उज्जैन में 20 मार्च को होगी खाती समाज की अहम बैठक, समाज जन कर रहे अपील मोहन बड़ोदिया। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक जगदीश मंदिर उज्जैन में होगी। खाती समाज के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जामलिया ने बताया कि समाज की अहम बैठक 20 मार्च को कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर उज्जैन में होगी ।जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी, युवा संगठन, मार्गदर्शक एवं समस्त समाज जन एकत्रित होंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर देथलिया करेंगे। बैठक समाज की एकता, संगठन की मजबूती, एवं भविष्य की कार्य योजना पर विचार करना है एवं उज्जैन में निकलने वाली रथ यात्रा के उद्देश्य से की जाएगी। बैठक में अधिक से अधिक समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम मोहना के समाजसेवी ओम प्रकाश चंद्रवंशी,कानड के ईश्वर खजुरिया, पुरुषोत्तम चंद्रवंशी बाईगांव, प्रेम नारायण चंद्रवंशी करजू गांव गांव जाकर समाज के समाजजनों से मिलकर बैठक में सम्मिलित होने के लिए अपील कर रहे हैं।
उज्जैन में 20 मार्च को होगी खाती समाज की अहम बैठक, समाज जन कर रहे अपील मोहन बड़ोदिया। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक जगदीश मंदिर उज्जैन में होगी। खाती समाज के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जामलिया ने बताया कि समाज की अहम बैठक 20 मार्च को कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर उज्जैन में होगी ।जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी, युवा संगठन, मार्गदर्शक एवं समस्त समाज जन एकत्रित होंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर देथलिया करेंगे। बैठक समाज की एकता, संगठन की मजबूती, एवं भविष्य की कार्य योजना पर विचार करना है एवं उज्जैन में निकलने वाली रथ यात्रा के उद्देश्य से की जाएगी। बैठक में अधिक से अधिक समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम मोहना के समाजसेवी ओम प्रकाश चंद्रवंशी,कानड के ईश्वर खजुरिया, पुरुषोत्तम चंद्रवंशी बाईगांव, प्रेम नारायण चंद्रवंशी करजू गांव गांव जाकर समाज के समाजजनों से मिलकर बैठक में सम्मिलित होने के लिए अपील कर रहे हैं।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया की अध्यक्षता में सरपंच संघ की बैठक हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सभापति, जनपद सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष,एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कई ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे वही आपको बता दे राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच राकेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमन कामनेश्वर कुमारिया खास में होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में सरपंच संघ की ओर से 200 कन्याओं को उपहार दिया जाएगा. इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सभापति, जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, सहित जनपद स्टाफ मौजूद रहे.1
- दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को बमबम महादेव पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा जब मामला न्यायालय में है और अपील के लिए समय दिया गया है,तो फिर इतनी जल्दबाजी क्यों दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के मामले में आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई इससे यह साफ है कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि विपक्ष के विधायकों को किसी भी तरह प्रक्रिया से बाहर किया जाए,चाहे वह दबाव हो,पुराने मामलों को हवा देना हो या फिर इस तरह की जल्दबाजी में कार्यवाही। उन्होंने कहा लोकतंत्र में कानून और प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होता है,लेकिन भाजपा लगातार उसे दरकिनार कर सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है यह लोकतंत्र नहीं,बल्कि तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं,उन्हें खुलकर राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता का दुरुपयोग ही कहा जाएगा।लेकिन भाजपा यह याद रखे, यह श्री राहुल गांधी की कांग्रेस है न कभी डरी है,न डरेगी पूरी कांग्रेस पार्टी अपने विधायक के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर,हर मंच पर, संवैधानिक और कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी।पुतला दहन करने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,स्वामी शरण कुशवाहा,जमित्री दादोरिया,सी एल बोध,स्वदेश अहिरवार,बी एल केन,प्रेमनारायण कुशवाहा, जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत, रिंकू यादव,मोहन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,अनिल राज श्रीवास्तव,रामकुमार मोंगिया, मुईन कुरेशी,रामदास उत्साही, वासुदेव कमरिया,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,राघवेंद्र जादोन,अनूप तिवारी,सुरेश अहिरवार,सुनील बंशकार, जयेंद्र गौतम,राजू खान,जाकिर मंसूरी,बलबीर कुशवाह,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,मानस दुबे आदि उपस्थित रहे!1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *कुमारिया खास में होने वाले सम्मेलन को लेकर जनपद में बैठक हुई सम्पन्न, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष रहे मौजूद* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- गोपाल, मृतक मृतक की पहचान दौलतपुर, थाना सोनकच्छ निवासी गोपाल पिता हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। शाजापुर के बेरछा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। सोनकच्छ का रहने वाला था मृतकपुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दौलतपुर, थाना सोनकच्छ निवासी गोपाल पिता हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका बेरछा थाना प्रभारी भरत किरण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दो दिन पहले बारात में शामिल होने के लिए इलाहाबाद प्रयागराज गया था। पुलिस को आशंका है कि वापस आते समय ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर बेरछा थाना पुलिस और रेलवे1
- Post by Jagdish nagar1
- सुसनेर। शनिवार की दोपहर आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे जहां उन्होंने गेहूं बेचने आए किसानों से संवाद किया और सरकार पर गेहूं खरीदी में देरी पर जोरदार हमला किया उन्होंने कहा अगर किसानों की फसल सरकार को खरीदनी ही नहीं है तो सीधे मना करदे तारीख पर तारीख बड़ा कर सरकार क्या साबित करना चाह रही है सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने की तारीख पहले 25 फिर 01 फिर 10 तारीख अब 10 को भी ना खरीदे तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक राठौर, विधायक निजी सचिव यशपाल सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।।2
- मप्र के राजगढ़ में लीमाचौहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तरफा प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया जिसमे एक 25 वर्षीय दीवाना शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे टीआई और पुलिस बल ने एक घंटे तक समझाइश दी और युवती से फोन पर बात की ज़ब युवती ने जानने से साफ मना कर दिया तब पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा और थाने ले गए। दीवाना युवक अनिल वर्मा पास के निपानिया तुला गांव का रहने वाला है और मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को सुबह से ही शराब पी रहा था। युवक के अनुसार नशे में उसे सिर्फ वही युवती दिख रही थी उसके बाद शौले फ़िल्म के अंदाज में प्यार का इजहार करने के लिए शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे टीआई राहुल रघुवंशी, एसआई सुगनलाल धुर्वे, आरक्षक राधारमण मीणा और आरक्षक विक्रम ने युवक को करीब एक घंटे समझाया। संबंधित युवती से बात की तो ज्ञात हुआ की उसका कोई संबंध ही नहीं है और न ही उसे जानती है। इसके बाद पुलिस ने युवक को प्रेम से समझाया और नीचे उतार कर थाने ले गए जहां उसे समझाईश दी जा रही है।2
- शाजापुर जिले के की मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत 15 अप्रेल को कुम्हारिया खास मे होने वाले 200 जोड़े मुख्यमंत्री कन्या विवाह की बेठक मे सम्मलित हुए सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई, इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद अमृतराज सिसोदिया, जिला पंचायत सभापति जगदीश फ़ौजी, जिला पंचायत सदस्य लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष महेश नागर सहित जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच एवं जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा, बता दे, सम्मेलन मे सभी कन्याओं को कन्यादान के रूप सरपंच संघ की और से सभी 200 जोड़ों को उपहार दिया जाएगा, उक्त बैठक का शुक्रवार शाम 4 बजे सम्पन्न हुई.1