logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली: शादी से इनकार पर युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र के कस्बा हरचंदपुर में एक युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से आहत थी। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। घटना 28 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, थाने में चल रही समझौता वार्ता के दौरान जब युवक अनुज सोनी नहीं पहुंचा, तो युवती ने यह कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष) पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है। मृतका की बड़ी बहन स्नेह ने आरोप लगाया कि अनुज सोनी ने सुप्रिया से शादी का वादा किया था। यहां तक कि थाने में समझौते के दौरान युवक के परिवार ने लिखित में शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। स्नेह के अनुसार, अनुज ने फोन पर साफ कह दिया था कि वह किसी भी हाल में शादी नहीं करेगा, चाहे सुप्रिया कुछ भी कर ले। परिजनों के मुताबिक, इसी सदमे में सुप्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता कमलेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अनुज सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार

9 hrs ago
user_Balvant singh Press
Balvant singh Press
डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

रायबरेली: शादी से इनकार पर युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र के कस्बा हरचंदपुर में एक युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से आहत थी। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। घटना 28 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, थाने में चल रही समझौता वार्ता के दौरान जब युवक अनुज सोनी नहीं पहुंचा, तो युवती ने यह कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष) पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है। मृतका की बड़ी बहन स्नेह ने आरोप लगाया कि अनुज सोनी ने सुप्रिया से शादी का वादा किया था। यहां तक कि थाने में समझौते के दौरान युवक के परिवार ने लिखित में शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। स्नेह के अनुसार, अनुज ने फोन पर साफ कह दिया था कि वह किसी भी हाल में शादी नहीं करेगा, चाहे सुप्रिया कुछ भी कर ले। परिजनों के मुताबिक, इसी सदमे में सुप्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता कमलेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अनुज सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र के कस्बा हरचंदपुर में एक युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से आहत थी। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। घटना 28 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, थाने में चल रही समझौता वार्ता के दौरान जब युवक अनुज सोनी नहीं पहुंचा, तो युवती ने यह कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष) पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है। मृतका की बड़ी बहन स्नेह ने आरोप लगाया कि अनुज सोनी ने सुप्रिया से शादी का वादा किया था। यहां तक कि थाने में समझौते के दौरान युवक के परिवार ने लिखित में शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। स्नेह के अनुसार, अनुज ने फोन पर साफ कह दिया था कि वह किसी भी हाल में शादी नहीं करेगा, चाहे सुप्रिया कुछ भी कर ले। परिजनों के मुताबिक, इसी सदमे में सुप्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता कमलेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अनुज सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र के कस्बा हरचंदपुर में एक युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह मानसिक रूप से आहत थी। दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे।
घटना 28 मार्च की है। जानकारी के अनुसार, थाने में चल रही समझौता वार्ता के दौरान जब युवक अनुज सोनी नहीं पहुंचा, तो युवती ने यह कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष) पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है।
मृतका की बड़ी बहन स्नेह ने आरोप लगाया कि अनुज सोनी ने सुप्रिया से शादी का वादा किया था। यहां तक कि थाने में समझौते के दौरान युवक के परिवार ने लिखित में शादी के लिए सहमति भी दी थी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। स्नेह के अनुसार, अनुज ने फोन पर साफ कह दिया था कि वह किसी भी हाल में शादी नहीं करेगा, चाहे सुप्रिया कुछ भी कर ले।
परिजनों के मुताबिक, इसी सदमे में सुप्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
वहीं, एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता कमलेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अनुज सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by INDRESH KUMAR
    1
    Post by INDRESH KUMAR
    user_INDRESH KUMAR
    INDRESH KUMAR
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गईं शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली
    2
    रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गईं शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    1
    Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    user_MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • हरचंदपुर थाने में समझौते के दौरान युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर — पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप रायबरेली जिले के हरचंदपुर कस्बे में आज दिनांक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को समय करीब 4:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब थाना परिसर में चल रहे समझौता वार्ता के दौरान एक 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष), पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रिया का किसी युवक के साथ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों को हरचंदपुर थाने में सुलह-समझौते के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान बातचीत के बीच अचानक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद युवती को उसके पिता कमलेश कुमार द्वारा आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल, रायबरेली पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस पूरे मामले में युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने पुलिस की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई और कथित तौर पर लड़के को थाने से भगा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर तीन दिन पहले जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद ही आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई इस पर बयान जारी नहीं किया है
    1
    हरचंदपुर थाने में समझौते के दौरान युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर — पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली जिले के हरचंदपुर कस्बे में आज दिनांक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को समय करीब 4:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब थाना परिसर में चल रहे समझौता वार्ता के दौरान एक 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष), पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुप्रिया का किसी युवक के साथ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों को हरचंदपुर थाने में सुलह-समझौते के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान बातचीत के बीच अचानक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद युवती को उसके पिता कमलेश कुमार द्वारा आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल, रायबरेली पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, इस पूरे मामले में युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने पुलिस की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई और कथित तौर पर लड़के को थाने से भगा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर तीन दिन पहले जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद ही आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई इस पर बयान जारी नहीं किया है
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    54 min ago
  • ऊना की चीख आज भी इंसाफ के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है। बीते 10 सालों से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अपमान, हिंसा और हत्या - BJP शासित गुजरात में दलितों, आदिवासियों की यही हकीकत बना दी गई है। मोदी जी के इसी असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण मॉडल को पूरे देश पर थोपा जा रहा है - राहुल गांधी। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    ऊना की चीख आज भी इंसाफ के दरवाज़े पर दस्तक दे रही है।
बीते 10 सालों से पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
अपमान, हिंसा और हत्या - BJP शासित गुजरात में दलितों, आदिवासियों की यही हकीकत बना दी गई है।
मोदी जी के इसी असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण मॉडल को पूरे देश पर थोपा जा रहा है - राहुल गांधी।
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • "जेवर के एयरपोर्ट को किसी ने एनओसी दिलाने का काम किया था तो वह समाजवादी पार्टी थी, उसी का परिणाम है कि आज यहां पर एयरपोर्ट बना है। आगे हम लोग बाजार के रेट से किसान भाइयों की जमीन लेकर उनका सम्मान करने का काम करेंगे।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,अखिलेश यादव जी, दादरी में..
    1
    "जेवर के एयरपोर्ट को किसी ने एनओसी दिलाने का काम किया था तो वह समाजवादी पार्टी थी, उसी का परिणाम है कि आज यहां पर एयरपोर्ट बना है। आगे हम लोग बाजार के रेट से किसान भाइयों की जमीन लेकर उनका सम्मान करने का काम करेंगे।"
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,अखिलेश यादव जी, दादरी में..
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    1
    Post by MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    user_MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.