*मैहर के भदनपुर में फूटा जनाक्रोश, प्रशासन नदारद – देवदत्त सोनी का सीधा हमला* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मैहर के ग्राम भदनपुर में 20 मार्च 2026 को जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन प्रशासनिक लापरवाही पर करारा तमाचा बनकर उभरा। जनसमस्याओं से त्रस्त सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और ओवरलोडिंग, मजदूर शोषण, किसानों के मुआवजे, खदान ब्लास्टिंग व जर्जर सड़कों जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की।धरना स्थल पर देवदत्त सोनी ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अमले को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित की ज्वलंत मांगों पर जवाब देने से बचने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो जनता के साथ खुला अन्याय है।धरना प्रदर्शन में उठी मांगें सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने आक्रोश को और भड़का दिया। यह प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
*मैहर के भदनपुर में फूटा जनाक्रोश, प्रशासन नदारद – देवदत्त सोनी का सीधा हमला* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मैहर के ग्राम भदनपुर में 20 मार्च 2026 को जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन प्रशासनिक लापरवाही पर करारा तमाचा बनकर उभरा। जनसमस्याओं से त्रस्त सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और ओवरलोडिंग, मजदूर शोषण, किसानों के मुआवजे, खदान ब्लास्टिंग व जर्जर सड़कों जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की।धरना स्थल पर देवदत्त सोनी ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अमले को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित की ज्वलंत मांगों पर जवाब देने से बचने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो जनता के साथ खुला अन्याय है।धरना प्रदर्शन में उठी मांगें सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने आक्रोश को और भड़का दिया। यह प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
- *मैहर के भदनपुर में फूटा जनाक्रोश, प्रशासन नदारद – देवदत्त सोनी का सीधा हमला* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मैहर के ग्राम भदनपुर में 20 मार्च 2026 को जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन प्रशासनिक लापरवाही पर करारा तमाचा बनकर उभरा। जनसमस्याओं से त्रस्त सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और ओवरलोडिंग, मजदूर शोषण, किसानों के मुआवजे, खदान ब्लास्टिंग व जर्जर सड़कों जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की।धरना स्थल पर देवदत्त सोनी ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अमले को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित की ज्वलंत मांगों पर जवाब देने से बचने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो जनता के साथ खुला अन्याय है।धरना प्रदर्शन में उठी मांगें सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने आक्रोश को और भड़का दिया। यह प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।1
- सतना | मध्य प्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर परिसर को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया कि न्यायालय के विभिन्न हिस्सों और जजों के कक्षों में 15 जहरीले गैस वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएंगे। ई-मेल में गंभीर आरोप और नाराजगी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल सुबह लगभग 5:34 बजे प्राप्त हुआ था। भेजने वाले ने अपनी पहचान 'फ्रेड्रिक फ्रोसिंथ' के रूप में बताते हुए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK सरकार और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए और अपनी गहरी नाराजगी जताई। ई-मेल की भाषा और उसमें किए गए दावों ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया। परिसर में सघन तलाशी अभियान धमकी मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इसके बाद: बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सतना जिला न्यायालय के साथ-साथ मैहर और अमरपाटन तहसील न्यायालयों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जजों के केबिन, पार्किंग, कैंटीन और कोर्ट के हर कोने की बारीकी से जांच की गई। जांच में अब तक क्या मिला? सतना पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अब तक की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में इसे एक 'होक्स कॉल' (फर्जी धमकी) माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना था। पुलिस की साइबर सेल अब उस ई-मेल के आईपी एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है ताकि आरोपी तक पहुँचा जा सके। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रिपोर्ट: ब्यूरो, मध्य भारत न्यूज़1
- सतना और मैहर की अदालतों को उड़ाने की मिली धमकी सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।2
- कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी का कांग्रेस पार्टी के लोगो ने सिंहपुर चौराहा में क़िया स्वागत। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी चैत्र नवरात्रि के असर पर सतना व मैंहर जिले के प्रवास पर है।इस दौरान जैसे ही वह नागौद शहर के सिंहपुर चौराहा पहुचे उनका कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के लोगो ने किया स्वागत। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण गूजर डिंकल,कांग्रेस नेता नागेश मिश्रा,महामंत्री व वरिस्ट नेता एडवोकेट मुख्तयार अहमद सिद्दकी,युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष अक्षत सिंह परिहार,कांग्रेस के वरिस्ट नेता व पार्षद बाबू लाल चुहटेल,वरिस्ट नेता पूर्व मंडी उपाध्यक्ष शिवबालक सिंह लोधी,प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा नया गाव, पार्षद राहुल सोनी,कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष आशीष कपाडिया,युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमन त्रिपाठी के साथ काफी संख्या में लोग रहे मौजूद।1
- Post by Unchehra news1
- *वक्त पर 108 एम्बूलेंस उपलब्ध नही होने से सतना व मैहर जिले की मरीज हो रहे परेशान।* स्थानीय प्रशासन की अंदेखी की वजह से सतना व मैहर जिले के मरीज व उनके परिजन आए दिन परेशान होते है। जिला अस्पताल सतना व शिविल अस्पताल मैंहर में एम्बूलेंस उपलब्ध होने के बाद भी जरूरत के वक्त घायलो को एम्बूलेंस उपलब्ध नही होती पाती है।जिला अस्पताल सतना में महीनों भर्ती करने के बाद भी डॉक्टर जान बूझकर ऑपरेशन सिर्फ इस लिए नही करते है।ताकि वह मरीज प्राइवेट हॉस्पीटल में इलाज करवाने को मजबूर हो जाये।जनप्रतिनिधि व जिले के आला अधिकारियो का फोन आने पर उन्हें संजय गांधी मेडिकल हॉस्पीटल रीवा रेफर कर दिया जाता है। जिस व्यवस्था के विरुद्ध जिले वासियो ने सवाल खड़े करते हुए,स्थानीय जन प्रतिनिधियों व आला अधिकारियों से व्यावस्था में सुधार करवाने की मांग।1
- *भदनपुर में ओवरलोड व जनसमस्याओं पर फूटा आक्रोश, विवादित बयान से मचा हड़कंप* मैहर के भदनपुर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी का आक्रोश खुलकर सामने आया। आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।स्थिति तब और गरमा गई जब धरने के बाद ज्ञापन लेने कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिस पर नाराज होकर उन्होंने विवादित बयान देते हुए यहां तक कह दिया कि “अब सूअर को ही ज्ञापन दे देंगे।” इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि, आदिवासी और हरिजन समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।1
- नागौद: खुले पैसों के विवाद में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार सतना जिले के नागौद स्थित बिचपुरिया पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बल्लू मुसलमान नामक युवक ने खुले पैसों के विवाद में कर्मचारी कामता सेन पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर दिया। हमले में धीरू के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले विवाद कर चला गया था, फिर अचानक लौटकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।1