Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुग्राम के मधु मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बाथरूम में छुपी थी डेड बॉडी गुरुग्राम के मधु मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बाथरूम में छुपी थी डेड बॉडी
Gurugram UPDATE
गुरुग्राम के मधु मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बाथरूम में छुपी थी डेड बॉडी गुरुग्राम के मधु मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बाथरूम में छुपी थी डेड बॉडी
More news from हरियाणा and nearby areas
- गुरुग्राम के मधु मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बाथरूम में छुपी थी डेड बॉडी गुरुग्राम के मधु मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बाथरूम में छुपी थी डेड बॉडी1
- गुरुग्राम, 19 अगस्त 202613 मई के फैसले को लागू न करने के विरोध व हरियाणा सरकार की तानाशाही, हठधर्मिता , वादा खिलाफी व सरकार द्वारा मानी गई मांगों के पत्र जारी ना करने के विरोध में आज 14 वे दिन पुराने नगर निगम के कार्यालय में हड़ताल जारी रही : आज हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत व फायर के जिला प्रधान साहुन खान की अध्यक्षता में हुई संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। आज हड़ताल में हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंनद ने संबोधित करते हुए सरकार चेतावनी दी ओर कहा जब तक हरियाणा सरकार 13 मई के फैसले के अनुसार पे रोल के 1175 फायरमैनो व पालिका परिषद निगमों के 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करेंगे और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना व अन्य तमाम मानी गई मांगों के पत्र जारी हरियाणा सरकार नहीं करेगी तक यह हड़ताल पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगी। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार जिला प्रधान साहुन खान सम्मी बोहत,पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार फायर के जिला सचिव सुनील कुमार ने हड़ताली कर्मचारीयो को संबोधित करते हुए कहा विगत 11 वर्षों में बीजेपी की हरियाणा सरकार ने एक भी सीवर व सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती ना करके सफाई कार्य को ठेके में देकर, कच्ची नौकरी, कम वेतन में ज्यादा काम करवा कर वाल्मीकि समाज के गरीब सफाई कर्मचारीयो को ठेकेदारो का गुलाम बनाने का काम बीजेपी की हरियाणा सरकार कर रही है। जबकि 30 जून 2022 के पत्र अनुसार हरियाणा के तमाम सरकारी विभागों में सभी प्रकार के कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करके हरियाणा रोजगार कौशल निगम में समायोजित किया जा चुका है पालिका, परिषद, निगमों के सफाई और सीवर कर्मचारियों को ठेकेदारों के अधीन क्यों रखा जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा शहर में हड़ताल ,बरसात व गर्मी के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा है हरियाणा सरकार आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों एवं फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करने, सफाई-सीवर का ठेका समाप्त करने तथा नियमित भर्ती सहित अन्य मांगों पर सरकार 13 मई का फैसला अब लागू ना करके वादा खिलाफी कर रही है। आज हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को द्रोण रेहड़ी पटरी के संयोजक राजेंद्र सरोहा ने अपनी टीम सहित आकर समर्थन दिया और हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों की मांग जायज है सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान समय रहते करना चाहिए आज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य सह सचिव सुशीला देवी,उप प्रधान ज्ञान चंद, महिला प्रधान संगठन सचिव सीमा देवी, अनीता देवी, मीनू पिंकी, बबिता, कमला देवी, पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनिया देवी, पूर्व प्रधान राम सिंह , कैलाश सगेलिया , लाल चंद, ने सरकार पर वादा खिलीफि का आरोप लगाते कहा 13 मई को हुए समझौते को सरकार लागू न करके गरीब वाल्मीकि सफाई व सीवरमैन कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। फायर के राज्य प्रधान राजेंद्र सिं नध,उप प्रधान जोगिंदर व बसंत कुमार ने संयुक्त बयान देते हुए 13 मई के समझौते में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क तथा फायर विभाग के ड्राइवर एवं फायरमैन को 30 जून तक पक्का करने का वादा किया था। सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, तब तक बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन रुपए 15200 एवं श्रम कानूनों के सभी लाभ सुनिश्चित करने, लंबे समय से रिक्त पड़े सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के पदों पर नियमित भर्ती करने, एक्स-ग्रेशिया नीति की शर्तों में संशोधन कर कच्चे कर्मचारियों को उसका लाभ देने, 58 एवं 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कच्चे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं ₹5 लाख सम्मान राशि देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, गुरुग्राम के 3480 छटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को पुनः ड्यूटी पर लेने, सफाई कर्मचारियों को ₹5,000 जोखिम भत्ता तथा फायर कर्मचारियों को वर्दी एवं जोखिम भत्ता देने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर एवं भविष्य में शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को ₹50-50 लाख की सहायता राशि तथा नियमित नौकरी देने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के फायरमैंन मुकेश, कुलदीप, सतपाल , सुभाष, हरिओम व संगठन सचिव तेजपाल ने आरोप लगाया कि सरकार बार बार यूनियन नेताओं को मीटिंग बुला कर गुमराह कर रही है और सहमती बनी मांगों के संबंध में कोईवो आदेश जारी ना करके केवल आश्वासन देती रही है। सरकार के इस रवैये से नाराज होकर कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि 21 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती, तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी आज हड़ताली आज कर्मचारियों को सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार, व टूरिज्म के नेता वेदपाल ने भी समर्थन करते हुए संबोधित किया आज की हड़ताल सुरेंद्र बाल गुहैर, संजय चावरिया , प्रचार सचिव अनीता देवी, प्रेस सचिव विक्रम, दीपा मीनू देवी, पिंकी, कल्पना, संजीत, अनूप सिंह, कैलाश 3, गब्बर सिंह, दया चंद, कुलदीप, अशोक कुमार, धर्मेंद्र आदि ने संबोधित किया और सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। जारीकर्ता बसंत कुमार1
- गांव फाजिलपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई 🚨 | अवैध अतिक्रमण हटाया नगर निगम गुरुग्राम की जोन-1 इंफोर्समेंट टीम ने गांव फाजिलपुर में विशेष कार्रवाई करते हुए अस्थायी शेड, होटलों और सड़क किनारे किए गए अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाया। देखिए पूरी कार्रवाई का वीडियो।1
- ग्राम संझा, पोस्ट चौड़िया, तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर में बिजली का तार बहुत नीचे है और तालाब के पास से होकर गुजर रहा है। तार की स्थिति बेहद खतरनाक है और किसी भी समय जानलेवा हादसा हो सकता है। महोदय तत्काल संज्ञान लेकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। @UPPCLLKO @mvvnlhq @EMofficeUP @CMOfficeUP @UPGovt2
- नर्सिंग मे हो रही अनियमितता के खिलाफ जंतर-मंतर पर जबरदस्त रोष महिलाओ ने भी 80:20 के तरीके को शर्मनाक बताया1
- दिल्ली में सरकार नर्क वाली जीवन जी रहे हैं पटपड़गंज टी कैंप वाले ❗1
- दिल्ली पुलिस @dcp_southwest के साइबर थाने की टीम ने डेटिंग ऐप पर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाकर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वालीं दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस @dcp_southwest के साइबर थाने की टीम ने डेटिंग ऐप पर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाकर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वालीं दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। पहली आरोपी ने पीड़ित से ऐप के ज़रिये संपर्क किया व दूसरी ने मुलाकात कर उनका मोबाइल चुराकर बैंक खाते से ₹1.30 लाख की अनधिकृत UPI ट्रांजैक्शन की। CCTV फुटेज, बैंकिंग ट्रेल और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए चोरी किए गए मोबाइल फोन को भी नष्ट कर दिया था। अपराध के लिए इस्तेमाल 02 मोबाइल फोन बरामद।1
- गुरुग्राम में तोड़फोड़ के खिलाफ हुई महापंचायत, RS बाठ को दी चेतावनी गुरुग्राम में तोड़फोड़ के खिलाफ हुई महापंचायत, RS बाठ को दी चेतावनी1