कनखल पुलिस ने तोड़ी नशे के कारोबार करने वालों की कमर, पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के मकसद से ट्रॉली बैग और काटो में छुपा कर ले जा रहे थे गांजा 32 किलो अवैध गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया लगभग 32 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन। *नाम पता आरोपित* 1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार 2. रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत। *बरामदगी* * दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा * रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा * आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा *कुल बरामदगी* (लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा) पुलिस टीम 1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला 2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत 3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी 4. हे0का0 188 प्रमोद शर्मा 5. का0 1312 रणजीत सिंह 6. का0 1185 गजय तोमर
कनखल पुलिस ने तोड़ी नशे के कारोबार करने वालों की कमर, पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के मकसद से ट्रॉली बैग और काटो में छुपा कर ले जा रहे थे गांजा 32 किलो अवैध गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया लगभग 32 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन। *नाम पता आरोपित* 1. दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार 2. रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत। *बरामदगी* * दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा * रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा * आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा *कुल बरामदगी* (लगभग 32 किलो ग्राम अवैध गांजा) पुलिस टीम 1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला 2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत 3. अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी 4. हे0का0 188 प्रमोद शर्मा 5. का0 1312 रणजीत सिंह 6. का0 1185 गजय तोमर
- भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण भगवानपुर में संस्कृत महोत्सव में पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण हरिद्वार । भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण भी किया। भगवानपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भगवानपुर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के 18वें संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर कल्पना सैनी ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा की वाहक और भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।संस्कृत महोत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने एक हॉल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद डॉक्टर कल्पना सैनी डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार पहुंचीं। यहां उन्होंने सांसद निधि से निर्मित कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने इसका विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी नगर पंचायत पाडली गुर्जर, तहसील रुड़की के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र शक्ति विहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां रेलवे अंडरपास से लगे छोटे अंडरपास, शमशाद की दुकानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक राज्य सांसद निधि से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है। संस्कृत महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पातंजलि के नये संस्थान आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया, जिसमें अब संस्कृत के छात्र बीएएमएस कर सकेंगे।इस मौके पर योगगुरु रामदेव ने कहा कि जहां एलोपैथ रोगों के उपचार का ही दावा करता है वहीं आयुर्वेद में रोगों को वापस करने की भी क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद के द्वारा आयु को तीस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।इस मौके पर योगगुरु रामदेव ने यह भी कहा कि आयुर्वेद के बल पर ही मुख्यमंत्री धामी भी 150 साल तक उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे हालांकि यह बात उन्होंने विनोद में कही। (_कुमार दुष्यंत_)1
- मायापुर क्षेत्र में महिला के ऊपर फायर करने वाला एक और आरोपी तमंचे के साथ आया पुलिस गिरफ्त में साथी को पहले ही जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस। दिनांक 19.09.2026 को महिला, निवासी कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि लक्की एवं उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उसे चोट आई। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 22.09.2026 को आरोपी कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी लक्की पुत्र संजू कुमार, निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को टिबड़ी रोड की ओर जाते हुए रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत मे लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष *अभियोग* मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी। *बरामदगी* 01 तमंचा 315 बोर *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी 3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल 4. कानि0 नापु आनन्द तोमर 5. कानि0 नापु रमेश सिंह1
- नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से दो घायल।।।।। The Aman Times | अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से दो घायल अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में झूला टूटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। संबंधित झूले का संचालन बंद कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार विदेशी महिला के पैर पर धार्मिक मंत्र का टैटू, हरिद्वार में विवाद हरिद्वार में एक विदेशी महिला के पैर पर “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का टैटू बना होने का मामला सामने आया है। टैटू की तस्वीर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर और सनातनी महिला रूपी कौर ने मामले में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारतीय धार्मिक परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों की पूरी जानकारी न होने की संभावना रहती है। दोनों ने टैटू बनाने वाले कलाकार की पहचान कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। #ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार विदेशी महिला के पैर पर धार्मिक मंत्र का टैटू, हरिद्वार में विवाद हरिद्वार में एक विदेशी महिला के पैर पर “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का टैटू बना होने का मामला सामने आया है। टैटू की तस्वीर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर और सनातनी महिला रूपी कौर ने मामले में नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारतीय धार्मिक परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों की पूरी जानकारी न होने की संभावना रहती है। दोनों ने टैटू बनाने वाले कलाकार की पहचान कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- वैध मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: सूर्यकांत धस्माना बोले- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल, उत्तराखंड में SIR की गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम मतदान सूची से हटाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के घेराव, प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि करते हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का हवाला देते हुए भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दावा किया कि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस पहले भी SIR के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीआर पुरुषोत्तम के समक्ष शिकायतें दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में पारंपरिक समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। धस्माना ने कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। किच्छा की घटना पर भी कांग्रेस का हमला सूर्यकांत धस्माना ने किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच हुए विवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि उन्हें थप्पड़ मारा गया। घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। धस्माना ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मामले में गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को पार्टी गंभीरता से ले रही है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। वहीं भाजपा की ओर से भी घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। सूर्यकांत धस्माना सदस्य, एआईसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड3
- लंढौरा में उमेश कुमार का शक्ति प्रदर्शन! स्वागत में उमड़ी भीड़, 2027 को लेकर सियासत गरमाई लंढौरा में विधायक उमेश कुमार के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में उमेश कुमार ने जनता का आभार जताते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने 2027 में उमेश कुमार को दोबारा विधायक के रूप में देखने की इच्छा जताई। दूसरी ओर, पूर्व विधायक चैंपियन के कार्यकाल को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की, जबकि उमेश कुमार के समर्थकों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का दावा किया। कार्यक्रम के दौरान सरहद गुर्जर ने गुर्जर समाज का उमेश कुमार को समर्थन बताया और 70 हजार वोटों से जीत का दावा किया। #Laksar #UmeshKumar #Landhaura #Khanpur #Uttarakhand1
- पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की रामपाल महाराज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की रामपाल महाराज से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर1