Shuru
Apke Nagar Ki App…
Salim Ansari
More news from Bahraich and nearby areas
- मिहींपुरवा/बहराइच — सेमरी बाजार स्थित पं० सच्चिदानन्द इण्टर कॉलेज के तत्वावधान में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा अभिभावकों को इसके प्रति सचेत करना रहा। बैंड-बाजे, बैनर और गुब्बारों के साथ निकली रैली में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर निम्बियापुरवा, सेमरी बाजार सब्जी मंडी और मस्जिद मार्ग सहित विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने “शिक्षा है अनमोल रत्न, पढ़ने का सब करें यत्न”, “आधी रोटी खाएंगे, विद्यालय अवश्य जाएंगे” तथा “बेटी है बगिया का फूल, बेटी को भेजो स्कूल” जैसे प्रेरक नारे लगाए। ग्रामीणों व अभिभावकों ने स्थान-स्थान पर रैली का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। प्रवक्ता मोहम्मद जमील कुरैशी ने बताया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय से बाहर बच्चों का चिन्हांकन कर उनका नामांकन कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य राहुल मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता के बिना यह लक्ष्य संभव नहीं। इस अवसर पर मोहम्मद जमील कुरैशी, प्रेम सागर यादव, चंदन श्रीवास्तव, सुचिता मिश्रा, मधुमिता, मधु वर्मा, राम प्रकाश, रोहिणी गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सहित शिक्षकगण, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।3
- यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी (पलिया/चंदन चौकी), 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज गांवों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पूरे आयोजन स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा और शास्त्र स्पष्ट रूप से बताते हैं— “प्रजासुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्”। इसका अर्थ है कि एक सच्चे शासक का सुख तभी है, जब उसकी प्रजा सुखी और सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की इच्छाओं की पूर्ति नहीं, बल्कि जनता जनार्दन के कल्याण में निहित होना चाहिए। जब आम जनता खुश, सुरक्षित और संतुष्ट होती है, तभी सरकार को सफल माना जाता है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वास्तविक सुशासन वही है, जो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के हितों की रक्षा करे और उनके विकास के लिए कार्य करे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।1
- 📍पनों से भरा एक खूबसूरत अनुभव बन ग प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान – Day 13 जनसंपर्क यात्रा का 13वां दिन सिर्फ एक पड़ाव नहीं, बल्कि उम्मीदों, मुस्कानों और सया… ❤️ रास्ते में जब पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, बुबकापुर (1-8), शिक्षा क्षेत्र फखरपुर, जनपद बहराइच पहुंचा, तो वहां का नज़ारा किसी उत्सव से कम नहीं था। मानो छोटे-छोटे सपनों ने रंगमंच पर अपनी उड़ान भर ली हो… ✨ 🎪 मदर मेला – जहां मासूम हाथों ने अपने हुनर से नई दुनिया रच दी 🎭 थियेटर (रंगमंच) – जहां बच्चों की भावनाएं संवाद बनकर दिलों तक उतर गईं 🎉 प्रगति मेला (बाल उत्सव) – जहां हर मुस्कान में भविष्य की चमक दिखाई दी इन नन्हे कलाकारों की आंखों में चमक थी, हौसलों में उड़ान थी, और हर प्रस्तुति में एक संदेश— 👉 “अगर मौका मिले, तो गांव का हर बच्चा इतिहास लिख सकता है…” 👏 इस अद्भुत आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, समर्पित शिक्षकगण और प्रतिभाशाली बच्चों को दिल से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🚩 हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल का यह संकल्प और मजबूत हुआ है कि हर गांव, हर स्कूल और हर बच्चे की आवाज़ को मंच मिले… और शिक्षा, विकास व जनसमस्याओं से जुड़ी हर सच्चाई आप तक पहुंचे। ✨ क्योंकि असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जहां छोटे-छोटे सपनों को बड़ा बनने का मौका मिलता है… #JansamparkAbhiyan #Day13 #Bahraich #Education #BalUtsav #GroundReport1
- पलिया नगर के मालगोदाम रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत की उम्मीद जगी है। सड़क निर्माण शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया और प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया। हालांकि निर्माण कार्य के बीच ही कुछ लोगों ने गुणवत्ता को लेकर नाराजगी भी जताई है। कुछ जानकारों का कहना है कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि पुराने रोड की समुचित खुदाई किए बिना ही उसके ऊपर हल्के स्तर पर तारकोल और मोरंग-बजड़ी डालकर कार्य को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्य किया गया तो सड़क कुछ ही महीनों में फिर से जर्जर हो जाएगी और जनता को दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि यह टिकाऊ साबित हो और लोगों को लंबे समय तक राहत मिल सके।1
- लखीमपुर खीरी -थारु जनजाति के परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एक आयोजन मात्र नही बल्कि अधिकार के साथ साथ साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी भी है1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बांग्लादेशी परिवार को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र दिए गए है1
- यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर: यज्ञराज मौर्य की खास रिपोर्ट 📍 लखीमपुर खीरी (खमरिया) ⚠️ खमरिया CSC अस्पताल में बड़ी लापरवाही, दोपहर 2 बजे एक्स-वार्ड में अंधेरा, स्टाफ नदारद लखीमपुर खीरी के खमरिया टाउन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे जब स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो एक्स-वार्ड (X-Ray/Ward) पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ मिला। 👉 हैरानी की बात यह रही कि कमरे की लाइट तक बंद थी वहां कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा 📸 इस पूरे मामले की तस्वीर (फोटो) भी मौजूद है, जो अस्पताल की लचर व्यवस्था और जिम्मेदारों की उदासीनता को साफ उजागर करती है। 😡 मरीजों में नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि: “अस्पताल इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां तो बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं। अगर इमरजेंसी होती तो क्या होता?” ❓ बड़े सवाल क्या अस्पताल में स्टाफ की ड्यूटी तय नहीं है? क्या मरीजों की सुविधा से कोई सरोकार नहीं? जिम्मेदार अधिकारी इस पर कब कार्रवाई करेंगे? 📢 प्रशासन से मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि इस लापरवाही की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मरीजों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- पलिया नगर की करुणा भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन एजेंसी पर ताला लटका मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं को न तो सिलेंडर मिल पा रहा है और न ही कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई दे रही है। उपभोक्ता रीता, तिलकपुरवा निवासी सुनीता देवी, कृष्णानगर पटिहन रोड की पुष्पा, ईश्वरवती, पलिया निवासी शहीद अहमद उर्फ मुन्ना तथा अम्बेडकर नगर निवासी जगन्नाथ ने बताया कि वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गैस उपलब्ध नहीं हो रही। आरोप है कि उनकी पासबुक पर गैस की डिलीवरी पहले ही दर्ज कर दी गई है और उनसे पैसे भी जमा करा लिए गए हैं, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। अम्बेडकर नगर निवासी जगन्नाथ ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि 20 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। ऐसे में गैस न मिलने से उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सिलेंडर नहीं मिला, तो शादी की तैयारियां प्रभावित हो जाएंगी। इस संबंध में एजेंसी स्वामी अमिश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल गैस स्टॉक समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल (मंगलवार) को गैस की नई खेप आने की संभावना है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को वितरण शुरू किया जाएगा। इधर, एजेंसी पर ताला लटका होने और अव्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द समाधान की मांग की है।1
- Post by Latest news india1