Shuru
Apke Nagar Ki App…
*छोटका चुम्बा में करमा मिलन समारोह* छोटका चुम्बा में करमा मिलन समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम शाही मुंडा जी , वशिष्ठ अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता कुमारी जी...
Umesh Kumar
*छोटका चुम्बा में करमा मिलन समारोह* छोटका चुम्बा में करमा मिलन समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम शाही मुंडा जी , वशिष्ठ अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता कुमारी जी...
More news from झारखंड and nearby areas
- जमीन के बदले सिर्फ मुआवजा नहीं, किसानों को कंपनी में शेयरहोल्डर बनाने की पहल तुलबुल में रोजगार और उद्योग की नई इबारत लिखेगा ओमेगा ग्रुप -- हजारीबाग निवासी शादाब अंसारी की पहल से चतरा में बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी -- बायोगैस से सोलर और फूड पार्क तक पांच बड़ी योजनाएं प्रस्तावित -- --- रोजगार सृजन की उम्मीद से रैयतों और युवाओं में उत्साह --- हजारीबाग। चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी है। ओमेगा ग्रुप होल्डिंग द्वारा स्थानीय किसानों और रैयतों के सहयोग से उनकी जमीन का सदुपयोग करते हुए कई रोजगारोन्मुखी परियोजनाएं स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। परियोजना को लेकर क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट की प्रस्तावित योजना के तहत तुलबुल में 15 टीपीडी बायोगैस प्लांट, 20 मेगावाट सोलर प्लांट, 40 एमडब्ल्यूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, 10 एकड़ में फूड पार्क तथा 100 गायों की क्षमता वाला डेयरी फार्म स्थापित किया जाना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर पैदा करने की योजना है। परियोजना का भव्य शुभारंभ जल्द किए जाने की तैयारी चल रही है। *किसानों में उत्साह, अपनी जमीन पर विकास देखने की उम्मीद* प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर तुलबुल और आसपास के क्षेत्र के रैयतों एवं किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। किसानों को उम्मीद है कि उनकी जमीन का उपयोग सिर्फ मुआवजा देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसी जमीन से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का नया अध्याय शुरू होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना ने भी ग्रामीणों की उम्मीद बढ़ाई है। किसानों का मानना है कि यदि परियोजनाएं योजना के अनुरूप धरातल पर उतरती हैं तो इसका लाभ स्थानीय परिवारों, युवाओं और छोटे कारोबारियों तक पहुंच सकता है। *किसानों को कंपनी में हिस्सेदारी देने की पहल* ओमेगा ग्रुप होल्डिंग की इस पहल का एक महत्वपूर्ण पक्ष किसानों की कंपनी में भागीदारी से जुड़ा है। ट्रस्ट की योजना के अनुसार जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों को केवल मुआवजा देकर अलग करने के बजाय उन्हें कंपनी में शेयरहोल्डर के रूप में जोड़कर विकास में भागीदार बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। यह पहल किसानों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे उन्हें परियोजना के साथ दीर्घकालिक रूप से जुड़े रहने और कंपनी की विकास यात्रा में अपनी हिस्सेदारी रखने का अवसर मिलेगा। *हजारीबाग निवासी शादाब अंसारी बोले- स्थानीय लोगों को मिलेगा अवसर* ओमेगा ग्रुप होल्डिंग के वाइस चेयरमैन एवं हजारीबाग निवासी शादाब अंसारी ने परियोजना की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि तुलबुल में प्रस्तावित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट का लक्ष्य क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। परियोजनाओं के शुरू होने के बाद आवश्यक योग्यता और निर्धारित अहर्ता रखने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शादाब अंसारी के अनुसार रैयत किसानों को भी रोजगार सृजन की प्रक्रिया में भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। किसान अपने क्षेत्र के ऐसे योग्य लोगों को रोजगार से जोड़ने में सहयोग कर सकेंगे, जो कंपनी की निर्धारित अहर्ताओं को पूरा करते हों और कंपनी के साथ जुड़कर उसके विकास में अपनी भूमिका निभाने में सक्षम हों। *ऊर्जा, कृषि और फूड प्रोसेसिंग पर रहेगा जोर* तुलबुल में प्रस्तावित परियोजनाओं में ऊर्जा और कृषि आधारित गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है। बायोगैस प्लांट, सोलर प्लांट और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ फूड पार्क और डेयरी फार्म स्थापित करने की योजना है। इन परियोजनाओं के एक साथ विकसित होने से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही कृषि आधारित गतिविधियों को बाजार और औद्योगिक ढांचे से जोड़ने में भी मदद मिल सकती है। *तुलबुल से झारखंड के लिए नई पहल का संदेश* ओमेगा ग्रुप होल्डिंग का कहना है कि तुलबुल की यह परियोजना केवल उद्योग स्थापित करने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य किसानों की जमीन का बेहतर उपयोग, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। परियोजना के शुभारंभ की तैयारियां तेज हैं। स्थानीय रैयत और किसान अब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी जमीन पर प्रस्तावित योजनाएं वास्तविक रूप में धरातल पर दिखाई देंगी। किसानों में इस बात को लेकर विशेष उत्साह है कि वे पहली बार अपनी जमीन को किसी ऐसी विकास परियोजना का हिस्सा बनते देखेंगे, जिसमें उन्हें कंपनी में भागीदारी और रोजगार सृजन की प्रक्रिया से जोड़ने की बात कही जा रही है। ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट की यह पहल तुलबुल से रोजगार, ऊर्जा और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं की शुरुआत का संकेत दे रही है।1
- गढ़वा चुनाव आयोग द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित हनन के विरोध में, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंच कर प्रेस को संबोधित किया गढ़वा चुनाव आयोग द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित हनन के विरोध में, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंच कर प्रेस को संबोधित किया Indian National Congress - Jharkhand Bhoopendra Maravi Keshav Mahto Kamlesh गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटी1
- जे एम एम और कांग्रेस के साथ बना है झारखंड का सरकार इसके बाद भी, झारखंड सूचना आयोग मे रिक्त है मुख्य सूचना आयुक्त ,झारखण्ड सूचना आयोग रांची मे और बात करते है संविधान बचाने का ?1
- उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार बना आमजनों का सहारा: त्वरित समाधान से खिल रहे आवेदकों के चेहरे रामगढ़: जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस जनता दरबार से जिलेवासियों को सीधे अपनी फरियाद रखने और उनका त्वरित निष्पादन कराने में काफी सहूलियत मिल रही है। इसी क्रम में कुजू, मांडू निवासी नितेश कुमार द्वारा उपायुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की ऑनलाइन रसीद न कट पाने की समस्या को लेकर पिछले कई महीने से परेशान थे। अंततः उन्होंने उपायुक्त महोदय के जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी समस्या साझा की। उपायुक्त श्री ऋतुराज ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक निर्देश दिए। इसका सुखद परिणाम यह रहा कि महज 7 दिनों के भीतर उनकी जमीन की ऑनलाइन रसीद कट गई और उनकी समस्या का पूर्ण समाधान हो गया। समस्या का त्वरित और प्रभावी निष्पादन होने पर आवेदक नितेश कुमार ने उपायुक्त श्री ऋतुराज एवं जिला प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करते हुए अपनी कृतज्ञता प्रकट की है। जिला प्रशासन रामगढ़ जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में निसंकोच आएँ, जहाँ उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा।1
- SIR की आखिरी तारीख 30 सितंबर, प्रखंड वासियों से BDO कामेश्वर बेदिया ने की अपील SIR की आखिरी तारीख 30 सितंबर, प्रखंड वासियों से BDO कामेश्वर बेदिया की अपील प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने SIR की अंतिम तिथि 30 सितंबर को लेकर प्रखंडवासियों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।1
- गोला :आदर्श कल्याणी महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक समिति सोसो कलां की बैठक आयोजित,1
- झूमर लोक नृत्य और संगीत पर शायरी धड़कन और संगीत का मेल माटी की सोंधी खुशबू में जब मंजीरा बजता है, पैरों में बंधते हैं घुंघरू और सारा गाँव झूमर में रमता है। संस्कृति की शान यह सिर्फ नृत्य नहीं, हमारी विरासत की कहानी है, झूमर की हर एक थाप पर थिरकती जवानी है। त्योहारों की रौनक अंगना में बिखरी है खुशियाँ, ढोल-नगाड़े बाजे हैं, आओ मिलकर कदम मिलाएं, आज झूमर के सुर साजे हैं। viral videos1
- गोला : जांगी गांव में भरभराकर गिरा कच्चा मकान दूसरों के घर में रहने को मजबूर परिवार; सरकार से आवास की मांग1
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के घेराव में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा एस.के सूरज पठान और साजिद अंसारी ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन ओरमांझी। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष एसके सूरज पठान एवं साजिद अंसारी ने रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के घेराव एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। मौके पर एसके सूरज पठान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र मतदाता का मताधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का निष्पक्ष तरीके से समाधान होना चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से वंचित न हो। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1