logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विशाल हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी थाना परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने चर्चित विशाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की प्रेमिका संजना कुमारी, उसके पिता अमर किशोर चौरसिया तथा दादा राजेंद्र चौरसिया शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक विशाल और संजना कुमारी के बीच अवैध संबंध थे। घटना की रात विशाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस बात से आक्रोशित होकर परिजनों ने पहले विशाल के साथ मारपीट की और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को ठिकाने लगा दिया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी व साक्ष्य के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मृतक के पिता शंभू सहनी ने थाना में आवेदन देकर कुल छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बखरी सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    1
    Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by India khabar Begusarai.
    1
    Post by India khabar Begusarai.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • वीरपुर थाना की पुलिस ने 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बीरपुर थाना को सूचना मिली के वीरपुर पश्चिमी वार्ड-5 में 02 व्यक्तियों के बीच हो रहे झगड़ा के दौरान 01 व्यक्ति के पास से एक देशी पिस्टल को छीनकर उसे पकड़ कर रखा हुआ है. तुरंत स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से 01 देशी पिस्टल बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    वीरपुर थाना की पुलिस ने 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बीरपुर थाना को सूचना मिली के वीरपुर पश्चिमी वार्ड-5 में 02 व्यक्तियों के बीच हो रहे झगड़ा के दौरान 01 व्यक्ति के पास से एक देशी पिस्टल को छीनकर उसे पकड़ कर रखा हुआ है. तुरंत स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से 01 देशी पिस्टल बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • *जिला प्रशासन की आमलोगों से अपील* तेघरा ब्रेकिंग लाइव- क्या आपने लू से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है? पढ़िए, पढ़ाइए और समाज को जागरूक कीजिए। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
    2
    *जिला प्रशासन की आमलोगों से अपील*
तेघरा ब्रेकिंग लाइव- क्या आपने लू से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है? पढ़िए, पढ़ाइए और समाज को जागरूक कीजिए।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
    user_Neilmani pintu
    Neilmani pintu
    Fitness Trainer भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • 4 दिन तक जनरल बोगी में यात्रा करके चेन्नई पहुंचेंगे, बिहार में रोज़गार होता तो इतनी दूर मजदूरी करने क्यों जाते?
    1
    4 दिन तक जनरल बोगी में यात्रा करके चेन्नई पहुंचेंगे, बिहार में रोज़गार होता तो इतनी दूर मजदूरी करने क्यों जाते?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    3 hrs ago
  • “भक्ति में लीन सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष, वीडियो हुआ वायरल” #surajgarha #Lakhisarai #police #viralreels #trendingshorts #jtvbihar
    1
    “भक्ति में लीन सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष, वीडियो हुआ वायरल” #surajgarha #Lakhisarai #police #viralreels #trendingshorts #jtvbihar
    user_JTV Bihar
    JTV Bihar
    रिपोर्टर सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव जमीनी विवाद में खूनी झड़प, आधा दर्जन घायल अस्पताल में भर्ती। लखीसराय। जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक पक्ष से सिंहचक गांव निवासी किनोदी यादव के पुत्र मिथुन कुमार, राधे यादव एवं राधे यादव के पुत्र किनोदी यादव शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बोधी यादव के पुत्र मूरकी यादव, रामजी यादव के पुत्र प्रकाश कुमार और सुधीर कुमार घायल बताए जा रहे हैं। घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि प्रारंभिक रूप से मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही किऊल थाना पुलिस एवं कवैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव जमीनी विवाद में खूनी झड़प, आधा दर्जन घायल अस्पताल में भर्ती।
लखीसराय। जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को  इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में एक पक्ष से सिंहचक गांव निवासी किनोदी यादव के पुत्र मिथुन कुमार, राधे यादव एवं राधे यादव के पुत्र किनोदी यादव शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बोधी यादव के पुत्र मूरकी यादव, रामजी यादव के पुत्र प्रकाश कुमार और सुधीर कुमार घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, हालांकि प्रारंभिक रूप से मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही किऊल थाना पुलिस एवं कवैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • बछवारा थाना की पुलिस में 204 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बछवारा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय सिसवा भवन के पीछे टूटे खंडहर के शौचालय में शराब रखा हुआ है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर 204 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    बछवारा थाना की पुलिस में 204 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बछवारा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय सिसवा भवन के पीछे टूटे खंडहर के शौचालय में शराब रखा हुआ है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर 204 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.