logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती The Aman Times | देहरादून देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंची एक महिला पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी संजीव कुमार, निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति से संबंधित वाद में गवाही के लिए वह न्यायालय आई थी और अस्वस्थ होने व चक्कर आने के कारण नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
12 hrs ago

देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती The Aman Times | देहरादून देहरादून कोर्ट परिसर की पहली मंजिल से गिरी महिला, दून अस्पताल में भर्ती देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंची एक महिला पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी संजीव कुमार, निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति से संबंधित वाद में गवाही के लिए वह न्यायालय आई थी और अस्वस्थ होने व चक्कर आने के कारण नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution. The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
    1
    Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution. 

The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* • *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए। आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे। माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की माता जी मूर्ति देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।
    4
    *श्री बदरीनाथ धाम में बामन द्वादशी पर भव्य रूप से आयोजित हुआ माता मूर्ति मेला* 
• *भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी  माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।* 
*बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* 
श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत  पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में   पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए।
आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की  विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ।
इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं  बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर  ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति  मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति  प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल  की माता जी   मूर्ति  देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा  हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।
माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,  धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान  माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार  आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • रतनपुर में जमीनों की ठगी का गंभीर मामला "ओम प्रकाश गुप्ता" पर जमीन धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, क्या प्रशासन लेगा संज्ञान?... देहरादून: रतनपुर में जमीनों की ठगी का गंभीर मामला "ओम प्रकाश गुप्ता" पर जमीन धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, क्या प्रशासन लेगा संज्ञान?... सेवानिर्वित फ़ौजीयों से लेकर राज मिस्त्री तक को नही बख्शा....
    1
    रतनपुर में जमीनों की ठगी का गंभीर मामला
"ओम प्रकाश गुप्ता" पर जमीन धोखाधड़ी
के गंभीर आरोप, क्या प्रशासन लेगा संज्ञान?...
देहरादून: रतनपुर में जमीनों की ठगी का गंभीर मामला
"ओम प्रकाश गुप्ता" पर जमीन धोखाधड़ी
के गंभीर आरोप, क्या प्रशासन लेगा संज्ञान?...
सेवानिर्वित फ़ौजीयों से लेकर राज मिस्त्री
तक को नही बख्शा....
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस में दाखिले का खेल, दो गिरफ्तार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से दाखिला दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये लेने का आरोप स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून, 22 सितंबर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सरकारी पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कराते थे और कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कर अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का प्रयास करते थे। इसके एवज में प्रत्येक दाखिले के लिए करीब 45 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को थाना रायपुर और थाना क्लेमेनटाउन में अलग-अलग अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पोर्टल पर आवेदन किए जाने की जानकारी मिली थी। मामले में रायपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 380/26 और क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 86/26 दर्ज किया गया। जांच के दौरान एसआईटी/पुलिस टीम ने संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया। सत्यापन में दस्तावेजों में दर्ज पते गलत पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रूपेश पंडित पुत्र गोपाल पंडित (30) निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना केहाट, जिला पूर्णिया, बिहार और हाल निवासी द्वारिकापुरी कॉलोनी, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ, उत्तर प्रदेश है। पूछताछ में रूपेश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ करीब पांच वर्षों से एजुकेशन कंसल्टेंसी का काम कर रहा था। वह मेकडो (MECODO) पाठशाला नाम से कंपनी संचालित करता था, जिसके माध्यम से निजी विश्वविद्यालयों और विदेशों में एमबीबीएस, बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कमीशन पर काम किया जाता था। जांच में सामने आया कि दूसरा आरोपी अरविंद कुमार पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी ग्राम बहादुरपुर खादर, थाना लक्सर, हरिद्वार, रूपेश का पुराना परिचित था। पुलिस के अनुसार अरविंद ने अपनी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले के लिए रूपेश से संपर्क किया था। इसके बाद अपनी बेटी समेत दो अन्य परिचितों के बच्चों को भी एमबीबीएस में दाखिला दिलाने की बात तय हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने तीन अभ्यर्थियों के परिजनों से दाखिले के लिए 20-20 लाख रुपये एडवांस लिए थे। दाखिला होने और कक्षाएं शुरू होने के बाद शेष रकम देने की बात तय हुई थी। जांच में आरोप है कि रूपेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों अभ्यर्थियों के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र तैयार कराए। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर तीनों अभ्यर्थियों ने अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला लेने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से दाखिला दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से करीब 45 लाख रुपये लेने की बात कही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    1
    फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस में दाखिले का खेल, दो गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से दाखिला दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये लेने का आरोप
स्थान - देहरादून
रिपोर्ट - दीपक पंवार
देहरादून, 22 सितंबर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सरकारी पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कराते थे और कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कर अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का प्रयास करते थे। इसके एवज में प्रत्येक दाखिले के लिए करीब 45 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को थाना रायपुर और थाना क्लेमेनटाउन में अलग-अलग अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पोर्टल पर आवेदन किए जाने की जानकारी मिली थी। मामले में रायपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 380/26 और क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 86/26 दर्ज किया गया।
जांच के दौरान एसआईटी/पुलिस टीम ने संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया। सत्यापन में दस्तावेजों में दर्ज पते गलत पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रूपेश पंडित पुत्र गोपाल पंडित (30) निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना केहाट, जिला पूर्णिया, बिहार और हाल निवासी द्वारिकापुरी कॉलोनी, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ, उत्तर प्रदेश है। पूछताछ में रूपेश ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ करीब पांच वर्षों से एजुकेशन कंसल्टेंसी का काम कर रहा था। वह मेकडो (MECODO) पाठशाला नाम से कंपनी संचालित करता था, जिसके माध्यम से निजी विश्वविद्यालयों और विदेशों में एमबीबीएस, बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कमीशन पर काम किया जाता था।
जांच में सामने आया कि दूसरा आरोपी अरविंद कुमार पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी ग्राम बहादुरपुर खादर, थाना लक्सर, हरिद्वार, रूपेश का पुराना परिचित था। पुलिस के अनुसार अरविंद ने अपनी बेटी के एमबीबीएस में दाखिले के लिए रूपेश से संपर्क किया था। इसके बाद अपनी बेटी समेत दो अन्य परिचितों के बच्चों को भी एमबीबीएस में दाखिला दिलाने की बात तय हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने तीन अभ्यर्थियों के परिजनों से दाखिले के लिए 20-20 लाख रुपये एडवांस लिए थे। दाखिला होने और कक्षाएं शुरू होने के बाद शेष रकम देने की बात तय हुई थी। जांच में आरोप है कि रूपेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों अभ्यर्थियों के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र तैयार कराए।
इन प्रमाण पत्रों के आधार पर तीनों अभ्यर्थियों ने अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला लेने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से दाखिला दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से करीब 45 लाख रुपये लेने की बात कही थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की रामपाल महाराज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की रामपाल महाराज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
    1
    पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की रामपाल महाराज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की रामपाल महाराज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • मायापुर क्षेत्र में महिला के ऊपर फायर करने वाला एक और आरोपी तमंचे के साथ आया पुलिस गिरफ्त में साथी को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस। दिनांक 19.09.2026 को महिला, निवासी कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि लक्की एवं उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उसे चोट आई। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 22.09.2026 को आरोपी कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी लक्की पुत्र संजू कुमार, निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को टिबड़ी रोड की ओर जाते हुए रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत मे लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष *अभियोग* मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी। *बरामदगी* 01 तमंचा 315 बोर *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी 3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल 4. कानि0 नापु आनन्द तोमर 5. कानि0 नापु रमेश सिंह
    1
    मायापुर क्षेत्र में महिला के ऊपर फायर करने वाला एक और आरोपी तमंचे के साथ आया पुलिस गिरफ्त में साथी को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस। 
दिनांक 19.09.2026 को महिला, निवासी कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि लक्की एवं उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उसे चोट आई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 22.09.2026 को आरोपी कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर  प्रदेश को गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी लक्की पुत्र संजू कुमार, निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को टिबड़ी रोड की ओर जाते हुए रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत मे लिया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार
उम्र 19 वर्ष
*अभियोग*
मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी।
*बरामदगी*
01 तमंचा 315 बोर
*पुलिस टीम*
1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
4. कानि0 नापु आनन्द तोमर
5. कानि0 नापु रमेश सिंह
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया The Aman Times | मसूरी झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में उत्तर रेलवे और स्थानीय भूमिधरों के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया। उत्तर रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 32 लोगों को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली करने के नोटिस थमाए। स्थानीय लोगों ने रेलवे पर बार-बार नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास भूमि की रजिस्ट्री, म्यूटेशन और बिजली-पानी के दस्तावेज मौजूद हैं। वहीं उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर आशु शर्मा के अनुसार, भूमि संपदा अधिकारी की ओर से 32 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके मुताबिक पूर्व में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद भूमि खाली करने के निर्देश जारी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।
    1
    झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया
The Aman Times | मसूरी
झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद फिर गहराया
मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में उत्तर रेलवे और स्थानीय भूमिधरों के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया। उत्तर रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और 32 लोगों को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली करने के नोटिस थमाए।
स्थानीय लोगों ने रेलवे पर बार-बार नोटिस देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास भूमि की रजिस्ट्री, म्यूटेशन और बिजली-पानी के दस्तावेज मौजूद हैं।
वहीं उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर आशु शर्मा के अनुसार, भूमि संपदा अधिकारी की ओर से 32 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके मुताबिक पूर्व में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद भूमि खाली करने के निर्देश जारी हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • *“रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से वर्तमान में भारत भ्रमण पर निकले मशहूर साइक्लिस्ट श्री सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट।* *पिछले 19 वर्षो में अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 07 महाद्वीपों के 191 देशों में 02 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर एचआईवी/एडस के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक कर चुके हैं श्री सोमेन देवनाथ।* *वर्तमान में “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य भारतवर्ष के 28 राज्यों तथा 05 केन्द्रशासित प्रदेशों की यात्रा पर हैं मशहूर साइकलिस्ट।* *एसएसपी देहरादून द्वारा देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु किया आश्वस्त।* *साइकलिंग के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता फैलाने हेतु किये गये प्रयासों की करी सराहना।* अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 19 वर्षों में 07 महाद्वीपों के 191 देशों में लगभग 02 लाख किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने वाले श्री सोमेन देवनाथ द्वारा आज दिनांक: 23-09-26 को पुलिस कार्यालय देहरादून में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से शिष्टाचार भेंट की गई। श्री सोमेन देवनाथ अपनी साइकिल से 27 मई 2004 को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में विश्व जागरूकता हेतु रवाना हुए थे। श्री सोमेन देवनाथ द्वारा अपनी साइकिल के माध्यम से विश्व भ्रमण के दौरान विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में जाकर वहां के नागरिकों को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में लगभग 02 करोड लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में श्री सोमेन देवनाथ दिनांक: 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से भारत के 28 राज्यों एवं 5 केन्द्रशासित प्रदेशों के भ्रमण के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में भ्रमणशील है। शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री सोमेन देवनाथ द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उनके द्वारा किये जाने वाले सार्थक प्रयासों एंव जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनांए दी।
    3
    *“रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से वर्तमान में भारत भ्रमण पर निकले मशहूर साइक्लिस्ट श्री सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट।* 
*पिछले 19 वर्षो में अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 07 महाद्वीपों के 191 देशों में 02 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर एचआईवी/एडस के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक कर चुके हैं श्री सोमेन देवनाथ।* 
*वर्तमान में “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य भारतवर्ष के 28 राज्यों तथा 05 केन्द्रशासित प्रदेशों की यात्रा पर हैं मशहूर साइकलिस्ट।* 
*एसएसपी देहरादून द्वारा देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु किया आश्वस्त।* 
*साइकलिंग के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता फैलाने हेतु किये गये प्रयासों की करी सराहना।* 
अपनी साइकिल से विश्व भ्रमण के दौरान 19 वर्षों में 07 महाद्वीपों के 191 देशों में लगभग 02 लाख किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने वाले श्री सोमेन देवनाथ द्वारा आज दिनांक: 23-09-26 को पुलिस कार्यालय देहरादून में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय से शिष्टाचार भेंट की गई। श्री सोमेन देवनाथ अपनी साइकिल से  27 मई 2004 को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में विश्व जागरूकता हेतु रवाना हुए थे। श्री सोमेन देवनाथ द्वारा अपनी साइकिल के माध्यम से विश्व भ्रमण के दौरान विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में जाकर वहां के नागरिकों को एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में लगभग 02 करोड लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में श्री सोमेन देवनाथ दिनांक: 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से भारत के 28 राज्यों एवं 5 केन्द्रशासित प्रदेशों के भ्रमण के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में भ्रमणशील है। 
शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री सोमेन देवनाथ द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देहरादून प्रवास/भ्रमण के दौरान हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में उनके द्वारा किये जाने वाले सार्थक प्रयासों एंव जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनांए दी।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • शहर से लेकर देहात तक हरिद्वार पुलिस ने चलाया संगम चेकिंग अभियान, गाड़ियों पर लगी नाम पट्टिकाएं हटवाई और दर्जनों गाड़ियों से वसूला हजारों रुपए का चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में वाहनों से अनाधिकृत/अनावश्यक हटाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 23.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में प्रभारी चौकी बाजार/रेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 13 वाहनों के चालान किए गए। 20 नाम पट्टिकाएं हटाई साथ ही 03 नाम पट्टिकाएं जब्त की गईं। चालान के माध्यम से कुल ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर नियम विरुद्ध अथवा अनाधिकृत नाम/पद संबंधी पट्टिकाओं का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
    1
    शहर से लेकर देहात तक हरिद्वार पुलिस ने चलाया संगम चेकिंग अभियान, गाड़ियों पर लगी नाम पट्टिकाएं हटवाई और दर्जनों गाड़ियों से वसूला हजारों रुपए का चालान। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में वाहनों से अनाधिकृत/अनावश्यक  हटाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 23.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में प्रभारी चौकी बाजार/रेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 13 वाहनों के चालान किए गए।
20 नाम पट्टिकाएं हटाई साथ ही 03 नाम पट्टिकाएं जब्त की गईं। चालान के माध्यम से कुल ₹5,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर नियम विरुद्ध अथवा अनाधिकृत नाम/पद संबंधी पट्टिकाओं का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.