तोमर
    1
    कनखल पुलिस ने तोड़ी नशे के कारोबार करने वालों की कमर, पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के मकसद से ट्रॉली बैग और काटो में छुपा कर ले जा रहे थे गांजा 32 किलो अवैध गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। 
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया लगभग 32 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन।
*नाम पता आरोपित*
1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार
2. ⁠रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार
3. ⁠आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत।
*बरामदगी*
* दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा
* रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा
* आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा
*कुल बरामदगी*
(लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा)
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला
2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत
3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
4. हे0का0 188 प्रमोद शर्मा
5. का0 1312 रणजीत सिंह
6. का0 1185 गजय तोमर
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया The Aman Times | मसूरी झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में उत्तर रेलवे और स्थानीय भूमिधरों के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया। उत्तर रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 32 लोगों को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली करने के नोटिस थमाए। स्थानीय लोगों ने रेलवे पर बार-बार नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास भूमि की रजिस्ट्री, म्यूटेशन और बिजली-पानी के दस्तावेज मौजूद हैं। वहीं उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर आशु शर्मा के अनुसार, भूमि संपदा अधिकारी की ओर से 32 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके मुताबिक पूर्व में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद भूमि खाली करने के निर्देश जारी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।
    1
    झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया
The Aman Times | मसूरी
झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया
मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में उत्तर रेलवे और स्थानीय भूमिधरों के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया। उत्तर रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 32 लोगों को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली करने के नोटिस थमाए।
स्थानीय लोगों ने रेलवे पर बार-बार नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास भूमि की रजिस्ट्री, म्यूटेशन और बिजली-पानी के दस्तावेज मौजूद हैं।
वहीं उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर आशु शर्मा के अनुसार, भूमि संपदा अधिकारी की ओर से 32 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके मुताबिक पूर्व में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद भूमि खाली करने के निर्देश जारी हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • *“रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से वर्तमान में भारत भ्रमण पर निकले मशहूर साइक्लिस्ट श्री सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट।* *पिछले 19 वर्षो में अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 07 महाद्वीपों के 191 देशों में 02 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर एचआईवी/एडस के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक कर चुके हैं श्री सोमेन देवनाथ।* *वर्तमान में “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य भारतवर्ष के 28 राज्यों तथा 05 केन्द्रशासित प्रदेशों की यात्रा पर हैं मशहूर साइकलिस्ट।* *एसएसपी देहरादून द्वारा देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु किया आश्वस्त।* *साइकलिंग के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता फैलाने हेतु किये गये प्रयासों की करी सराहना।* अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 19 वर्षों में 07 महाद्वीपों के 191 देशों में लगभग 02 लाख किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने वाले श्री सोमेन देवनाथ द्वारा आज दिनांक: 23-09-26 को पुलिस कार्यालय देहरादून में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से शिष्टाचार भेंट की गई। श्री सोमेन देवनाथ अपनी साइकिल से 27 मई 2004 को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में विश्व जागरूकता हेतु रवाना हुए थे। श्री सोमेन देवनाथ द्वारा अपनी साइकिल के माध्यम से विश्व भ्रमण के दौरान विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में जाकर वहां के नागरिकों को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में लगभग 02 करोड लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में श्री सोमेन देवनाथ दिनांक: 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से भारत के 28 राज्यों एवं 5 केन्द्रशासित प्रदेशों के भ्रमण के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में भ्रमणशील है। शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री सोमेन देवनाथ द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उनके द्वारा किये जाने वाले सार्थक प्रयासों एंव जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनांए दी।
    3
    *“रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से वर्तमान में भारत भ्रमण पर निकले मशहूर साइक्लिस्ट श्री सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट।* 
*पिछले 19 वर्षो में अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 07 महाद्वीपों के 191 देशों में 02 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर एचआईवी/एडस के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक कर चुके हैं श्री सोमेन देवनाथ।* 
*वर्तमान में “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य भारतवर्ष के 28 राज्यों तथा 05 केन्द्रशासित प्रदेशों की यात्रा पर हैं मशहूर साइकलिस्ट।* 
*एसएसपी देहरादून द्वारा देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु किया आश्वस्त।* 
*साइकलिंग के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता फैलाने हेतु किये गये प्रयासों की करी सराहना।* 
अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 19 वर्षों में 07 महाद्वीपों के 191 देशों में लगभग 02 लाख किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने वाले श्री सोमेन देवनाथ द्वारा आज दिनांक: 23-09-26 को पुलिस कार्यालय देहरादून में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से शिष्टाचार भेंट की गई। श्री सोमेन देवनाथ अपनी साइकिल से  27 मई 2004 को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में विश्व जागरूकता हेतु रवाना हुए थे। श्री सोमेन देवनाथ द्वारा अपनी साइकिल के माध्यम से विश्व भ्रमण के दौरान विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में जाकर वहां के नागरिकों को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में लगभग 02 करोड लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में श्री सोमेन देवनाथ दिनांक: 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से भारत के 28 राज्यों एवं 5 केन्द्रशासित प्रदेशों के भ्रमण के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में भ्रमणशील है। 
शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री सोमेन देवनाथ द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उनके द्वारा किये जाने वाले सार्थक प्रयासों एंव जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनांए दी।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.