logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विशेष दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3 से 10 अगस्त तक, सीडीओ ने दिए निर्देश कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में 3 से 10 अगस्त तक चलने वाले विशेष दिव्यांगजन रोजगार अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उद्योग केंद्र, कौशल विकास मिशन तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बैंक व उद्योग विभाग को ऋण और अनुदान संबंधी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगजनों को कौशल विकास कार्यक्रमों और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों तक अभियान का लाभ पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

10 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
5371a893-6c40-43f2-8e19-4368e96f12be

विशेष दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3 से 10 अगस्त तक, सीडीओ ने दिए निर्देश कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में 3 से 10 अगस्त तक चलने वाले विशेष दिव्यांगजन रोजगार अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उद्योग केंद्र, कौशल विकास मिशन तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर

2798baa6-d6b8-4dd8-8a27-9b2ef2d62033

आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बैंक व उद्योग विभाग को ऋण और अनुदान संबंधी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगजनों को कौशल विकास कार्यक्रमों और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों तक अभियान का लाभ पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    हजार वर्ष पुराने मंदिरों में हुआ श्रीराम ज्योति का पूजन
केरल के पलक्कड़ जनपद में गुरुवार को हजार वर्ष पुराने दो मंदिरों सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धापूर्वक श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
प्रातः चित्तूर भगवती मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना हुई। मां भद्रकाली का यह मंदिर सामान्यतः सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है, जबकि कर्कट मास के दौरान पूरे महीने दर्शन की व्यवस्था रहती है। दोपहर में निल्लैपिल्लै स्थित नारायण-नारायण मंदिर में श्रीराम ज्योति का पूजन किया गया, जहां निरंतर नारायण जप चल रहा है। शाम को मेनोनपारा स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रीमन उन्न के नेतृत्व में गीता, विश्व हिन्दू परिषद के आदर्श, ट्रस्टी जयपाल, प्रभाकर, आर. मुरुगन सुब्रह्मण्यन तथा गायत्री पीठ के सुधाकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।
    1
    पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को  पुलिस ने पकड़ा
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🔥 PMJJBY Kya Hai? ₹436 में ₹2 लाख का Life Insurance | 2026 Full Details PMJJBY (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) 2026 की पूरी जानकारी इस वीडियो में दी गई है। जानिए ₹436 सालाना प्रीमियम में ₹2 लाख का Life Insurance कैसे मिलता है, कौन आवेदन कर सकता है, पात्रता, दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और क्लेम कैसे करें। यदि आप कम खर्च में सरकारी जीवन बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। इस वीडियो में: ✅ PMJJBY क्या है? ✅ ₹436 में ₹2 लाख का बीमा ✅ Eligibility & Age Limit ✅ Required Documents ✅ Online/Offline Apply Process ✅ Claim Process ✅ Latest PMJJBY Update 2026 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। --- Keywords pmjjby scheme details, pradhan mantri suraksha bima yojana, pmjjby, pradhan mantri, insurance policy, life insurance, government scheme, pradhan mantri jeevan jyoti bima yojana, govt yojana, financial aid, term life insurance, insurance, jeevan jyoti, health insurance, term insurance, whole life insurance, govt scheme, term insurance plan, life insurance sales, insurance leads, sales training, insurance telesales, Pmsby, insurance agent, sell insurance, 436 wala bima PMJJBY, PMJJBY 2026, PMJJBY Scheme, PM Jeevan Jyoti Bima Yojana, Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana, PMJJBY Apply Online, PMJJBY Registration, PMJJBY Benefits, PMJJBY Eligibility, PMJJBY Documents, PMJJBY Claim Process, PMJJBY Premium, ₹436 Insurance Scheme, ₹2 Lakh Insurance, Government Insurance Scheme, Life Insurance Scheme India, Sarkari Bima Yojana, Jan Suraksha Yojana, Banking Insurance Scheme, PM Insurance Scheme, SBI PMJJBY, Bank Insurance Scheme, Government Scheme 2026, Hindi, PMJJBY explained, PMJJBY Hindi, PMJJBY full information, ₹436 life cover, ₹2 lakh insurance scheme India, affordable life insurance India, central government insurance plan, Jan Suraksha insurance, low cost insurance policy, family financial protection, bank linked insurance scheme, savings with insurance, annual premium insurance, insurance for 18 to 50 years, PMJJBY account linking, PMJJBY enrollment process, PMJJBY renewal guide, nominee claim process, accidental vs life insurance, best government insurance, social security scheme India, bank account insurance benefits, Jan Dhan insurance benefits, financial security for family, government backed life cover, insurance update 2026, new insurance rules India, PMJJBY latest update, insurance awareness, rural insurance scheme, middle class insurance plan, insurance for workers, insurance for farmers, budget friendly insurance, secure family future, government welfare benefits, insurance eligibility India, public welfare scheme, viral government scheme, trending insurance news, India insurance update, Hindi government scheme, financial planning India, low premium high coverage, life cover in one year
    1
    🔥 PMJJBY Kya Hai? ₹436 में ₹2 लाख का Life Insurance | 2026 Full Details
PMJJBY (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) 2026 की पूरी जानकारी इस वीडियो में दी गई है। जानिए ₹436 सालाना प्रीमियम में ₹2 लाख का Life Insurance कैसे मिलता है, कौन आवेदन कर सकता है, पात्रता, दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और क्लेम कैसे करें। यदि आप कम खर्च में सरकारी जीवन बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें।
इस वीडियो में: ✅ PMJJBY क्या है?
✅ ₹436 में ₹2 लाख का बीमा
✅ Eligibility & Age Limit
✅ Required Documents
✅ Online/Offline Apply Process
✅ Claim Process
✅ Latest PMJJBY Update 2026
👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें।
---
Keywords
pmjjby scheme details, pradhan mantri suraksha bima yojana, pmjjby, pradhan mantri, insurance policy, life insurance, government scheme, pradhan mantri jeevan jyoti bima yojana, govt yojana, financial aid, term life insurance, insurance, jeevan jyoti, health insurance, term insurance, whole life insurance, govt scheme, term insurance plan, life insurance sales, insurance leads, sales training, insurance telesales, Pmsby, insurance agent, sell insurance, 436 wala bima
PMJJBY, PMJJBY 2026, PMJJBY Scheme, PM Jeevan Jyoti Bima Yojana, Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana, PMJJBY Apply Online, PMJJBY Registration, PMJJBY Benefits, PMJJBY Eligibility, PMJJBY Documents, PMJJBY Claim Process, PMJJBY Premium, ₹436 Insurance Scheme, ₹2 Lakh Insurance, Government Insurance Scheme, Life Insurance Scheme India, Sarkari Bima Yojana, Jan Suraksha Yojana, Banking Insurance Scheme, PM Insurance Scheme, SBI PMJJBY, Bank Insurance Scheme, Government Scheme 2026, Hindi,
PMJJBY explained, PMJJBY Hindi, PMJJBY full information, ₹436 life cover, ₹2 lakh insurance scheme India, affordable life insurance India, central government insurance plan, Jan Suraksha insurance, low cost insurance policy, family financial protection, bank linked insurance scheme, savings with insurance, annual premium insurance, insurance for 18 to 50 years, PMJJBY account linking, PMJJBY enrollment process, PMJJBY renewal guide, nominee claim process, accidental vs life insurance, best government insurance, social security scheme India, bank account insurance benefits, Jan Dhan insurance benefits, financial security for family, government backed life cover, insurance update 2026, new insurance rules India, PMJJBY latest update, insurance awareness, rural insurance scheme, middle class insurance plan, insurance for workers, insurance for farmers, budget friendly insurance, secure family future, government welfare benefits, insurance eligibility India, public welfare scheme, viral government scheme, trending insurance news, India insurance update, Hindi government scheme, financial planning India, low premium high coverage, life cover in one year
    user_Maneesh Kumar
    Maneesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कट्टे की नोक पर हुई लूट का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश,4 लुटेरे गिरफ्तार* *इंडो-नेपाल बार्डर रुपईडिहा पर पुलिस व SSB की संयुक्त टीम ने 1.5 करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार,कट्टे की नोक पर हुई लूट का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश,4 लुटेरे गिरफ्तार*
    1
    *कट्टे की नोक पर हुई लूट का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश,4 लुटेरे गिरफ्तार*
*इंडो-नेपाल बार्डर रुपईडिहा पर पुलिस व  SSB की संयुक्त टीम ने 1.5 करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार,कट्टे की नोक पर हुई लूट का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश,4 लुटेरे गिरफ्तार*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की।
ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.