Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुमारिया खास में होने वाले सम्मेलन को लेकर जनपद में बैठक हुई सम्पन्न शाजापुर जिले के की मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत 15 अप्रेल को कुम्हारिया खास मे होने वाले 200 जोड़े मुख्यमंत्री कन्या विवाह की बेठक मे सम्मलित हुए सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई, इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद अमृतराज सिसोदिया, जिला पंचायत सभापति जगदीश फ़ौजी, जिला पंचायत सदस्य लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष महेश नागर सहित जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच एवं जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा, बता दे, सम्मेलन मे सभी कन्याओं को कन्यादान के रूप सरपंच संघ की और से सभी 200 जोड़ों को उपहार दिया जाएगा, उक्त बैठक का शुक्रवार शाम 4 बजे सम्पन्न हुई.
Govind kumbhkar
कुमारिया खास में होने वाले सम्मेलन को लेकर जनपद में बैठक हुई सम्पन्न शाजापुर जिले के की मोहन बड़ोदिया जनपद अंतर्गत 15 अप्रेल को कुम्हारिया खास मे होने वाले 200 जोड़े मुख्यमंत्री कन्या विवाह की बेठक मे सम्मलित हुए सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई, इस दौरान मोहन बड़ोदिया जनपद अमृतराज सिसोदिया, जिला पंचायत सभापति जगदीश फ़ौजी, जिला पंचायत सदस्य लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष महेश नागर सहित जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच एवं जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा, बता दे, सम्मेलन मे सभी कन्याओं को कन्यादान के रूप सरपंच संघ की और से सभी 200 जोड़ों को उपहार दिया जाएगा, उक्त बैठक का शुक्रवार शाम 4 बजे सम्पन्न हुई.
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया के नायरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह 8.30 बजे के करीब दो बाईकों की भिड़ंत हो गई, जिसमे दो महिला घायल हो गई, मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मोहन बड़ोदिया के नायरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ, सूचना पर 108 से पायलेट हमीद अली और ईएमटी मोहन बामनिया की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो घायल प्रीति पति हेमराज प्रजापति उम्र 37 साल और ज्योति जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया1
- मोहन बड़ोदिया ।मोहन बड़ोदिया तहसील सहित क्षेत्र में प्रशासन की शक्ति और जागरूकता अभियान के बावजूद किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में बचे डंठलों को हटाने व नष्ट करने के बजाय उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। इससे न सिर्फ खेतों की उपजाऊ शक्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। नरवाई जलाने से खेतों के आसपास के पेड़ पौधे सुलझ चाहते हैं और कई बार यहां आग वन क्षेत्र तक पहुंच कर बड़ा नुकसान कर देती है। खासकर मोहना, भंवरासा, बरनावद, बडौदी, माल्याहेडी, कड़ूला, मांगलिया, निपानिया क्षेत्र के कई गांव में रोजाना खेतों में आग लगने की घटनाएं देखी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरता घटती है और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है, किसान अपने खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनकी उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है।1
- मोहन बड़ोदिया: सरदार पटेल एजुकेशनल एकेडमी, मोहन बड़ोदिया का आज सफलतापूर्वक उद्घाटन सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया,नर्सरी से कक्षा 8 तक अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रारम्भ हो रहे है । इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संचालक लोकेश पाटीदार, प्राचार्य श्री ओम प्रकाश पाटीदार, राहुल बैरागी, कंप्यूटर शिक्षक रवि खजुरिया एवं अन्य गणमान्य जनों एवं समिति सदस्यों सहित गरिमामयी उपस्थिति रही संचालक लोकेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण ही संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट1
- बडोनी:सोनागिर जैन मंदिर में सनसनीखेज चोरी, पुलिस चौकी के पास वारदात, 7.5 किलो मूर्ति ले उड़े चोर CCTV 10 दिन से बंद, दान पेटी तोड़कर हजारों रुपए भी ले गए,पुलिस और प्रबंधन की लापरवाही उजागर दतिया।जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर स्थित श्री चंद्र प्रभु मंदिर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के ठीक बाहर बनी पुलिस चौकी के पास ही चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और करीब साढ़े 7 किलो वजनी भगवान श्री चंद्र प्रभु की मूर्ति तथा लगभग ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी भी पार कर दी। घटना का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ जब पुजारी मंदिर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तत्काल मंदिर प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। मामले में एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंदिर में लगे CCTV कैमरे पिछले 25 मार्च से बंद पड़े थे, जिन्हें अब तक चालू नहीं कराया गया था। ऐसे में चोरों की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों और जैन समाज में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के पास ही मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़लाय से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम यहां पहुंची और एक नाबालिग के घर पर करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि नाबालिग द्वारा इंटरनेट पर एक विवादित पोस्ट की गई थी, जो लाल किले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पोस्ट किसी संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ी हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली से विशेष टीम गांव पहुंची। टीम ने नाबालिग से पूछताछ की, उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया और नोटिस देकर उसे दिल्ली बुलाया है। इस मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम मुड़लाय पहुंची थी। टीम ने आईटी एक्ट के तहत नाबालिग से पूछताछ कर उसे नोटिस दिया है और आगे की जांच के लिए दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया है।1
- भिंड के आलमपुर में रविवार को करीब एक दर्जन गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। टर्फ के सक्रिय होने से सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर बना रहेगा। आईएमडी (मौसम केंद्र), भोपाल के अनुसार, 7 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है।सोमवार को जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। वहीं, 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय होगा। इसकी वजह से कहीं आंधी चलेगी तो कहीं बारिश हो सकती है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा एमपी में मौसम... 6 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्टदैनिक भास्कर 6 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट।दैनिक भास्कर 7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर। 8 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टसोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली। 9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।अप्रैल में एमपी में दिखा कश्मीर जैसा नजारा इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिली है। शनिवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 39 जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। जिन जिलों में बारिश हुई, उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, अनूपपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, बड़वानी, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, धार, इंदौर, मंदसौर और खंडवा शामिल हैं। वहीं, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर जिलों में ओले गिरे हैं। दूसरी ओर, कई जिलों में तेज आंधी का दौर भी रहा है। जबलपुर में रफ्तार 59केएम, सागर में 54केएम, बड़वानी में 50केएम, शिवपुरी में 43केएम, कटनी, मुरैना-अशोकनगर में 41केएम, सीधी, गुना-ग्वालियर में 37केएम, इंदौर-रीवा में 33केएम, चित्रकूट-सतना में 31केएम, मंदसौर-धार में 28केएम और बैतूल में 26केएमप्रतिघंटा रही। रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बारिश भी हुई। 50 से 60केएम/प्रतिघंटा से चलेगी आंधी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। दैनिक भास्कर एमपी के बड़े शहरों में जबलपुर में पारा सबसे ज्यादा उज्जैन 33.5°सी ग्वालियर 33.0°सी प्रतीकात्मक मैप इंदौर 32.8°सी भोपाल 33.4°सी जबलपुर 34.5°सी (नोट: अधिकतम तापमान 5 अप्रैल का, डिग्री सेल्सियस में)1
- Post by Sanju Seth1
- Post by Sanju Seth1